हरी पत्तेदार सब्जियां (green leafy vegetables) आपकी दैनिक पोषण जरूरतों का भंडार हैं। अगर आप विभिन्न सागों का सेवन करते हैं, तो कई स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम कम हो जाता है। इसलिए जानिए इन विशिष्ट सागों के स्वास्थ्य फायदे।
चुकंदर का साग - चुकंदर को प्राकृतिक कैंडी के रूप में जाना जाता है। लेकिन सिर्फ चुकंदर ही नहीं, इसके पत्ते भी बहुत फायदेमंद होते हैं। यह भारी मात्रा में विटामिन, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और फाइबर से भरपूर होता है। लो कैलोरी होने के कारण, यह फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करता है। चुकंदर के पत्ते में नाइट्रेट्स का स्तर अधिक होता है। यह आपके शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाता है, जिससे शारीरिक गतिविधि में वृद्धि होती है। तो अगली बार जब आप चुकंदर बनाएं, तो इनके पत्तों का सेवन करना न भूलें!... अधिक पढ़ें
सरसों का साग - सरसों का साग और मक्के दी रोटी! यह कॉम्बो भारत ही नहीं पूरे विश्व में पसंद किया जाता है। इस पत्ते की सब्जी बनाने के अलावा आप इसे स्टिर फ्राई और स्टीम करके भी कई व्यंजन बना सकते हैं। स्वाद के साथ यह स्वास्थ्य फायदे भी प्रदान करता है। कम कैलोरी वाले सरसो की पत्तियों में आयरन, पोटेशियम, विटामिन K और कई तरह के मिनरल्स भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं। यह सब्जी आपकी इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करती है। इसके सेवन से अस्थमा, हृदय रोग और रजोनिवृत्ति के लक्षणों में काफी फायदा मिलती है।... अधिक पढ़ें
बथुआ- अक्सर नजरंदाज किए जाने वाला बथुआ आपकी थाली में जरूर शामिल होना चाहिए। सर्दियों की यह सब्जी आपके आहार को और पौष्टिक और हरा-भरा बनाने में मदद करेगी। इस बात से इंकार नहीं कर सकते, कि बथुआ कम जाना जाता है और सुपर पौष्टिक होने के बावजूद अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। मेथी, पालक और सरसो के बीच यह कहीं छिप जाता है। लेकिन बथुआ आवश्यक मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के साथ-साथ विटामिन ए, सी और बी का पावरहाउस है। यह अमीनो एसिड, आयरन, पोटैशियम, फास्फोरस और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है जो खाने को स्वस्थ बनाता है। कब्ज दूर करने, सेल की मरम्मत करने, वेट लॉस, स्वस्थ बाल, बेहतर दृष्टि और ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद है बथुआ।... अधिक पढ़ें
लाल साग- NCBI के शोध से साबित होता है कि लाल साग जरूरी पोषक तत्व से भरपूर है। इसमें मौजूद फाइबर आपके पाचन को स्वस्थ रखता है। लाल साग को अपनी डाइट का हिस्सा बनकर आप कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह और आंत के कैंसर से लड़ने में मदद करता है। इसके विटामिन ए, सी और ई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करते हैं। मैग्नीशियम ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और जिन लोगों को कब्ज की परेशानी होती है, लाल साग उनके डाइट का हिस्सा जरूर होना चाहिए। यह शरीर में रक्त के फ्लो को बेहतर बनाता है और एनीमिया से लड़ने में मदद करता है। लीवर के बेहतर कार्य के लिए लाल साग को अपने आहार में जरूर शामिल करें।... अधिक पढ़ें