शरीर को ठंडा रखने से लेकर मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने तक, सेहत के लिए अमृत से कम नहीं है मटके का पानी

Updated on:17 April 2022, 12:29pm IST

पुराने समय में लोग मटके का पानी पिया करते थे। मगर अब फ्रिज के आगे इसका स्वाद हर कोई भूल गया है। गीली मिट्टी की महक और सौंधी मिट्टी के स्वाद के साथ मटके का पानी आपके शरीर को कई लाभ दे सकता है। गर्मियों में मटके का पानी पीने के कई फायदे हैं। चलिये जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

matke mein paani peenee ke fayde 1/5

आपके शरीर को ठंडा रखे - मटके का पानी गर्मियों में आपको ठंडा रख सकता है। पुराने जमाने में जब फ्रिज नहीं हुआ करते थे, तो लोग मटके का पानी पिया करते थे, क्योंकि यह वाकई में पानी ठंडाकर सकता था। मटके वेपराइजेशन के सिद्धांत पर काम करते हैं, जो पानी को ठंडा करने में मदद करता है। क्योंकि मिट्टी का घड़ा पानी सोखता है, यह धीरे-धीरे पानी को ठंडा कर देता है।

hydrated hona jaruri hai 2/5

पानी पीने के होते हैं कई फायदे। चित्र: शटरस्टॉक

matke mein paani peenee ke fayde 3/5

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करे - जब हम प्लास्टिक की बोतलों में रखा पानी पीते हैं तो उसमें बिस्फेनॉल A या बीपीए जैसे जहरीले रसायन होते हैं, जो शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं। यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम करता है। वहीं, मिट्टी के बर्तन में पानी पीने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर संतुलित रहता है और आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है।

Jab aap garmi me head cover nahi karti tab aap jaldi dehydrate ho jati hain 4/5

गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाए - हीट स्ट्रोक या सनस्ट्रोक गर्मियों में होने वाली बेहद आम समस्या है। मगर मटके से मिलने वाले विटामिन और मिनरल, शरीर में ग्लूकोज के स्तर को बनाए रखतेहैं। साथ ही, आपके शरीर को ठंडा रख सकते हैं।

matke mein paani peenee ke fayde 5/5

एसिडिटि दूर करे - मानव शरीर की प्रकृति एसिडिक होती है, जबकि मिट्टी एल्कालाइन होती है। इसलिए मटके का पानी हमारे शरीर की एसिडिक प्रकृति के साथ रीएक्ट करता है और सही पीएच संतुलन बनाएरखने में मदद करता है। यही कारण है कि मटका का पानी पीने से एसिडिटी और पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।