दुनिया भर में वीगनिज़्म को फेमस बना रहे हैं ये 5 सेलेब्स, ग्लैमर या पॉवर में नहीं हैं किसी से कम

Updated on:2 November 2022, 12:44pm IST

वीगन डाइट का प्रचलन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आमिर खान, सोनम कपूर से लेकर कई हॉलीवुड सेलिब्रिटी भी वीगन डाइट को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही पांच सेलिब्रिटी के बारे में।

janiye vegan diet healthy hai ya nhin 1/7

वीगन डाइट और वीगनिज़्म पूर्णत: वेजिटेरियन डाइट है। जिसमें लोग एनिमल प्रोडक्ट्स से बने खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं। जिसमें केवल मांसाहार ही नहीं, बल्कि पशुओं से प्राप्त होने वाले दूध, दुग्ध उत्पाद और शहद आदि का भी इस्तेमाल नहीं किया जाता। वीगन डाइट में लोग दूध से बने पदार्थ जैसे कि मक्खन, घी, पनीर, दही, इत्यादि जैसे खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल नहीं करते हैं। वहीं वीगन डाइट में सब्जी, अनाज, नट्स, जैसे अन्य पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाता हैं। ऐसे में इसे लेकर अक्सर सवाल उठाया जाता है कि क्या वीगन डाइट हमारे शरीर की पोषक तत्व की जरूरतों को पूरा कर सकता है।

Vegan diet kaise hai faydemand 2/7

बढ़ रहा है वीगन डाइट का ट्रेंड – वीगन डाइट पूरी तरह से आपके शरीर की जरूरतों को पूरा कर सकता है। यदि बात फिटनेस की करें तो एक्टर एक्ट्रेस और स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी डाइट को लेकरसबसे ज्यादा जागरूक रहते हैं। तो आपको बता दें कि कई ऐसे हॉलीवुड, बॉलीवुड सेलिब्रिटी और सपोर्ट से जुड़े लोग हैं, जो वीगन डाइट को कई सालों से फॉलो करते चले आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही 5 सेलिब्रिटी के बारे में।

Alia-bhatt-vegan 3/7

1. आलिया भट्ट - आलिया भट्ट बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं, जिन्होंने गंगूबाई, ब्रह्मास्त्र जैसी कई अन्य हिट फिल्में दी हैं। इन्होंने 2015 में शाकाहारी भोजन को अपने डाइट का आधार बना लिया था। आलिया ने अपने शादी से लेकर गोद भराई की रस्म तक में कई अलग अलग वेगन और वेजीटेरियन फूड ऑप्शन रखे थें। इसका मतलब यह है कि वेगन डाइट भी आपके शरीर की सभी जरूरतों को पूरा कर सकता है।

vegan diet 4/7

2. एरियाना ग्रांडे - एरियाना 2013 से वेगन डाइट को फॉलो कर रही हैं। एरियाना ब्रेकफास्ट में रसबेरी, ब्लूबेरी, ऑरेंज, वनीला प्रोटीन पाउडर और फ्लेक्स सीड्स की स्मूदी लेना पसंद करती है।इसके साथ ही इनका लंच और डिनर भी टोफू, ब्रोकली जैसे पोषक तत्वों से युक्त वेजीटेरियन फूड्स से बना होता है। एरियाना के फिगर को देखते हुए आप अंदाजा लगा सकती हैं, कि वेगन डाइट भी वेट मेंटेन करने के लिए एक प्रभावी विकल्प है।

vegan diet 5/7

3. सेरेना विलियम्स - सेरेना विलियम्स एक कमाल की टेनिस प्लेयर हैं। उन्होंने अभी तक 23 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल जीते हैं। इसके अलावा उन्हें कई अन्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाचुका है। हालांकि, यह न केवल टेनिस प्लेयर हैं, बल्कि एक एथलीट भी हैं। ऐसे में इनके वेगन डाइट को लेकर अक्सर लोग चौकन्ना रहते हैं। सेरेना विलियम ने वेगन डाइट की मदद से इस उम्र में भी एनर्जी और फिटनेस लेवल को मेंटेन रखा है।

sonam kapoor vegan diet 6/7

4. सोनम कपूर - बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर का फिगर काफी खूबसूरत है। वहीं हाल ही में मां बनी सोनम कपूर प्लांट बेस्ड लाइफस्टाइल को फॉलो करती हैं। सोनम कपूर वेगन डायट को अपनाने से पहले कई वर्षों तक वेजिटेरियन रही हैं। उसके बाद उन्होंने दूध और दूध से बने पदार्थों का सेवन करना छोड़ दिया और वेगन डाइट को अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लिया।

vegan diet 7/7

5. आमिर खानआमिर खान को कौन नहीं जानता और इनके फिटनेस की चर्चा भी सुर्खियों में छाई रहती है।कई वर्षों तक आमिर नॉन वेजिटेरियन फूड लवर रहे हैं। परंतु 2015 में उनकी पत्नी ने नॉन वेजिटेरियन फूड से होने वाली बीमारियों पर बनी एक वीडियो दिखाई। इसके बाद उन्होंने वेगन डायट को अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लिया। अब आमिर खान सालो से वेगन डाइट को फॉलो करते हैं।