आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं चाय का स्वाद बढ़ाने वाले ये 5 तरह के फूड्स

Updated on:20 February 2023, 15:33pm IST

शाम को जब चाय बनती हैं तो हम सभी उसके साथ कुछ न कुछ हल्का फुल्का स्नैक्स लेना चाहते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ टेस्टी स्नैक्स चाय के साथ आपके लिए जहर भी बन सकते हैं!

1/5

आयरन से भरपूर फूड- फास्ट एंड अप गुड ईटज़ से न्यूट्रिशन एक्सपर्ट, ऋषि नागर का कहना है कि चाय में टैनिन और ऑक्सालेट्स नाम के कम्पाउंड पाए जाते हैं। जो आयरन के एब्जार्बशन का रोकने का काम करते हैं। दरअसल, ये कम्पाउंड प्लांट बेस्ड होते हैं, जो आयरन के साथ बंध जाते हैं। ब्लैक टी समेत ग्रीन टी, व्हाइट टी और ओलोंग टी में टैनिन्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ऐसे में चाय के साथ आयरन रिच फूड यानि नट्स, ग्रीन लीफी वेलिटेबल्स, साबुत अनाज और बीन्स खाने से बचें। हरी सब्जियां जैसे ब्रोकली, मेथी, पालक स्वीट पटेटो अगर चाय के साथ लेंगे, तो वो स्वास्थय को बिगाड़ने का काम करते हैं। इसके अलावा खाली चाय पीना भी शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। चित्र : शटरस्टॉक

ट्राई करें बेसने से बनी ये 3 हेल्दी और टेस्टी रेसिपी। चित्र : शटरस्टॉक 2/5

बेसन से बने व्यंजन- आमतौर पर लोग चाय के साथ समोसा, पकौड़ा या फिर नमकीन खाते हैं। ये जानकार हैरान होंगे कि बेसन को चाय के साथ लेना हानिकारक हो सकता है। मगर अधिकतर नमकीन बेसन से ही तैयार होते हैं, जो चाय के स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं। इस कॉमबीनेशन से शरीर में पाचन संबधी विकास उत्पन्न होते हैं। इससे शरीर में पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता में कमी आने लगती है। चाय के साथ बेसन से तैयार खाद्य पदार्थों को रोज़ाना खाने की आदत से बचें। चित्र : शटरस्टॉक

mango cake recipe 3/5

केक, ढोकला और चाय- फास्ट एंड अप गुड ईटज़ से न्यूट्रिशन एक्सपर्ट, ऋषि नागर का कहना है कि चाय के साथ कुछ भी खाने से पहले उसके बारे में ज़रूर सोचें। अधिकतर लोग फ्रिज में रखा केक, ढोकला, खाण्डवी यां मफिंस को चाय के साथ खाना पसंद करते हैं। ऐसे में कुछ भी खाने के लिए 15 से 20 मिनट पहले रूम टेमपरेचर में रखें। एक साथ अलग अलग तापमान के रखे खाने का सेवन डाइजेस्टिव सिस्टम को कमजोर बनाने का काम करता है। दरअसल, चाय और बेसन की कैमिकल प्रापर्टीज एक दम अलग होती है। ऐसे में चाय के साथ बेसन से बनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। चित्र : शटरस्टॉक

garmiyon me chai ka swad badha deta hai neembu 4/5

खट्टी चीजें और चाय - चाय में एंटी बैक्टीरियल प्रापर्टीज होती है। अगर आप चाय में लेमन को एड करेंगे या नींबू की पत्त्यिं को चाय में उबालेंगे तो एसिडिटी की संभावना रहती है। इससे एसिडरिफलैक्स भी हो सकता है और ब्लोटिंग यानि पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा जो लोग गैस की समस्या से परेशान रहते हैं, वे चाय का सेवन करने से बचें। इससे कब्ज की समस्या भी पैदा हो सकती है। चित्र : शटरस्टॉक

haldi ki chay pien 5/5

चाय और हल्दी- फास्ट एंड अप गुड ईटज़ से न्यूट्रिशन एक्सपर्ट, ऋषि नागर का कहना है कि हल्दी एंटी इंफलामेंटरी और एंटी बैक्टीरियल प्रापर्टीज से भरपूर होती है। अगर आप चाय में हल्दी को डालकर पीते हैं, तो इससे एसिड रिफलैक्स हो सकता है। दरअसल, हल्दी गर्म तासीर की होती है और चाय भी शरीर में जाकर डीहाइडेशन का कारण बनती है। इससे एसिडिटी का खतरा बना रहता है। चित्र: शटरस्‍टॉक