सूर्य की रोशनी के अलावा इन आहार से पूरी हो सकती है विटामिन डी की कमी

Updated on:7 November 2022, 20:18pm IST

सूर्य के प्रकाश के बाद विटामिन डी का दूसरा सबसे अच्छा स्रोत पोषक तत्वों से भरपूर आहार हैं। अगर आप विटामिन डी की कमी से जूझ रही हैं, तो यहां हैं 5 खाद्य पदार्थ, जो आपके लिए हेल्दी हो सकते हैं।

mushroom ke fayde 1/5

मशरूम : यूवी विकिरण के संपर्क में आने पर मशरूम विटामिन डी का उत्पादन करते हैं। जर्नल न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, मशरूम विटामिन डी का एकमात्र पर्याप्त गैर-पशु स्रोत हैं। वे विटामिन डी 2 का उत्पादन करने के लिए जाने जाते हैं, जो विटामिन डी के रक्त स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए मशरूम को अपने आहार में शामिल करें।

Egg ka sevan karne se follicle phase majboot hote hain. 2/5

एग योल्क : जो लोग अपने दिन की शुरुआत दो अंडों से करते हैं, वे अपने दिन की शुरुआत पोषक तत्वों से भरपूर आहार से करते हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि पूरे अंडे में 37 आईयू विटामिनडी होता है, जो उन्हें एक अच्छा स्रोत बनाता है। न केवल विटामिन डी, बल्कि अंडे स्वस्थ वसा और प्रोटीन का भी एक बड़ा स्रोत हैं, जो आपको पूरे दिन ऊर्जावान महसूस कराते हैं।। चित्र: शटरस्टॉक

fatty fish 3/5

सी फ़ूड : ट्यूना, मैकेरल और सालमन जैसी मछली की किस्म विटामिन डी के अच्छे स्रोत हैं। अध्ययनों से पता चला है कि वसायुक्त मछली की एक सर्विंग आपके दैनिक विटामिन डी के स्तर को पूरा करनेके लिए पर्याप्त है।

Fortified food kya hai 4/5

फोर्टीफाइड फ़ूड : फोर्टीफाइड आहार भोजन और सप्लीमेंट के एक संयोजन हैं। चूंकि विटामिन डी के प्राकृतिक स्रोत सीमित हैं, इसलिए कुछ खाद्य उत्पादों को पोषक तत्व के साथ मजबूत बनाया जाताहै। फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों में विटामिन डी का स्तर अन्य खाद्य स्रोतों जितना अधिक नहीं होता है, यह आपके शरीर में विटामिन की कुल मात्रा को जोड़ता है। अगली बार जब आप अपना अनाज खरीदें तो लेबल की जांच करें! चित्र : शटरस्टॉक

cod liver oil 5/5

कॉड लिवर आयल : सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले सप्लीमेंट्स में से एक, कॉड लिवर ऑयल उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो मछली खाना पसंद नहीं करते हैं। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड अधिक होता है, जो दिल के लिए हानिकारक होते हैं और शरीर में सूजन को कम करते हैं। सुनिश्चित करें कि आप इस सप्लीमेंट का अधिक सेवन नहीं कर रही हैं, क्योंकि इससे समस्याएं हो सकती हैं। चित्र : शटरस्टॉक