बढ़ता वजन पाचन संबंधी परेशानी सहित हेयर फॉल जैसी समस्याएं आज के समय में बेहद आम हो गई हैं। खासकर महिलाएं इन समस्याओं से बेहद परेशान हैं। हमारा समग्र स्वास्थ्य एक दूसरे से जुड़ा हुआ है, जब आपका पाचन क्रिया संतुलित नहीं रहता तो शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा हो सकता है। जिसकी वजह से मोटापा बढ़ता है। वहीं खराब पाचन क्रिया त्वचा एवं बालों से संबंधित समस्याओं को भी बढ़ावा देती हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए सभी तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। परंतु असल में आपको इनके लिए दवाइयों की आवश्यकता नहीं है, इस तरह की परेशानी से निपटने में आयुर्वेद आपकी मदद कर सकता है (DIY ayurvedic drink)।
आयुर्वेद एक्सपर्ट चैताली राठौर ने एक प्रकार के बेहद खास आयुर्वेदिक ड्रिंक की रेसिपी सुझाई है (DIY ayurvedic drink)। जिसकी मदद से आपका पाचन स्वस्थ रहता है, साथ ही यह ड्रिंक हेयर फॉल रोकने में भी आपकी मदद कर सकती है। वही जो लोग एक्स्ट्रा वजन कम (weight loss) करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह ड्रिंक बेहद कारगर है तो चलिए जानते हैं आखिर यह कौन सी ड्रिंक है और इसे किस तरह तैयार करना है।
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए : छाछ, कड़ी पत्ता, पुदीने की पत्तियां, नमक और भुना हुआ जीरा
घर पर एक गिलास छाछ तैयार कर लें।
मुट्ठी भर कुचला हुआ कड़ी पत्ता और पुदीने की पत्तियां डालें।
फिर काला नमक और भुने हुआ जीरा पाउडर का मिश्रण डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
इसे दोपहर के भोजन के साथ पिएं और स्वस्थ आंत के लिए हल्का भोजन लें।
छाछ में पर्याप्त मात्रा में प्रोबायोटिक मौजूद होते हैं, जो आपकी आंतों में जाकर स्वस्थ बैक्टीरिया के ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। जिससे एक स्वस्थ पाचन प्रक्रिया को बनाए रखने में मदद मिलती है। वहीं कब्ज, ब्लोटिंग, गैस, अपच आदि जैसी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।
विशेष रूप से यदि किसी को लगातार कब्ज की समस्या रहती है, तो उन्हें दोपहर के खाने के साथ इसे जरूर लेना चाहिए। कड़ी पत्ता और पुदीने की पत्तियां आदि आपके पेट को ठंडक प्रदान करती हैं, और पाचन को बूस्ट करती हैं।
छाछ कैलोरी और फैट दोनों में बेहद कम होते हैं। साथ ही साथ इसमें प्रोटीन और कई महत्वपूर्ण विटामिन की गुणवत्ता पाई जाती है, जो बिना अधिक कैलोरी लिए आपको लंबे समय तक संतुष्ट रहने में मदद करती है। जिससे आप अनहेल्दी खाद्य पदार्थों की ओर कम अट्रैक्ट होती हैं।
इसके अलावा कड़ी पत्ता पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है और भूख को नियंत्रित रखता है। कड़ी पत्ता और पुदीने की पत्तियां दोनों ही कई अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, यह सभी फैक्टर एक हेल्दी वेट लॉस में आपकी सहायता करते हैं।
प्रोटीन सहित विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन b12 और अन्य महत्वपूर्ण मिनरल से भरपूर छाछ बालों की सेहत के लिए भिन्न रूपों में फायदेमंद साबित हो सकता है। यह शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, जो बालों के लिए जरूरी होते हैं। इसके अलावा यह पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और एक स्वस्थ पाचन क्रिया हेल्दी हेयर ग्रोथ में मदद करती है। वहीं कड़ी पत्ता बालों को समय से पहले सफेद नहीं होने देती। आप चाहे तो इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने के साथ-साथ, छाछ और कड़ी पत्ता को एक साथ ब्लेंड करके अपने बालों पर अप्लाई कर सकती हैं।
छाछ के इस मिश्रण में डिटॉक्सिफाइंग प्रॉपर्टी पाई जाती है। इसके सेवन से आपकी पाचन क्रिया पूरी तरह से साफ हो जाती है, साथ ही साथ लिवर, किडनी और शरीर के सभी अन्य अंगों से हार्मफुल टॉक्सिंस रिमूव हो जाते हैं। यदि आप बॉडी डिटॉक्स करने के लिए कुछ हेल्दी ढूंढ रही हैं, तो छाछ का यह मिश्रण आपके लिए एक प्रभावी विकल्प साबित हो सकता है।
जांच में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है, जो हड्डियों की सेहत को बढ़ावा देते हैं। साथ ही साथ दांतों को भी मजबूत बनाते हैं, इसके अलावा यह विटामिन डी का एक बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ा देते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन एक मजबूत हड्डियों के निर्माण में आपकी सहायता करता है।
यह भी पढ़ें : बर्ड फ्लू से अमेरिका में दर्ज हुई पहली मौत, चिकन खाते हैं तो सावधान हो जाएं
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।