बाजरा कर सकता है डायबिटीज और बढ़ते वजन को कंट्रोल, जानिए इसके फायदे

Published on:23 August 2023, 18:51pm IST

मोटे अनाजों में शामिल बाजरा भारतीय खानपान का हिस्सा रहा है। यह न केवल हाई फाइबर स्रोत है, बल्कि महत्वपूर्ण खनिज और विटामिनों का भी स्रोत है। खास बात यह कि, ये आपकी डायबिटीज डाइट में भी शामिल किया जा सकता है।

bajra hai seht ke liye faaydemand 1/6

अक्सर आपने 'बैलेंस्ड डाइट' (Balanced Diet) शब्द पढ़ा या सुना होगा। बैलेंस्ड डाइट का मतलब आहार में सभी तरह के पोषक तत्व मौजूद होना होता है।सभी तरह के पोषक तत्व प्राप्त करने के लिएहमें हर तरह का अनाज खाना चाहिए। लेकिन भारतीय रसोई में कई तरह के अनाज पहले से ही मौजूद होते हैं। इन्हीं के बीच बाजरा भी एक ऐसा ही अनाज है, जिसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होतें हैं, जो शरीर को पोषण देतें हैं। चित्र : शटरस्टॉक

बाजरा है स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद 2/6

जानिए क्यों इतना खास है बाजरा - बाजरे का साइंटफिक नाम 'पर्ल मिलेट (Pearl Millet) ' होता है। बाजरा एक प्रमुख फसल है जिसका उपयोग खाने में किया जाता है। बाजरे में कई तरह के पोषक तत्वहोते है, जो शरीर को तंदरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिजों की अच्छी मात्रा होती है। बाजरे में मौजूद न्यूट्रिएंट्स को पाने के लिए बाजरे को कई तरह से खाया जाता है।चित्र : शटर स्टॉक

bajre se hota hai swasthya benefit 3/6

विटामिन और खनिजों का खजाना - बाजरा एक पोषण समृद्ध अनाज है जिसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, और खनिजों की अच्छी मात्रा होती है। यह आपको विभिन्न पोषण तत्व प्रदान करके स्वस्थ रहने में मदद करता है। साथ ही बाजरे में उच्च कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो आपको ऊर्जा प्रदान करते हैं और दिनभर की गतिविधियों के लिए भी शक्ति देते हैं।बाजरे में फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है, जो खाने के बाद शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज़ कंट्रोल होता है। साथ ही बाजरे में पोटैशियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

bajre hai swasthya ke liye faaydemand 4/6

बाजरे की रोटी है बेस्ट ऑप्शन - बाजरे को आहार में सम्मिलित करने के लिए 'बाजरे की रोटी' एक बेहतरीन विकल्प है। बाजरे की रोटी बनाने का तरीका बेहद ही आसान होता है। जैसे आप आटे की रोटीबनाते है ठीक उसी तरह से बाजरे की रोटी भी बनाई जाती है। इसे बनाने के लिए बाजरे के आटे को एक बर्तन में गूंथ लें और उसे अच्छे से बेल पर, उसे पका लें और ऐसे तैयार हो जायेगी आपकी बाजरे की रोटी। चित्र : शटरस्टॉक

chai ke saath biscuit hanikarak hai. 5/6

बिस्किट और कुकीज में भी कर सकती हैं इस्तेमाल -मॉडर्न तरह से बाजरे को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए आप बाजरे के बिस्किट भी बना सकते है। इसे बनाने के लिए बाजरे के आटे को घी या तेल के साथ मिलाकर गूंथ लें और उसके बाद उसमे चीनी और अपने पसंद की चीज़ मिलाकर, उसे बेल लें और उसे बिस्किट के आकार में बेल लें। उसके बाद उसे माइक्रोवेव कर लें और कुछ देर बाद बाहर निकाले और ठंडा करने के लिए रख दें। इसके बाद आपके बिस्किट तैयार है। बाजरे के बिस्किट को चाय के साथ खाएं। चित्र : अडोबी स्टॉक  

jyada bajra khaane se ho saki hai samasya 6/6

एलर्जी है तो न खाएं बाजरा -बाजरे का स्वादिष्ट और पौष्टिक होने के कारण बहुत से लोग इसका ज्यादा सेवन कर लेते है, जिसके कारण कई समस्याएं हो सकती है। ज्यादा बाजरे का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में कठिनाई हो सकती है, जिससे गैस, पेट में अफारा, उल्टी या पेटदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही कुछ लोगों को बाजरे या उससे बने खाद्य पदार्थों से खुजली या त्वचा एलर्जी हो सकती है। साथ ही बाजरे में अतिरिक्त कैल्शियम होने की संभावना होती है, जिससे किडनी संबंधित समस्याएं या कैल्शियम संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। चित्र:शटरस्टॉक