यहां हैं 5 हेल्पलाइन्स जो आत्महत्या को रोकने में आपकी मदद कर सकती हैं

Published on:10 September 2021, 12:00pm IST

सुसाइड प्रिवेंशन हेल्पलाइन भावनात्मक रूप से व्यथित व्यक्ति को काउंसलिंग देने और उनके जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। जानिए भारत में उपलब्ध उन हेल्पलाइन्स के बारे में, जो किसी की भी मदद कर सकती हैं।

world suicide prevention day 2021 1/5

स्नेहा फाउंडेशन इंडिया (Sneha Foundation India) - यह एक चौबीसों घंटे चलने वाला ऑपरेशन है, जो मानसिक बीमारी के रोगियों और आत्महत्या के जोखिम वाले लोगों को काउंसलिंग प्रदान करता है।आप उनसे help@snehaindia.org पर संपर्क कर सकते हैं या +91 4424640050 पर कॉल कर सकते हैं।

world suicide prevention day 2021 2/5

आई कॉल (iCall) - किशोरों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, यह हेल्पलाइन किसी के जीवन में किशोरावस्था के चरण से जुड़ी समस्याओं को पहचानती है। यह हेल्पलाइन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक, सोमवार से शनिवार: 022-2552-1111 तक चालू रहती है।

world suicide prevention day 2021 3/5

लाइफलाइन फाउंडेशन (Lifeline Foundation) - यह हेल्पलाइन भावनात्मक संकट में पड़े लोगों के लिए सुसाइड प्रिवेंशन काउंसलिंग और टेलीफोन थेरेपी सेशन प्रदान करती है। आप उनसे 033-2463-7401और 033-2463-7432 पर संपर्क कर सकते हैं।

world suicide prevention day 2021 4/5

सुमैत्री (Sumaitri) - यह एक क्राइसिस इंटरवेंशन केंद्र है, जो उन लोगों की मदद करता है जो अवसाद और बार - बार आत्महत्या करने केबारे में सोचते हैं। आप उन्हें feelingsuicidal@sumaitri.net पर लिख सकते हैं या उन्हें 011-23389090 पर कॉल कर सकते हैं। वे सोमवार से शुक्रवार के बीच (दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे) और वीकेंड पर सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध हैं।

world suicide prevention day 2021 5/5

समारितन (Samaritans) - यह संगठन उन व्यक्तियों को सहायता प्रदान करता है जो भावनात्मक रूप से व्यथित हैं, और आत्महत्या करने के बारे में सोच रहे हैं। आप उनसे +91226464 3267/65653267/6565 3247 पर सभी दिन दोपहर 3 बजे से 9 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। वे ईमेल: samaritans.helpline@gmail.com पर भी उपलब्ध हैं।