डायबिटीज है तो मिठास से दूरी क्यों, इन रसीले फलों को करें आहार में शामिल

Published on:15 July 2021, 18:48pm IST

मीठा सबकी पहली पसंद है! मगर डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक बड़ी समस्या है। ऐसे में हम लाएं हैं आपके लिए कुछ मौसमी फल, जो न सिर्फ आपकी शुगर क्रेविंग को दूर करेंगे बल्कि डायबिटीज भी नियंत्रित रखेंगे!

Anti-diabetic-fruits 1/8

जामुन : जामुन का सेवन डायबिटीज में बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। अमेरिकन डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार जामुन एक एंटी डायबिटिक सुपरफूड हैं, क्योंकि वे एंटीऑक्सीडेंट और फाइबरसे भरे होते हैं। अमेरिकी कृषि विभाग (यूएसडीए) के अनुसार, एक कप ताजा जामुन में 84 कैलोरी और 21 ग्राम (जी) कार्बोहाइड्रेट होते हैं। इसके साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है, जो इसे डायबिटिक लोगों के लिए परफेक्ट बनाता।

Fruits-for-diabetes 2/8

नाशपाती : नाशपाती की उच्च फाइबर सामग्री और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स मधुमेह रोगियों के लिए सहायक होती है। एक मध्यम आकार की नाशपाती में लगभग 6 ग्राम फाइबर होता है। फाइबर रक्त शर्करा केस्तर को नियंत्रित करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करने में मदद करता है। फाइबर आपको अधिक समय तक भरा रखता है और आपको बहुत अधिक कैलोरी खाने से रोकता है। जो वजन घटाने में भी योगदान देता है।

Anti-diabetic-fruits (1) 3/8

चेरी : मानसून में आपको हर जगह लाल - लाल चेरी देखने को मिल जाएंगी। चेरी मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद है क्योंकि ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती हैं। ये उच्च रक्तचाप औरयूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद करती हैं। मार्च 2018 में न्यूट्रीएंट्स नमक एक जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार चेरी, हृदय रोग, कैंसर और अन्य बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकती है।

Anti-diabetic-fruits (3) 4/8

खुबानी : आड़ू या खुबानी जिसे अंग्रेजी में हम पीच के नाम से जानते हैं, आपकी डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए एक बेहतरीन फल है। यूएसडीए के अनुसार एक खुबानी में सिर्फ 17 कैलोरी और 4ग्राम कार्बोहाइड्रेट होते हैं। ये फल फाइबर से भरपूर है और इसका कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स मधुमेह रोगियों के सेवन के लिए इसे सुरक्षित बनाता है। चार ताजा खुबानी आपकी दैनिक विटामिन A आवश्यकता के 134 माइक्रोग्राम प्रदान करते हैं।

Anti-diabetic-fruits (2) 5/8

आलूबुखारा : प्लम यानी आलूबुखारा फाइबर, कॉपर, पोटेशियम, विटामिन C और K का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन के अनुसार आलूबुखारा के सेवन से मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा, आलूबुखारा आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, आयरन के स्तर को बनाए रखता है और कब्ज को ठीक करता है।

Fruits-for-diabetes (4) 6/8

सेब : सेब मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं क्योंकि इनमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। अमेरिकी कृषि विभाग (यूएसडीए) के अनुसार, एक मध्यम आकार के सेब में 95 कैलोरी और 25 ग्राम कार्ब्स होते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होने के कारण डायबिटीज को नियंत्रित रखने में आपकी मदद करेंगे। हार्वर्ड टी.एच.सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र के अनुसार, सेब का छिलका भी डायबिटीज में फायदेमंद है।

Fruits-for-diabetes (2) 7/8

केला : केले में कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है। कार्ब्स से भरपूर खाद्य पदार्थ रक्त शर्करा के स्तर में तेजी से वृद्धि करने के लिए जाने जाते हैं। एक मध्यम आकार के केले में 14 ग्राम चीनी और 6 ग्राम स्टार्च होता है। लेकिन केला फाइबर से भी भरपूर होता है। केले का जीआई स्कोर कम होता है, और यह फल मधुमेह रोगियों के लिए एक सबसे पौष्टिक फल है।

heart ke liye healdy hai anar. 8/8

हार्ट के लिए हैल्दी है अनार. चित्र शटरस्टॉक।