कैंसर से लड़ने में भी कामयाब हैं गोजी बेरी, यहां जानिए इसके आश्चर्यजनक फायदे

Published on:18 January 2022, 19:35pm IST

गोजी बेरी चीनी चिकित्सा पद्धति में कई हजार वर्षों से शामिल होती आ रहीं हैं। ये न सिर्फ सेहत, बल्कि त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। चलिए जानते हैं इसके सभी लाभ..

goji berries ke fayade 1/6

गोजी बेरीज टाइप 2 डायबिटीज से ग्रसित लोगों में एचडीएल के स्तर को बढ़ाती हैं। एचडीएल को अच्छे कोलेस्ट्रॉल के रूप में जाना जाता है।

goji berries ke fayade 2/6

गोजी बेरीज ग्लूकोमा के लिए जिम्मेदार गैंगलिओन (ganglion) कोशिकाओं से रेटिना की रक्षा करती हैं।

goji berries ke fayade 3/6

सेहत का खजाना है गोजी बेरी : सेहत के लिए यह काफी फायदेमंद है, क्योंकि गोजी बेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट शरीर से हानिकारक बाहरी तत्व को दूर रखतेहैं। हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए भी एंटीऑक्सीडेंट काम आते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन, खनिज, फाइबर, लोहा, जस्ता, अमीनो एसिड और प्रोटीन भी होता है।

goji berries ke fayade 4/6

विज्ञान को भी है गोजी बेरी पर भरोसा : हाल ही में 'न्यूट्रिएंट्स जर्नल' में प्रकाशित किए गए एक अध्ययन में बताया गया है कि गोजी बेरी के छोटे हिस्से के नियमित सेवन से स्वास्थ्य मध्य आयु वर्ग के लोगों में उम्र से संबंधित समस्याओं जैसे AMD के विकास को रोकने में मदद मिलती है। एएमडी वृद्ध लोगों में दृष्टि हानि का प्रमुख कारण है। "एएमडी आपके दृष्टि के केंद्रीय क्षेत्र को प्रभावित करता है और चेहरे को पढ़ने या पहचानने की आपकी क्षमता को प्रभावित कर सकता है।

goji berries ke fayade 5/6

त्वचा के लिए भी फायदेमंद है गोजी बेरी : इसमें beta-carotene भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस बात में कोई शक नहीं है कि beta-carotene एक ऐसा तत्व है जो हमारी त्वचा की चमक के लिए बहुत फायदेमंद है। गोजी बेरी के सेवन से आप दमकती त्वचा पा सकती है। बाजारों में गोजी बेरी से बनी कई spf-15 क्रीम मिलती है लेकिन आप इसके घरेलू नुस्खे भी आजमा सकती हैं।

goji berries ke fayade 6/6

कैंसर से बचाव कर सकती है गोजी बेरी : कैंसर के रोगियों को अपनी डाइट में गोजी बेरी शामिल करना काफी फायदा पहुंचा सकता है। हाल ही में ड्रग डिजाइन डेवलपमेंट जर्नल में प्रकाशित की गई एकरिपोर्ट बताती है की यह ट्यूमर के विकास को रोकने और उसके उपचार को बढ़ावा देने में काफी मदद करती है।