यह इम्यूनिटी से लेकर ब्रेन की कार्यप्रणाली तक हर चीज़ के लिए जरूरी है। आज आपको बताते है कि धूप के अलावा किन खाद्य पदार्थों से आपको विटामिन डी मिल सकता है।
जो लोग धूप में नहीं निकल पाते है और नॉन वेज का सेवन भी करते है तो उनके लिए फैटी फिश विटामिन डी की पुर्ति के लिए बिल्कुल सही है। सैल्मन, ट्राउट, मैकेरल और ट्यूना जैसी वसायुक्त मछलियां विटामिन डी प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छी है। उदाहरण के लिए, पका हुआ सैल्मन का 3.5-औंस (100-ग्राम) सेवन लगभग 360 IU विटामिन डी प्रदान कर सकता है। चित्र- अडोबी स्टॉक
ऐसे बहुत से खाद्य पदार्थ है जो आप रोज खाते है और उसमें विटािन डी होता है। लेकिन यदि आप सूरज के संपर्क मे नहीं आते है तो केवल आपको उनका सेवन बढ़ा देना चाहिए। फोर्टीफाइड खाद्य पदार्थो में सारे डेरी उत्पाद आते है जैसे दूध, दही, पनीर, मक्खम। प्लांट बेस्ड फोर्टीफाइड खाद्य पदार्थों में सोया, बादाम दूध जैसी चीजें आती है। चित्र- अडोबी स्टॉक
सुबह के नाश्ते में हम दलिया जरूर खाते है। जिसमें विटामिन डी होता है। जो लोग दलिया नहीं खाते है उनकों भी शायद दलिया खाना शुरू कर देना चाहिए। आप आसानी से इसका सेवन बढ़ा सकते है। कोईभी फोर्टिफाइड अनाज चुनते समय, उसके लेबल में ये जांच जरूर करें कि उसमें अच्छी मात्रा में विटामिन डी हो। चित्र- अडोबी स्टॉक