Fitness goal : फिटनेस गोल सेट करते समय याद रखें ये 5 बातें, जरूर कर पाएंगे अचीव

Updated on:10 January 2024, 16:51pm IST

फिट रहने के लिए यह जरूरी है कि सही और वास्तविक लक्ष्य निर्धारित करें। इससे न सिर्फ वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है, बल्कि यह हमें पूर्ण रूप से स्वस्थ भी बनाता है।कैसे, यह जानने के लिए इन स्लाइड्स को पढ़ें।

1/6
क्या है फिटनेस गोल

हेल्दी और फिट रहने के लिए जरूरी है कि आप अपनी फिटनेस आवश्यकताएं समझें। आपको वजन घटाना है या वजन बढ़ाना आपकी जरूरत है। यह समझना और अपनी वास्तविक स्थिति को जानकर आप जो उद्देश्य तय करते हैं, वह फिटनेस गोल है। एक सही फिटनेस गोल आपके रुटीन, अपेक्षाएं और चुनौतियों को समझता है। इसके माध्यम से एक ख़ास समय सीमा के भीतर आप अपना फिटनेस लक्ष्य प्राप्त करती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप सबसे पहले अपने लिए फिटनेस गोल निर्धारित करना सीखें। इसमें आगे लिखी ये 5 बातें आपकी मदद कर सकती हैं।

2/6
एक समय में एक ही लक्ष्य पर ध्यान दें

जब फिटनेस लक्ष्य निर्धारित करने की बात आती है, तो सबसे बड़ी गलतियों में से एक यह है कि लोग एक समय में बहुत अधिक करने की कोशिश करने लग जाते हैं। शायद आप हर दिन जिम जाना चाहती हैं, एडेड शुगर खाना बंद कर देना चाहती हैं और रात में कम से कम आठ घंटे की नींद लेना चाहती हैं। एक ही बार में इतने सारे कामों से निपटने की कोशिश करना खुद को असफल बनाना है। इतनी सारी चीज़ें एक बार में हासिल करने की बजाय धीमी शुरुआत करें। एक बार में एक चीज़ चुनें, जो आप कर सकती हैं। एक करने के बाद दूसरे को करने के बारे में सोचें। जैसे- पुल-अप या किसी ख़ास वर्क आउट को पूरा करना।

3/6
दूसरों से तुलना करके न बनाएं अपना फिटनेस गोल

अक्सर हम दूसरे फिटनेस फ्रीक को देखकर तुरंत उनके जैसा बनने की कोशिश करने लग जाते हैं। बहुत अधिक शरीर पर स्ट्रेस देने लग जाते हैं। इससे हम जल्दी ही ऊब जाते हैं और फिर सब कुछ छोड़-छड़ कर बैठ जाते हैं। ऐसा बिलकुल नहीं करें। दूसरों के आधार पर अपना फिटनेस गोल निर्धारित करना न तो प्रोडक्टिव है और न ही व्यावहारिक। इसलिए दूसरों से तुलना कभी नहीं करें।

4/6
समय का रखें ध्यान
fitness goal nirdharit karna jaroori hai

समय का ध्यान रखने पर लक्ष्य और प्रगति को ट्रैक किया जा सकता है। न बहुत अधिक फिटनेस के लिए समय दें और न ही कम समय दें। उदाहरण के लिए यदि आप पुश-अप्स की संख्या बढ़ाना चाहती हैं, तो समय के अनुसार रूटीन बनाएं। यदि आप एक मिनट में 20 पुश-अप्स करने में सक्षम होना चाहती हैं, तो यह समयबद्ध होना चाहिए। यानी पुश अप्स के लिए निर्धारित समय में ही इसे करने का प्रयास करें। नियमित रूप से कोशिश करने पर किसी दिन आप एक मिनट में 20 पुश-अप्स करने का लक्ष्य हासिल कर लेंगी। इससे आपको अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। वास्तव में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए योजना और समय के अनुसार काम करना जरूरी है।

5/6
लंबा गेम प्ले करें

हम सभी तत्काल संतुष्टि चाहते हैं, लेकिन अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विकसित की गई समय सीमा के साथ प्रैक्टिकल होना जरूरी है। बदलावों में थोड़ा समय लगता है। आप कभी भी एक सप्ताहमें ओवरहाल नहीं कर सकती हैं। इसके बजाय ऐसा लक्ष्य चुनें, जिसे कई महीनों या एक साल के दौरान हासिल किया जा सके। इससे आपकी जीवनशैली में भी स्वस्थ बदलाव हो सकेगा।

6/6
फ्लेक्सिबल बनें
physical exercise apko achchi sehat dene me madadgar hai

अपने लक्ष्य को विशिष्ट बनाना जरूरी है, लेकिन जैसे-जैसे आपकी फिटनेस यात्रा आगे बढ़ती है, अपने आप को बदलने की कोशिश भी महत्वपूर्ण है। हमेशा फ्लेक्सिबल बने रहना जरूरी है । ऐसे लक्ष्यनिर्धारित करें जिन्हें आप हासिल कर सकती हैं। इसके बाद टफ गोल की तरफ बढ़ें। इससे शरीर के फिटनेस के प्रति आपकी समझ विकसित हो सकती है। इससे आपकी सक्षमता भी बढ़ सकती है। गोल पोस्ट के प्रति फ्लेक्सिबल होने में कोई बुराई नहीं है, क्योंकि आप अपने शरीर की क्षमताओं के साथ अधिक सहज होती चली जाती हैं।