जानिए उन 6 फलों के बारे में, जिन्हें डायबिटीज रोगी भी बेफिक्र होकर खा सकते हैं 

Updated on:15 May 2023, 13:55pm IST

फलों की मिठास अगर आपको डरा रही है, तो निश्चिंत रहें। कुछ फल मीठे जरूर होते हैं, पर आपका शुगर लेवल नहीं बढ़ाते। बशर्ते कि आप इन्हें लिमिट में खाएं। कुछ फल ऐसे हैं, जो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल भी कर सकते हैं।

1/6

डायबिटीज रोगी कच्चा या पका पपीता (Papaya) बेफिक्र होकर खा सकते हैं। पपीता एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर में सेल डैमेज को रोकता है। यह विटामिन बी, फोलेट, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स से भरपूर होता है। यह लो कैलोरी वाला फल है। डायबिटीज के मरीज इस फल के गूदे से लेकर बीज तक कोई भी हिस्सा खा सकते हैं। 

Jamun ke fayde 2/6

जामुन को इंडियन ब्लैकबेरी (Indian Blackberry) या ब्लैक प्लम (Black Plum) के रूप में भी जाना जाता है। जामुन में 82% पानी और 14.5% कार्बोहाइड्रेट होता है। इसमें सुक्रोज शुगर कम होताहै। स्टार्च को चीनी में बदलने की प्रक्रिया को फल में मौजूद जंबोसीन और जंबोलिन जैसे कंपाउंड धीमा कर देते हैं। ब्लड शुगर लेवल में अचानक स्पाइक्स से यह बचने में मदद करता है। 

kiwi ka Glycemic Index kaam hota hai 3/6

कीवी (Kiwi) हाई फाइबर फ्रूट है। करते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स(Glycemic Index) कम होता है। इसका जीआई 49 होता है। इसका अर्थ यह है कि कीवी तेजी से ग्लूकोज में परिवर्तित नहीं होताहै। यह ब्लड फ्लो में शामिल होने में समय लेता है। इसकी जल धारण क्षमता (Water retention ) अधिक होती है। जब इसका सेवन किया जाता है, तो फल पानी को सोख लेता है। 

apple for skin health 4/6

सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है अधिक चमकदार सेब। चित्र शटरस्टॉक।

Orange khane se kayi fayde hote hn 5/6

संतरा (Orange)  साइट्रस फल परिवार का एक हिस्सा है। डायबिटीज के मरीज को संतरे को रॉ या कच्चा रूप में खाना चाहिए। यह विटामिन सी, फाइबर, फोलेट और पोटैशियम से भरपूर होता है। संतरा फाइबर सामग्री से भरपूर होते हैं। इसलिए खपत के बाद शुगर टूटने में समय लगता है। डायबिटीज के कारण हार्ट डिजीज होने की संभावना बढ़ जाती है। संतरा दिल को दुरुस्त रखता है।

watermelon 6/6

तरबूज (tarbooj or Watermelon) लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला (2 प्रति 100 ग्राम) फल है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। ये कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं। तरबूज में 70-80% पानी होता है। इसलिए डायबिटीज पेशेंट 200 ग्राम तक इसका सेवन कर सकते हैं। यह विटामिन ए, विटामिन बी 5, विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे मिनरल्स का भी स्रोत है।