घूमने जा रहीं हैं, तो अपने साथ पैक करें ये 5 हेल्दी ट्रेवल फ्रेंडली रेसिपीज़

Published on:10 June 2022, 18:38pm IST

जब आप बाहर घूमने जाती हैं, तो आपको घर पर रहने से ज्यादा भूख लगती है। कई बार इतना समय भी नहीं होता कि आप रुककर रेस्तरां ढूंढ सकें। तो इसके लिए इन ट्रेवल फ्रेंडली और ईजी टू पैक रेसिपीज को ट्राई करें।

travel friendly recipes 1/6

हम कहीं भी घूमने जाएं, खाना तो घर का ही अच्छा लगता है। बाहर का खाना हर बार उतना हाइजीनिक और हेल्दी भी नहीं होता है। इसलिए आज हम आपके साथ शेयर करने वाले हैं, कुछ ट्रेवल फ्रेडली हेल्दी रेसिपीज़। जो बड़ी आसानी से बन जाती हैं और जल्दी खराब भी नहीं होती।

2/6

हेल्दी सैंडविच - ट्रैवल करते समय अपने साथ कुछ खाने को ले जाना चाहती हैं, तो सैंडविच से बेहतर कुछ नहीं है। सैंडविच की सबसे अच्छी बात यह होती है कि उन्हें बनाना और पैक करना दोनों हीबहुत आसान होता है। इनमें आप अपनी कोई मन पसंद की सब्जी लगा सकती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होगी। बस ब्रेड के साथ कुछ सब्जियां, चीज़ स्लाइस, होममेड स्प्रेड या केचप के साथ इन्हें बड़ी आसानी तैयार किया जा सकता है।

3/6

पोहा - पोहा शायद भारत का सबसे टेस्टी, हेल्दी और लाइट ब्रेकफास्ट है। चाहे गुजरात हो या महाराष्ट्र यह हर किसी को पसंद आता है। पोहा को बनाने के कई तरीके हैं, कोई इसे कड़ी पत्ते के साथबनाता है, तो कोई इसे प्याज़, टमाटर से छौंकता है। बनाने का तरीका कैसा भी हो यह सबका फेवरिट है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि ये लो कैलोरी है और कहीं बाहर पैक करके ले जाने में भी सुविधाजनक है।

mathri-recipe 4/6

भारत में मठरी शायद सबसे पसंद की जाने वाली ट्रेवल रेसिपी है। चित्र शटरस्टॉक।

5/6

रवा इडली - रवा इडली सबसे जल्दी बनने वाली डिश है और ट्रेवल फ्रेंडली भी। इतना ही नहीं ये सबसे हेल्दी साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट है। लो कैलोरी है, ग्लूटेन फ्री और भारी भी नहीं होती हैं। इसलिए जब आप बाहर कहीं ट्रेवल करने जा रही हों, तो प्लेन राइस इडली के बजाय रवा इडली बनाएं। इसके बैटर में अपनी मन पसंद की सब्जियां डालें और फिर राई और करी पत्ते का तड़का लगाएं। फिर स्टीम करने रख दें। और रास्ते में ये टेस्टी इडली खाएं।

6/6

मिक्स वेज पराठा - ट्रेवल करते समय पराठे से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है। पराठे बनाना काफी आसान है और ये हेल्दी भी होते हैं। साथ ही यह पैक भी बड़ी आसानी से हो जाते हैं और तो और इन्हें रोल करके किसी बस या ट्रेन में खाना भी बहुत आसान है। तो बस अपने और अपने परिवार के लिए कुछ प्याज़, पनीर और गोभी के साथ मिक्स परांठे तैयार कर लें।