scorecardresearch

आपको दही में चीनी डालना पसंद है या नमक? एक आहार विशेषज्ञ से जानते हैं कौन सा तरीका है ज्यादा हेल्दी

अगर आप गर्मियों में छाछ पीते है तो एक तो ये आपके शरीर अंदर से ठंडा करता है साथ ही आपके पाचन तंत्र को भी ठीक रखने का काम करता है। इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है जिससे आपके शरीर को रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। इससे आपके हेयर और स्किन से जुड़ी समस्या भी दूर हो सकती है।
Published On: 20 Jul 2024, 08:00 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
dahi khane se uric acid kaise badhta hai
यूरिक एसिड की मात्रा को शरीर में कम करने के लिए डेयरी प्रोडक्टस से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। चित्र : शटर स्टॉक

गर्मियों का मौसम आते ही लोग अपनी डाइट में बड़ा बदलाव करते हैं। इस मौसम में लोग दही खाना शुरू कर देते है। दही शरीर को ठंडक देने का काम करती है। दही खाने के कई फायदे भी होते है। दही गट हेल्थ को दुरुस्त रखती है। दही खाने से गट में हेल्दी बैक्टीरिया पनपते है। कई लोग दही को नमक के साथ खाना पसंद करते है तो कई लोग इसे चीनी के साथ खाते है। लेकिन कई लोगों को ये दुविधा होती है कि दही को नमक के साथ खाना हेल्दी है या चीनी के साथ। चलिए आज इसी बात का पता लगाते है।

दही में नमक डालकर खाने से क्या होता है

डाइटीशियन अर्चना बत्रा बताती हैं कि दही एसिडिक नेचर वाला होता है और इसमें नमक मिलाकर खाने से पित्त और कफ बढ़ता है। एक्सपर्ट कहते है कि आपको गर्मियों के मौसम में दही में नमक मिलाकर नहीं खाना चाहिए। गर्मियों के मौसम में दही में नमक मिलाकर खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। गर्मियों में दही के साथ नमक मिलाकर खाने की जगह आप इसे छाछ के रूप में ले सकते है। छाछ में काला नमक और जीरा मिक्स किया जा सकता है।

dahi hai adhik gunkari
गर्मियों के मौसम में दही में नमक मिलाकर खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चित्र अडोबी स्टॉक

अगर आप गर्मियों में छाछ पीते है तो एक तो ये आपके शरीर अंदर से ठंडा करता है साथ ही आपके पाचन तंत्र को भी ठीक रखने का काम करता है। इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है जिससे आपके शरीर को रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। इससे आपके हेयर और स्किन से जुड़ी समस्या भी दूर हो सकती है।

दही में नमक मिला देने से इसमें सोडियम की मौजूदगी हो जाती है। सोडियम हमारे शरीर को कार्यों के लिए अच्छा है लेकिन अधिक मात्रा में सोडियम का सेवन करने से आपको हाइपरटेंशन और हार्ट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है।

क्या दही में चीनी डालकर खाना सही है

एक्सपर्ट कहते है कि किसी भी मौसम में आप दही में चीनी डालकर उसका सेवन कर सकते है। दही में चीनी डालकर खाने से पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। इससे आपके शरीर में ग्लूकोज की अच्छा मात्रा आती है और अपने शरीर को एक इंस्टेंट एनर्जी मिलने में मदद मिलती है। साथ ही ये गर्मियों में पानी की कमी से होने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या से निपटने में भी मदद करता है। यूटीआई और सिस्टिटिस जैसी परेशानियों को भी दही में चीनी मिलाकर खाने से निपटने में मदद मिलती है।

दही में चीनी मिलाने से इसकी कैलोरी की मात्रा काफी बढ़ जाती है। ये उन लोगों के लिए अच्छा है जो लोग ज्यादा एनर्जी का इस्तेमाल करते है और उन्हें अधिक कैलोरी की जरूरत होती है। चीनी दही का स्वाद भी बढ़ा देती है जिससे ये उन लोगों को पसंद आती है जो सादी या नमक वाली दही नहीं खाना चाहते है।

Dahi ke tatv baalo ke liye ache hai
चीनी या नमक के साथ दही के सेवन करते है तो वे एक निश्चित मात्रा में ही होना चाहिए।चित्र शटरस्टॉक

इनमें से कौन का ऑप्शन हेल्दी है

जहां तक बात की जाए की दही के साथ नमक और चीनी क्या चीज मिलनी चाहिए तो ये किसी भी इंसान की हेल्थ और डाइट्री प्रिफरेंस पर डिपेंड करता है। जो लोग डायबिटीज का सामना कर रहें है या अपना वजन कम करने के लिए संघर्ष कर रहें है वे लोग बिना चानी वाले और कम चीनी वाले दही को ही प्राथमिकता देता है। और ये सही भी है क्योंकि चीनी वाली दही में अधिक कैलोरी होती है।

आप किसी के भी साथ चीनी या नमक के साथ दही के सेवन करते है तो वे एक निश्चित मात्रा में ही होना चाहिए। अगर आप किसी भी चीज को मिक्स करके उसकी ज्यादा मात्रा खाएंगे तो वो आपको हेल्थ की समस्याओं की तरफ लेकर जा सकता है। किसी के भी साथ आप दही खाएं और एक माइंडफूलनेस के साथ दही का सेवन करना है। दही के साथ कई और तरह के भी फूड अपनी डाइट में शामिल करें ये आपके बैलेंस डाइट का एक हिस्सा हो सकता है।

ये भी पढ़े- Moringa red lentil soup : वेट लॉस से लेकर बोन हेल्थ तक, इन 6 फायदों के लिए आप भी ज़रूर ट्राई करें मोरिंगा मसूर दाल सूप

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
संध्या सिंह
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख