डायबिटीज फ्रेंडली फास्टिंग के लिए मेरी मम्मी बना रहीं हैं हरे सेब की सब्जी, क्या आप जानते हैं इसके फायदे

लाल पका हुआ सेब जहां आप सुबह नाश्ते में या स्नैक्स के तौर पर लेना पसंद करते हैं, वहीं हरे सेब का खट्टा-मीठा स्वाद इसे अनूठे व्यंजनों के लिए खास बनाता है।
Green apple ki sabzi recipe
डायबिटीज फ्रेंडली है यह रेसिपी। चित्र : शटरस्टॉक
  • 114

व्रत और त्योहार अपने साथ कुछ लजीज़ व्यंजन भी लेकर आते हैं। पर उनका क्या जो डायबिटीज जैसी जीवशैली संबंधी बीमारी से ग्रस्त हों! हां वे व्रत में बहुतायत में इस्तेमाल होने वाले आलू और साबूदाना जैसे सुपरफूड्स का आनंद नहीं ले सकते। मगर चिंता न करें, क्यों उनके लिए आलू का हेल्दी ऑप्शन हमारे पास है। मेरी मम्मी डायबिटीज से ग्रस्त लोगों के लिए बता रहीं हैं हरे सेब की सब्जी। जो न केवल स्वादिष्ट फलाहार है, बल्कि हेल्दी भी है। 

कल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है यानी महाशिवरात्रि (Mahashivratri)। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसीलिए भगवान शिव के भक्त हर साल व्रत रखकर भगवान को खुश करने का प्रयास करते हैं। यकीनन आपने भी इस महाशिवरात्रि पर व्रत रखने का निर्णय जरूर लिया होगा। लेकिन यदि आप किसी कारण वश स्वस्थ नहीं है यह जल्द ही कोरोना वायरस संक्रमण के प्रकोप से खुद को निकालकर लाई हैं, तो आप को व्रत कुछ स्वस्थ फलाहार के साथ करने की आवश्यकता है।

फास्टिंग से बेहतर है हेल्दी फास्टिंग 

हालांकि जब स्वस्थ फलाहार की बात आती है, तो ज्यादा विकल्प नजर नहीं आते। शायद ही ऐसा कोई व्रत का फलाहार हो जिसमें कम तेल का इस्तेमाल किया जाता हो। इसके अलावा ज्यादातर लोग व्रत में सिर्फ आलू पर निर्भर होते हैं, लेकिन जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है उनको यह बिल्कुल भी फायदा नहीं पहुंचाता। ऐसे में आज हम आपके लिए एक स्वस्थ हरे सेब की सब्जी की रेसिपी लाए हैं, जिसका सेवन आप व्रत में भी कर सकती हैं और यह आपको काफी फायदा पहुंचाएगा।

जी हां! आपने बिल्कुल सही सुना, हरे सेब की सब्जी! स्वाद में यह खट्टी-मीठी होती है और सेहत के लिए फायदेमंद। चलिए आपको इस रेसिपी की विधि बताने से पहले हरे सेब के फायदों के बारे में अवगत करवाते हैं।

hare seb ke fayde
पोषण का भंडार है ग्रीन एप्पल। चित्र- शटरस्टॉक।

जानिए क्या हैं हरे सेब के फायदे (Green Apple Benefits)

आपने ज्यादातर लाल वाले सेब के ही फायदे सुने होंगे। क्योंकि सामान्य तौर पर बाजारों में लाल वाला सेब ही देखने को मिलता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि हरा सेब आसानी से उपलब्ध नहीं। हरा सेब न केवल फाइबर का एक अच्छा जरिया है, बल्कि यह विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम आयरन भी भरपूर मात्रा में प्रदान करता है। 

USDA के अनुसार अमेरिकियों के लिए वर्तमान आहार दिशानिर्देश 2,000-कैलोरी आहार के लिए प्रतिदिन 2 कप फल की सलाह देते हैं और सेब का नाम इस सूची में सबसे पहले आता है। हरे सेब के फायदों में शामिल हैं :-

