National Mango Day : बीटा कैरोटीन में समृद्ध आम है आपकी सेहत के लिए बहुत खास

Published on:22 July 2021, 14:17pm IST

आम फलों का राजा है! सिर्फ इसलिए नहीं कि ये स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि इसलिए भी क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। आज नेशनल मैंगो डे (National Mango Day) पर जानिये आम के कुछ स्वास्थ्य लाभ जो इसे एक सुपरफूड बनाते हैं।

Mango-benefits-gallery (3) 1/7

इम्युनिटी बूस्टर है आम : बीटा-कैरोटीन और विटामिन C से भरपूर आम इम्युनिटी मजबूत करने में प्रमुख भूमिका निभाता है। आम आपके आहार में फल का एक अच्छा विकल्प है, जो आपकी इम्युनिटी बढ़ाकरएक रोग मुक्त जीवन प्रदान कर सकता है।

Mango benefits 2/7

आम खाने के तुरंत बाद पानी न पियें। चित्र शटरस्टॉक।

aam se banaye hair pack 3/7

आप आम का एक हेयर पैक भी बना सकती हैं।चित्र -शटरस्टॉक

Mango-benefits-Gallery (4) 4/7

आखों की रौशनी बढ़ाए : आम को आहार में शामिल करने से आपकी आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। आम बीटा-कैरोटीन से भरपूर होते हैं जो विटामिन A के उत्पादन में मदद करतेहैं। शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट दृष्टि सुधार करने में मदद करते हैं, समग्र नेत्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और आंखों को किसी भी नुक्सान से बचाते हैं।

Mango-benefits-gallery (1) 5/7

कोलेस्ट्रोल को कम करे : आम खाने से आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। फाइबर पेक्टिन का उच्च स्तर कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल) को कम करने में मदद कर सकता है जो वाहिकाओं में प्लेक का कारण बनता है और रक्त प्रवाह को रोकता है।

Mango-benefits-Gallery (6) 6/7

त्वचा निखारे : आम त्वचा को ठीक करने वाले पोषक तत्वों से भरे होते हैं। इसमें त्वचा के अनुकूल विटामिन C और A होते हैं, जो स्वस्थ त्वचा के लिए महत्वपूर्ण हैं। अगर आम मॉडरेशन में खाएंजाएं तो यह आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन एक्सफोलिएट का काम कर सकते हैं और डेड स्किन सेल्स को भी ठीक कर सकता है।

Mango-benefits- 7/7

हेयर ग्रोथ में मददगार : विटामिन C, A और पॉलीफेनोल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आम बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। विटामिन C कोलेजन बढ़ाने में सहायता करता है और विटामिन A बालों में सीबम स्राव को उत्तेजित करके स्कैल्प को मजबूती और नमी प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट बालों के विकास में मदद करते हैं और मुक्त कणों को हटाते हैं।