साइन अप

करवाचौथ 2021 : इन 6 पौष्टिक खाद्य पदार्थों के साथ हेल्दी बनाएं अपनी सरगी की थाली

Updated on:21 October 2021, 08:09pm IST

करवाचौथ का त्यौहार बस आ ही गया है। आपने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ही ली होंगी। बस हम आपको बताने वाले हैं, वे पौष्टिक खाद्य पदार्थ जिन्हें आपको सरगी की थाली में शामिल करना बिल्कुल नहीं भूलना है। यही वह मील है जो आपको इस कठिन उपवास में दिन भर ऊर्जावान बनाए रखेगा।

1/6

बेसन के लड्डू - सरगी की थाली में मिठाई जरूर शामिल की जाती है। तो इस बार बाज़ार की बनी हुई मिठाई घर लाने की बजाए घर पर ही बेसन के लड्डू बनाएं। बेसन पौष्टिक तत्वों का खजाना है। घर पर बनाए जाने वाले बेसन के लड्डू में आप अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स और मिठास जोड़ सकती हैं। तो हम आपको सलाह देंगे कि इस बार बेसन के लड्डू में बूरे या चीनी की बजाए देसी खांड का ब्राउन शुगर मिलाएं।

2/6

नारियल पानी - नारियल सुख, समृद्धि और सेहत का प्रतीक है। चित्र : शटरस्टॉक

3/6

4/6

ताज़े फल - फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है और चूंकि व्रत निर्जला होता है, ताजे फल खाने से शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद मिल सकती है। खट्टे फल और अनार अन्य ताजे फलों के साथ अवश्य ही खाने चाहिए।

5/6

फेनियों की खीर - यह पारंपरिक और पेट को फुल कर देने वाला व्यंजन है। सबसे अच्छी बात कि इसे पकाने की भी जरूरत नहीं पड़ती। बस गर्म दूध में फेनियां डालिए और तैयार। इसे हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें चीनी की बजाए शहद मिलाएं। सरगी के समय फेनियों या सेवईं की खीर खाने से आपका एनर्जी लेवल दिन भर ऊपर रहेगा।

6/6

भरवां पराठा - इसके बिना आपकी सरगी अधूरी रह जाने वाली है। क्योंकि भूख तो बस कार्ब्स से ही मिटती है, ऐसा कई लोगों का मानना है। आहार विशेषज्ञ भी भरवां पराठे को हेल्दी डाइट का हिस्सा मानते हैं। आप सादा पराठा बनाने की बजाए सरगी के लिए मूली, गोभी, मेथी या हरी पत्तेदार सब्जियों का भरवां पराठा बनाएं और उसका सेवन करें। हैप्पी करवा चौथ।

NEXT GALLERY