  1. वेट लॉस (Weight Loss)

हरे सेब के सेवन से आप अपने वजन पर नियंत्रण पा सकते हैं दरअसल इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है जो आपको भोजन से तृप्त रखता है। यह वजन घटाने की सबसे अचूक रणनीति है। NCBI के अनुसार एक शोध से पता चला कि सेब का सेवन हृदय रोग से बचाव, वजन से संबंधित जोखिम कारक बॉडी मास इंडेक्स को काफी कम कर सकता है।

  1. हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा है हरा सेब (Good For Heart)

Heart health ke liye green apple
आपके दिल की सेहत के लिए अच्छा है हरा सेब। चित्र: शटरस्टॉक

सेब खाने से गिरते स्वास्थ्य में सुधार होता है। इनके साथ साथ हृदय रोग की संभावनाएं भी कम हो जाती हैं। सेब का सेवन कैसे दिल की सेहत को बनाए रखने में काम करता है, इसका कोई स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है। हालांकि यह दावा किया जाता है कि सेब में मौजूद आहार फाइबर का उच्च स्तर एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने से जुड़ा हुआ है। स्वाभाविक रूप से दिल की सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

  1. डायबिटीज के जोखिम को कम करता है हरा सेब

रोजाना भोजन के साथ हरे सेब का सेवन सलाद के तौर पर करने से टाइप टू डायबिटीज के जोखिम को कम किया जा सकता है। एनसीबीआई पर मौजूद एक अध्ययन के निष्कर्ष में यह बात बताई गई कि सेब और नाशपाती खाने से टाइप 2 मधुमेह के जोखिम में 18% की कमी आई है।  वास्तव में, प्रति सप्ताह केवल एक सर्विंग जोखिम को 3% तक कम कर सकता है।

चलिए अब सीखते हैं कैसे बनती है हरे सेब की व्रत वाली सब्जी

आपको इन सामग्रियों की होगी आवश्यकता (2 Serving)

  1. हरे सेब 2
  2. घर पर कुटी हुई लाल मिर्च
  3. स्वादानुसार नींबू का रस
  4. सेंधा नमक स्वादानुसार
  5. चार चम्मच मूंगफली का तेल या रिफाइंड ऑयल
  6. 2 टमाटर का पेस्ट
  7. जीरा-1/2 चम्मच
  8. पानी-1 गिलास

चलिए नोट कीजिए हरे सेब की सब्जी बनाने की विधि 

  1. हरे सेब की सब्जी बनाने से पहले सेब को अच्छी तरह धो लें और उन्हें अपने मनचाहे आकार में काट लें। हमारी सलाह रहेगी कि आप सब को छीलें न। इससे आपको पोषण पूर्ण मिलेगा।
  2. अब कड़ाही में तेल गर्म करें। गर्म होने के बाद उसमें जीरा टमाटर की प्यूरी मिलाएं और मध्यम आंच पर पकने दें। जब आपका का टमाटर पक जाए तो उसमें कटे हुए सेब के टुकड़े डालें। इसके बाद इसमें काली मिर्च और लाल मिर्च शामिल करें। ध्यान रहे कि मिर्च ज्यादा तीखी ना हो। सबसे अंत में सेंधा नमक डालें। 
  3. अगर आपको ज्यादा टैंगी फ्लेवर चाहिए, तो नींबू की मात्रा बढ़ा दें। जब यह अच्छी तरह से भुन जाए, तो इसमें पानी डालें और ढक कर पकने दें। इसको पकने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। सब्जी पकने पर इसे हरे धनिये से गार्निश करें और हेल्दी फास्टिंग रेसिपी का आनंद उठाए।

यह भी पढ़े : फ्रूट्स की क्रीमी रेसिपी के साथ करें हेल्दी फास्टिंग, नोट कीजिए मलाई फ्रूट चाट की विधि

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

  • 114
लेखक के बारे में

सेहत, तंदुरुस्ती और सौंदर्य के लिए कुछ नई जानकारियों की खोज में ...और पढ़ें

अगला लेख