कई कारणों से फर्टिलिटी रेट में कमी आ सकती है। कुछ माइक्रो न्यूट्रिएंट फर्टिलिटी रेट बढ़ा सकते हैं। ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं, जो माइक्रो न्यूट्रिएंट से भरपूर होते हैं और फर्टिलिटी रेट भी बढ़ा सकते हैं।
फोलेट को विटामिन बी9 के रूप में भी जाना जाता है। यह शरीर को रेड ब्लड सेल्स बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फोलेट लेवल अंडे की गुणवत्ता, परिपक्वता, निषेचन और प्रत्यारोपण के लिए जरूरी है। फोलेट की कमी गर्भधारण की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। फोलेट स्वाभाविक रूप से बीन्स, नट और सीड्स, अंडे, ताजा पत्तेदार साग, चुकंदर, संतरे, नींबू और अंगूर जैसे खट्टे फल, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, ब्रोकोली, केल और एवोकाडो जैसे खाद्य पदार्थों में भी पाया जाता है।
जिंक ओव्यूलेशन और पीरियड में अहम भूमिका निभाता है। यह स्पर्म क्वालिटी और स्पर्म मोबिलिटी में सुधार करने में मदद करता है। यह सूजन बढ़ाने वाले एजेंटों के खिलाफ कार्य करता है। हार्मोनबैलेंसर के रूप में जिंक टेस्टोस्टेरोन और प्रोजेस्टेरोन को संतुलित करता है। यह महिला और पुरुष दोनों के यौन स्वास्थ्य को मजबूती देता है। रेड मीट जिंक का एक बढ़िया सोर्स है। कद्दू के बीज, हैम्प सीड्स, तिल के बीज और अलसी के बीज में भारी मात्रा में जिंक पाया जाता है। डेयरी प्रोडक्ट्स, सब्जियां, नट्स, डार्क चॉकलेट भी इसके स्रोत हैं।
पर्याप्त विटामिन ए का स्तर अंडे की गुणवत्ता और भ्रूण के विकास में मदद करता है। यह स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाए रखने, विकास और प्रजनन स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। इसकी कमीसे फर्टिलाइज़ेशन नहीं हो पाता है और फीटस में विकृति आ सकती है। अच्छे स्रोत प्रदान करने वाले खाद्य पदार्थों में बीफ़ लिवर, कॉड लिवर आयल, शकरकंद, गाजर और कई अन्य फल और सब्जियां शामिल हैं।
फर्टिलिटी के लिए सेलेनियम एक एसेंशियल ट्रेस मिनरल है, जिसका उपयोग प्रोटीन बनाने के लिए किया जाता है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट भी है, जो प्रजनन क्षमता में भूमिका निभा सकता है। सेलेनियम ल्यूटियल फेज में अहम भूमिका निभाता है। ल्यूटियल फेज की कमी से अपर्याप्त प्रोजेस्टेरोन सीक्रेशन और लो एंडोमेट्रियम हो सकता है। जिन खाद्य पदार्थों में सेलेनियम होता है, उनमें ब्राजील नट्स, सी फूड्स, पोल्ट्री, ब्राउन राइस और होल व्हीट ब्रेड भी शामिल हैं।
विटामिन डी रिसेप्टर्स पूरे प्रजनन ऊतकों में वितरित होते हैं। प्रजनन क्षमता में विटामिन डी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विटामिन डी ट्रीटमेंट से टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ सकता है।इससे फर्टिलिटी रेट भी बढ़ सकती है। सूर्य की रोशनी के अलावा, विटामिन डी गाय का दूध, सोया मिल्क, संतरे का रस, अनाज में भी पाया जाता है।