लॉग इन

खतरनाक हो सकता है आम के साथ दही खाना, जानिए क्या है इस समर सुपरफ्रूट को खाने का सही समय और तरीका

बचपन में अकसर मम्मी आम खाने के बाद पानी पीने को मना किया करती थीं। आम खाने से पहले भी वे कुछ हिदायतें भी दिया करती थीं। आइए जानते हैं उन हिदायतों का सेहत कनैक्शन।
नुकसान से बचने के लिए जानिए क्या है आम खाने का सही तरीका। चित्र ; एडॉबीस्टॉक
अंजलि कुमारी Updated: 12 Apr 2023, 14:19 pm IST
मेडिकली रिव्यूड
ऐप खोलें

समर सीजन के सीजनल फ्रूट्स में सबसे ज्यादा यदि लोग किसी फल का इंतजार करते हैं, तो वह है आम। आम को फलों का राजा कहा जाता है। साथ ही यह हमारा राष्ट्रीय फल भी है। पोषक तत्वों से भरपूर आम सेहत के लिए फायदेमंद है, बशर्ते कि आप इसे सही तरीके से और सही समय पर खाएं। मेरी मम्मी अकसर आम खाने के पहले और बाद के कुछ नियम बताती थीं, आहार विशेषज्ञ भी इन पर सहमति जताते हैं। तो आइए जानते हैं पेट में गड़बड़ी और स्किन ब्रेकआउट से बचने के लिए क्या है आम खाने का सही समय (the best way to eat mango) और सही तरीका।

आम के बारे में क्या कहता है आयुर्वेद

यदि हम फल या अन्य खाद्य पदार्थ को गलत तरीके और गलत समय पर खाते हैं, तो यह अपने स्वभाव के विपरीत काम करना शुरू कर देता है। इसलिए किसी भी चीज को खाने से पहले उसकी उचित जानकारी होना अनिवार्य है। कुछ लोग आम खाने के बाद पेट में गड़बड़ी, वजन बढ़ने या स्किन ब्रेकआउट की शिकायत करते हैं। इसकी वजह है आम खाने का उनका गलत तरीका।

आयुर्वेद में भी यह कहा गया है कि किसी भी फल के पोषक तत्वों का ठीक तरह से लाभ उठाना है, तो उसे सही समय और सही तरीके (the best way to eat mango) से खाना चाहिए।

कई बार गलत तरीके और गलत समय पर आम खाने से पेट और त्वचा से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इसे खाने के तरीके और समय की सही जानकारी होना बहुत जरूरी है।

हेल्थ शॉट्स ने इस विषय पर गहनता से समझने के लिए न्यूट्रीफाई बाई पूनम डाइट एंड वैलनेस क्लिनिक एंड अकेडमी की डायरेक्टर पूनम दुनेजा से बातचीत की। उन्होंने आम खाने से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं, तो चलिए जानते हैं किस तरह इसका सेवन करना हमारे लिए फायदेमंद रहेगा।

आइये जानते हैं रात में आम खाना चाहिए या नहीं। चित्र : एडॉबीस्टॉक

पहले जानें क्यों इतना खास हैं आम (Nutritional value of Mango)

पका हुआ आम कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा आम को लेकर प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार आम प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, कॉपर, फॉलेट, विटामिन B6, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन ई, नियासिन, पोटैशियम, राइबोफ्लेविन, मैग्नीशियम, थायमीन का एक बेहतरीन स्रोत है।

पब मेड सेंट्रल के अनुसार आम में नेचुरल शुगर मौजूद होता है। हालांकि, इसमें मौजूद अन्य पोषक तत्व इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद बनाते हैं। यदि आपको डायबिटीज है तो एक सीमित मात्रा में ही आम का सेवन करें।

जानें क्या है आम खाने का सही समय (Right time to eat mango)

न्यूट्रीशनिस्ट पूनम दुनेजा के अनुसार आम खाने का सही वक्त है “पोस्ट लंच” यानी कि दोपहर के खाने के कुछ देर के बाद। हालांकि, आप इसे लंच और डिनर के बीच के समय में सनैकिंग तौर पर ले सकती हैं। यदि आप इस तरह आम खाएंगी तो आपका ब्लड ग्लूकोज लेवल सामान्य रहेगा।

खाली पेट आम के सेवन से ब्लड शुगर लेवल तेजी से ट्रिगर होता है। इसलिए कोशिश करें कि सुबह खाली पेट आम न खाएं। यदि आप कुछ खाने के बाद आम खाएंगी, तो इसका असर आपके ब्लड शुगर लेवल पर कम पड़ता है।

