लॉग इन

Harad benefits : त्रिफला में सबसे महत्वपूर्ण है हरड़, क्या आप जानते हैं इसके फायदे

Published on:23 May 2023, 12:00pm IST

आयुर्वेद में त्रिफला का बहुत अधिक महत्व है। इसमें शामिल तीन हर्ब्स में से एक महत्वपूर्ण हर्ब है हरड़। सफर के दौरान होने वाली तमाम समस्याओं से भी राहत दिलाने में मददगार है।

1/5

त्रिफला भी है फायदेमंद- त्रिफला एक प्राकृतिक आयुर्वेदिक औषधि है जिसे भारतीय आयुर्वेद में उपयोग किया जाता है। यह तीन फलों का मिश्रण होता है और इसमें आमला, बहेड़ा, और हरड़ (हरीतकी) शामिल होते हैं। यह एक प्रमुख आयुर्वेदिक औषधि है और बड़ी आंत की सफाई (क्लींसिंग) के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, त्रिफला पर 2012 में की गई एक रिसर्च में यह पाया गया है कि त्रिफला एक बहुत अच्छी लग्जेटिव हैं, जो आंतों में जमा कई समय पुरानी गन्दगी को भी बाहर निकाल देता है। चित्र-अडोबीस्टॉक

2/5

पोषक तत्वों का है भंडार - डॉ उत्कर्ष कहते हैं इस जड़ी बूटी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन, आयरन, मैग्नीज, प्रोटीन, कॉपर, पोटेशियम पाया जाता है। यह हमारे शरीर में कई तरह की समस्याओं को समाप्त करने में मददगार हैं। पेट की समस्या, बवासीर, नींद न आना और डाइजेशन की समस्या में हरड़ का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

3/5

उल्टी से दिलाता है राहत - हरड़ का प्रयोग करने से उल्टी की समस्या में राहत मिलती है। यदि आपको उल्टी जैसा महसूस होता है, तो आप भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा दस्त की समस्या होने पर इसकी चटनी बना कर खाना फायदा पहुंचा सकता है। कुछ लोगों को यात्रा करते समय उल्टी आने जैसा एहसास होता है। ऐसे में इसका सेवन करना सेहत के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

4/5

बेहतर करता है डाइजेशन- पेप्टिक अल्सर, पेट फूलना, दस्त, गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग, पेट फूलना, अपच, कब्ज की समस्या से बचाव के लिए हरड़ का सेवन करना बेहतर उपाय है। नियमित सेवन करने से पाचन बेहतर रहता है। डाइजेशन की समस्या से तो आज अधिकतर लोग परेशान हैं, हरड़ के चूरन से डाइजेशन की समस्या में राहत पाई जा सकती है। निरंतर सेवन करने से पेट अच्छी तरह साफ हो जाता है। कब्ज और पाइल्स की समस्या में भी राहत मिलती है।

5/5

त्वचा की समस्याओं में राहत - हरड़ में विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और आयरन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट स्किन केयर के लिए लाभकारी हैं। स्किन को लाभ पहुंचान वाले सभी पोषक तत्व हरड़ में मौजूद होते हैं। प्रचुर मात्रा खनिज से भरपूर हरड़ शरीर को कई तरीके से लाभ पहुंचा सकता है। हर रोज सेवन करना उचित रहेगा। हरड़ एक प्रकार की जड़ी बूटी है, इसका नित प्रयोग कई समस्याओं से बचाने का काम करता है।

NEXT GALLERY