अक्सर हम बढ़िया फोटो खिंचवाने से पहले बोलते हैं—‘से चीज’। यह शब्द कहते ही हमारे होठों पर मुस्कान आ जाती है। यानी हम रिलैक्स हो जाते हैं। यानी चीज़ का नाम लेते ही हमारा मेंटल हेल्थ दुरुस्त हो जाता है। पर क्या चीज़ हमारे फिजिकल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। शोध और विशेषज्ञ इसके कई फायदे (cheese health benefits) बताते हैं, लेकिन चीज़ का सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए।
हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार, चीज़ पोषक तत्वों से भरपूर डेयरी प्रोडक्ट है। यह प्रोटीन, फैट और मिनरल्स प्रदान करता है। जिन लोगों को एक ख़ास एंजाइम की कमी के कारण लैक्टोज को पचाने में मुश्किल होती है, वे चीज़ का सेवन कर सकते हैं। चीज़ कैल्शियम, प्रोटीन, फ़ॉस्फोरस, विटामिन बी 12, विटामिन ए का स्रोत है। एक औंस चीज़ में लगभग 120 कैलोरी, 8 ग्राम प्रोटीन, 6 ग्राम संतृप्त वसा और 180 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।
अधिकांश चीज़ में सोडियम की मात्रा 300-450 मिलीग्राम प्रति सर्विंग होती है। क्योंकि नमी बनाए रखने और बैक्टीरिया के अतिवृद्धि को रोकने के लिए नमक एक प्रमुख घटक है। कुछ चीज़ जैसे मोज़रेला और स्विस चीज़ में सोडियम की मात्रा कम होती है। इसमें प्रति सर्विंग केवल 50-100 मिलीग्राम होता है। पनीर में सोडियम ज्यादा मात्रा में होता है। इसलिए आमतौर पर चीज़ को सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है। इसके घटक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
कम वसा वाले दूध से तैयार चीज हृदय रोग से बचाव करते हैं । अमेरिकी डाइट गाइडलाइंस के अनुसार, हृदय रोग (Cardiovascular Disease) को रोकने के लिए कम वसा वाले डेयरी (दूध, दही और चीज़) का चुनाव किया जा सकता है। कुछ स्टडी यह भी बताती है कि पूर्ण वसा वाले डेयरी उत्पाद सीवीडी और टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम कर सकते हैं।
इन अध्ययनों में यह सुझाव दिया गया है कि चीज में विशिष्ट पोषक तत्व हृदय के लिए सुरक्षात्मक हो सकते हैं। कैल्शियम और कंपाउंड लिनोलिक एसिड और चीज़ में सैचुरेटेड फैटी एसिड अन्य प्रकारों की तुलना में हृदय पर अलग प्रभाव डालते हैं।
कुछ चीज़ को प्रोसेस करने के दौरान फ़्रेगमेंट किया जाता है। इसमें बैक्टीरिया भी जोड़े जाते हैं, जो ब्लड कोलेस्ट्रॉल पर इसके प्रभाव को बदल सकते हैं। हालांकि इस पर और अधिक शोध की जरूरत है।
हार्वर्ड हेल्थ के चीज़ के स्वास्थ्य लाभ पर आधारित आहार में कैरफिली प्रॉस्पेक्टिव कोहोर्ट स्टडी को भी शामिल किया गया। अध्ययन में पुरुषों में डेयरी प्रोडक्ट जैसे कि दूध, पनीर, चीज की खपत और उनके वजन में बदलाव देखा गया। इसमें 45-59 वर्ष की आयु के 2,512 पुरुष शामिल थे। लगातार 5 वर्षों के बाद पाया गया कि चीज़ और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट का सेवन कम बॉडी मास इंडेक्स से जुड़ा था। लेकिन 10 साल के बाद इन डेयरी खाद्य पदार्थों के सेवन से बॉडी मास इंडेक्स पर कोई प्रभाव नहीं देखा गया।
न्यूट्रिशनिष्ट अमृता कोटक अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट में बताती हैं, बोन हेल्थ के लिए स्वास्थ्य वर्द्धक है चीज़। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन डी की मौजूदगी भी इसे बोन हेल्थ के लिए प्रभावी बनाता है। पर हाई प्रोटीन डाइट का लंबे समय से सेवन ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम बढ़ा सकता है।
वास्तव में प्रोटीन का सेवन बढ़ाने से एसिड का उत्पादन बढ़ सकता है। इससे किडनी से एसिड का उत्सर्जन हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप यूरीन में कैल्शियम के उत्सर्जन से कैल्शियम की हानि बढ़ सकती है।
चीज़ बालों के विकास के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसमें विटामिन बी हाई लेवल में मौजूद होता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक प्रोटीन बालों के विकास में मदद करते हैं। स्किन और हेयर को नेचुरल ग्लो देते हैं।
यह भी पढ़ें :- लहसुन का जरूरत से ज्यादा सेवन भी पड़ सकता है सेहत पर भारी, जानिए कब आपको लहसुन नहीं खाना है
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।