रात को आम खाना सेहत पर पड़ सकता है भरी। चित्र शटरस्टॉक।

खाने से पहले जरूरी है आम को पानी में डुबोना (soaking mango in water before eating)

न्यूट्रीशनिस्ट पूनम दुनेजा के अनुसार बाजार से आम खरीदने के तुरंत बाद इसे नहीं खाना चाहिए। खाने से पहले कम से कम इसे आधे घंटे से 1 घंटे तक पानी में डुबोकर छोड़ दें। इसकी सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि आम में फाइटिक एसिड नामक नेचुरल मॉलिक्यूल मौजूद होता है। अधिक मात्रा में फाइटिक एसिड लेना सेहत के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। आम को पानी में डालकर कुछ देर छोड़ देने से पानी एक्स्ट्रा फाइटिक एसिड को सोख लेता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह भी पढ़ें : बॉडी टेम्प्रेचर मेंटेन कर लू लगने से बचाता है आम पन्ना, यहां जानिए इसे बनाने का आसान और हेल्दी तरीका

ठीक नहीं है डिनर के बाद आम खाने की आदत (Mango in dinner)

न्यूट्रीशनिस्ट के अनुसार देर रात आम का सेवन आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। यह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाता है, जिसकी वजह से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। वहीं डायबिटीज के मरीजों के लिए यह और भी खतरनाक हो सकता है। इसे कभी भी डिनर के बाद डेजर्ट के रूप में न लें।

इस समर सीजन इस तरह अपनी डाइट में शामिल करें आम (Right way to eat mango)

“एक्सपर्ट के अनुसार आम को पूरे फल के रूप में खाना एक हेल्दी तरीका है। वे मैंगो जूस और स्मूदी से जितना हो सके परहेज रखने की सलाह देती हैं।”

1. ब्रेकफास्ट में आम खा सकती हैं। परंतु इसके साथ ओट्स और अन्य हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शंस को शामिल करना जरूरी है। सुबह खाली पेट केवल आम का सेवन आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।

2. मिड मील स्नैक्स के तौर पर केवल आम का सेवन करना उचित रहेगा। आप आम को काट कर अपनी स्नैकिंग में शामिल कर सकती हैं।

3. आमरस, मैंगो स्मूदी और अन्य ड्रिंक्स को कभी कभार एंजॉय कर सकती हैं। इसके ग्लाइसेमिक इंडेक्स को बैलेंस करने के लिए इसमें आधा चम्मच घी मिला लें। इन्हें मिड डे स्नैकिंग या ब्रेकफास्ट में इंजॉय कर सकती हैं।

4. फ्रूट सलाद के रूप में आम का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके साथ अन्य फल और सब्जियों को ऐड करें।

यह भी पढ़ें : इम्युनिटी ही नहीं आपकी बोन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है कच्चे आम की चटनी, जानिए इसे बनाने का हेल्दी तरीका

खतरनाक हो सकते हैं आम के साथ ये 4 फूड कॉन्बिनेशन (Bad combinations of mangoes)

1. दही

आम और दही का कॉन्बिनेशन आजकल परफेक्ट डेजर्ट के रूप में लोकप्रिय हो रहा है। परंतु गर्म और ठंडे का यह कॉन्बिनेशन आपके लिए कई सारी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसमें त्वचा से जुड़ी समस्याएं, शरीर में टॉक्सिंस का बनना शामिल है।

आम के दीवानों और हेल्थ कॉन्शियस लोगों को ध्यान रखना चाहिए फ़ूड कॉम्बिनेशन का। चित्र: शटरस्टॉीक

2. करेला

इस मौसम का एक और सुपरफूड है करेला। वास्तव में करेला और आम दोनों ही पोषक तत्वों का भंडार हैं, पर दोनों को एक साथ खाना अनहेल्दी आइडिया हो सकता है। करेले के साथ या बाद आम खाने से आपको उल्टी, जी मचलना और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

3. पानी

आम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट दर्द, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। इसलिए आम खाने और पानी पीने के बीच कम से कम आधे घंटे से लेकर एक घंटे का अंतर रखें।

4. मसालेदार चाट

अगर आप आम को तेज मसालों के साथ मिलाकर आम की चाट बनाने की योजना बना , रहीं हैं, तो आपको बता दें कि ये अनहेल्दी ऑप्शन होगा। आयुर्वेद के अनुसार मसाले और आम विरोधी स्वभाव के हैं। जिन्हें साथ खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आम खाने के तुरंत बाद तेज मसालों वाला खाना भी आपको अवॉइड करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या से छुटकारा दिला सकता है आम का ऑयल फ्री अचार, नोट कीजिए रेसिपी

अंजलि कुमारी

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख