1 चम्म्च घी को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से मिलेंगे ये 5 लाभ

Published on:22 December 2024, 03:00pm IST

आहार में दिनों दिन आने वाले बदलाव शरीर में कई समस्याओं का कारण बन रहे हैं। इससे न केवल पाचनतंत्र को नुकसान पहुंचता है बल्कि मोटापे का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में शरीर की इंटनरल क्लीनिंग और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए हर सुबह गर्म पानी के साथ घी का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है।

1/5
पाचन में लाए सुधार
pet ki samasyayon me faydemand hai ghee.

घी में मीडियम चेन फैटी एसिड उच्च मात्रा में पाया जाता है। आसानी से पचने वाले इन फैट्स से पाचन क्रिया उत्तेजित होने लगती हैं। घी को गर्म पानी के साथ मिलाकर पीने से वो पाचनतंत्र के लिए ल्यूब्रिकेंट के रूप में कार्य करता हैं। रोज़ाना खाली पेट इसका सेवन करने से ब्लोटिंग अपच, ऐंठन और पेट दर्द से भी राहत मिलती है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

2/5
वेटलॉस में सहायक
Weight loss ke liye yoga

घी की मदद से वज़न को संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है। दरअसल, घी में मौजूद हेल्दी फैट्स शरीर को तृप्ति का संकेत देने में मदद करते है। इससे बार बार भूख लगने की संभावना कम हो जाती है। घी को गर्म पानी में मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे शरीर को बेहतर तरीके से कैलोरीज़ को बर्न करने में मदद मिलती है। इससे शरीर को वज़न उचित बना रहता है।

3/5
जोड़ों को पोषण मिलता है
ghee ke fayde

घी का सेवन करने से शरीर को ओमेगा 3 फैटी एसिड की प्राप्ति होती है, जिससे जोड़ों की चिकनाहट बरकरार रहती है। साथ ही घुटनों में होने वाले दर्द को भी कम किया जा सकता है। सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी के साथ घी खाने से शरीर को हेल्दी फैट्स मिलते है। इससे ऐंठन कम होती है और शरीर दिनभर एक्टिव रहता है। इसके अलावा आस्टियोपिरोसिस के लक्षणों को भी कम किया जा सकता है।

4/5
प्रतिरक्षा प्रणाली मज़बूत बनती है
Ghee se hogi immunity boost

घी में एंटीऑक्सीडेंट और वसा में सॉल्यूबल विटामिन जैसे ए, डी और ई की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं। ये पोषक तत्व मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। गर्म पानी के साथ घी का नियमित सेवन शरीर की संक्रमण और बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।

5/5
स्किन को बनाए हेल्दी
Ghee ke fayde

घी के पौष्टिक गुण त्वचा को हेल्दी वसा और विटामिन प्रदान करते हैं, जिससे त्वचा को अंदर से नमी मिलती हैं। इससे स्किन स्वस्थ और चमकदार त्वचा बनती है। ये उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है जिनकी त्वचा रूखी या बेजान है। सर्दी में रूखी और बेजान त्वचा के लिए ये कारगर उपाय है।