scorecardresearch

Open pores : घरेलू सामग्री से तैयार ये 5 नुस्खे हो सकते हैं स्किन के ओपन पोर्स का समाधान, जानिए इस्तेमाल का तरीका

कुछ लोगों खासकर टीन एज में सबसे अधिक पिम्पल्स की समस्या होती है। अकसर ये मुंहासे बड़े और खुले पोर्स के साफ़ नहीं होने के कारण होते हैं। यहां हैं स्किन पोर्स को साफ़ करने के 5 घरेलू उपाय।
Published On: 26 Aug 2023, 11:00 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
open pores se chutkara paen
सीबम के अधिक उत्पादन, पोर के आसपास की त्वचा का ढीला होना, घने बाल उगने, उम्र बढ़ने, यूवी रेज के संपर्क में आने या जेनेटिक्स के कारण भी ऑपन पोर हो सकते हैं। चित्र : शटरस्टॉक

स्किन पोर्स का बढ़ना या खुला होना (Open Pores) एक कॉस्मेटिक समस्या (Cosmetic Problem) है। इसका सामना हममें से कई लोग करते हैं। ये स्किन प्रॉब्लम किसी को भी हो सकता है। ये लाइफ के लिए खतरा तो नहीं हो सकती हैं, लेकिन एक्ने और पिम्पल्स का कारण जरूर हो सकती हैं। कई घरेलू उपाय हैं, जो स्किन पोर्स खुले होने की समस्या से निजात (Home Remedies for open pores) दिला सकते हैं। पहले जानते हैं क्यों होती है ओपन पोर्स की समस्या?

क्यों होती है ऑपन पोर्स की समस्या (open pores problem causes) 

डरमेटोलोजी जर्नल के अनुसार स्किन पोर्स पाइलोसेबेसियस फॉलिकल्स पोर होते हैं। ये स्किन से निकलने वाले पसीना और आयल ग्लेंड्स के स्रोत हैं। ओपन पोर सभी उम्र और लिंग के लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। सीबम के अधिक उत्पादन, पोर के आसपास की त्वचा का ढीला होना, घने बाल उगने, उम्र बढ़ने, यूवी रेज के संपर्क में आने या जेनेटिक्स के कारण भी हो सकते हैं। बड़े पोर स्किन पर भी दिखाई देने लगते हैं।

यहां हैं ऑपन पोर को ठीक करने के घरेलू उपाय (5 home remedies for open pores)

1. मुल्तानी मिट्टी( Fullers Earth)

किसे भी प्रकार की इरिटेशन, सूजी हुई त्वचा पोर्स को और अधिक बड़ा बना सकती है। मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग इस पर कारगर हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी लगाने से ठंडक और स्किन को आराम मिलता है। यह स्किन से अशुद्धि हटाने में मदद करती है। सबसे पहले मुल्तानी मिट्टी और थोड़े से गुलाब जल को मिक्स करके फेस पैक बना लें। इस पेस्ट को त्वचा पर समान रूप से लगाएं। आधे घंटे बाद सूखने पर इसे पानी से धो लें। साफ तौलिये से थपथपा कर सुखा लें। गुलाब जल के स्थान पर दही या टमाटर के रस का भी प्रयोग किया जा सकता है।

2. बेसन (Gram Flour)

पिसे हुए चने से तैयार बेसन का उपयोग सदियों से सौंदर्य लाभ के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता रहा है। त्वचा को एक्सफोलिएट और साफ़ करने में यह मदद करता है। यह स्किन से एक्स्ट्रा आयल खत्म करता है।
बेसन, दही और ओलिव आयल को मिलाकर बारीक पेस्ट बना लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। इसे सूखने दें। आधे घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें। फेस पैक धोने के बाद चेहरे पर कुछ बर्फ भी रगड़ा जा सकता है।

पिसे हुए चने से तैयार बेसन का उपयोग सदियों से सौंदर्य लाभ के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता रहा है। चित्र : अडोबी स्टॉक

3. ओट्स (Oats)

ओट्स त्वचा की जलन और खुजली से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। यह डैमेज स्किन को हानिकारक बाहरी एजेंटों से बचाता है। यह स्किन को हाइड्रेटेड रखता है।
ऑपन पोर्स के लिए ओटमील फेस मास्क लगाया जा सकता है। ओटमील में मात्रा के अनुसार शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर समान रूप से लगाएं और सूखने दें। सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। बाद में मॉइस्चराइजर लगाएं

4 बर्फ के टुकड़े (Ice Cubes)

आइस क्यूब खुले रोमछिद्रों की समस्या से निपटने में मदद कर सकते हैं। बर्फ के कुछ टुकड़े लें। इसे धीरे-धीरे स्किन पर घुमा लें। इससे चेहरे की त्वचा को कसने और खुले छिद्रों को बंद करने में मदद मिल सकती है। यह स्किन को टोन करने में मदद (Home Remedies for open pores) करेगा। कोई भी फेस पैक लगाने के बाद चेहरे पर बर्फ के टुकड़े रगड़ सकती हैं

ice facial ke fayde
आइस क्यूब खुले रोमछिद्रों की समस्या से निपटने में मदद कर सकते हैं। चित्र : एडॉबीस्टॉक

5. एक्सफोलिएट करें (Exfoliate)

एक्सफ़ोलीएटिंग छिद्रों को कम करने में मदद कर सकती (Home Remedies for open pores) है। स्किन को नुकसान पहुंचाए बिना सही तरीके से एक्सफोलिएट करें।
कोलाइडल ओटमील का उपयोग कर एक्सफ़ोलीएटिंग फेसमास्क बनाया जा सकता है। पेस्ट बनाने के लिए एक कटोरे में कोलाइडल ओटमील, शहद और अंडे का सफेद भाग मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर धीरे-धीरे मलें। कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसे पानी से धो लें और मुलायम तौलिये से धीरे से थपथपाकर सुखा लें।

यह भी पढ़ें :- मालिश है बेबी की ग्रोथ के लिए जरूरी, सही मालिश के लिए फॉलो करें ये स्टेप बाय स्टेप गाइड

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख