मुश्किल नहीं है विटामिन बी कॉम्प्लेक्स को समझना, जानिये इस विटामिन के बारे में सारी जानकारी

Updated on:21 September 2023, 12:34pm IST

हमारे शरीर को सही तरह से काम-काज करने के लिए मिनरल्स, विटामिन्स जैसे कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इन्हीं में विटामिन बी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाता है। विटामिन और मिनरल हमारे शरीर को चलाने और इसे तंदरुस्त रखने के लिए एक तरह के 'ईंधन' का काम करते हैं।

vitamin B12 ek behad khas nutrients hai 1/7

तमाम तरह के विटामिन्स हमारे शरीर में अलग-अलग रूप में मदद करते है और शरीर की प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती रहती है। वहीं, इन्हीं विटामिन्स में विटामिन बी हमारे स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। विटामिन बी की कमी से हमारे शरीर में तमाम तरह की समस्याएं हो सकती है। चित्र- अडोबीस्टॉक... अधिक पढ़ें

water retention 2/7

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, विटामिन बी जिसे आमतौर पर बी-कॉम्प्लेक्स के रूप में जाना जाता है, जिसमें कई प्रकार के विटामिन होते हैं, और ये आपके शरीर के विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसमें विटामिन बी1 (थायमीन), विटामिन बी2 (रिबोफ्लाविन), विटामिन बी3 (नियासिन), विटामिन बी5 (पैंथोथेनिक एसिड), विटामिन बी6 (पायरिडॉक्सीन), विटामिन बी7 (बियोटिन), और विटामिन बी12 (कोबाल्ट) शामिल होते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक... अधिक पढ़ें

vitamin B12 aur back pain 3/7

बहुत जरुरी है विटामिन बी- साथ ही डॉ. महेश्वरी के अनुसार विटामिन बी12 आपके शरीर में हेमोग्लोबिन की उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे खून का योजनात्मक और स्वस्थ होना सुनिश्चित होता है। विटामिन बी6 और बी12 शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं, जिससे न्यूरोन्स (न्यूरॉन्स) का संवाद सही तरीके से होता है। विटामिन बी7 और बी3 स्वस्थ त्वचा, बाल, और नाखून के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। चित्र- अडोबीस्टॉक... अधिक पढ़ें

4/7

विटामिन बी की कमी से हो सकतीं है समस्या- विटामिन बी की कमी से कई समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन बी की कमी से व्यक्ति को ज्यादा थकान लगने, स्किन प्रोब्लेम्स, इन्सोम्निया, न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम्स, मेंटल हेल्थ इशूज़, मानसिक बुखार और एनीमिया जैसी प्रमुख समस्याएं हो सकती हैं। चित्र- अडोबीस्टॉक... अधिक पढ़ें

vitamin b12 ke foods 5/7

कौनसा है सबसे महत्वपूर्ण विटामिन- वैसे तो पूरा विटामिन बी कॉम्प्लेक्स ही महत्वपूर्ण हैं लेकिन यूके की एक हेल्थ संस्था की आधिकारिक वेबसाइट मिरर डॉट कॉम में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़,बी विटामिन कॉम्प्लेक्स में विटामिन बी12 (कोबाल्ट) को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। विटामिन बी12 शरीर के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कई महत्वपूर्ण कार्यों का समर्थन करता है, विटामिन बी12 की कमी से मेगलोब्लास्टिक एनीमिया हो सकती है, जिसमें रक्त कोशिकाएं बड़ी हो जाती हैं और खून की मात्रा कम हो जाती है। चित्र- अडोबीस्टॉक... अधिक पढ़ें

vitamin b12 ki kami ban sakti hai paralysis ka karan 6/7

विटामिन बी12 है बेहद जरूरी- इसके साथ ही उसी रिपोर्ट के अनुसार, विटामिन बी12 संवादक प्रणाली के सही कामकाज के लिए महत्वपूर्ण होता है, जिससे न्यूरोन्स (न्यूरॉन्स) का संवाद सही तरीकेसे होता है। इसके साथ ही विटामिन बी12 की कमी डिप्रेशन और खराब मनोदशा जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है । चित्र- अडोबीस्टॉक... अधिक पढ़ें

vitamin c khayen 7/7

किन प्राकृतिक चीज़ों में पाया जाता है विटामिन बी- विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी को कुछ प्राकृतिक चीज़ें खा कर भी पूरा किया जा सकता है। आमतौर पर धानिया, गोबी, सूजी, मूंगफली, बीटरूट,दूध, बादाम, मशरूम, पालक, मक्खन, मूंग दाल, मटर, टमाटर, आलू, ब्रोकली आदि के सेवन से विटामिन बी की कमी को पूरा किया जा सकता है। चित्र- अडोबीस्टॉक... अधिक पढ़ें