scorecardresearch

ब्लड को डिटॉक्सिफाई करने में मददगार है मुनक्का, एक्सपर्ट से जानें इसके महत्वपूर्ण फायदे

मुनक्का कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है और इसका सेवन समग्र स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम कर देता है। इसका सेवन आपको पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है।
Published On: 28 Sep 2023, 05:35 pm IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
munakka khane ka tareeka
जानिए कैसे कैंसर का जोखिम भी कम कर सकते हैं मुनक्का। चित्र : शटरस्टॉक

पीली क्रिसमस के बारे में तो सभी जानते हैं और आमतौर पर सभी जगह इसका उपयोग भी सबसे ज्यादा किया जाता है। मुनक्का यानी की काली किशमिश की गुणवत्ता से अभी भी बहुत से लोग वंचित हैं। मुनक्का कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है और इसका सेवन समग्र स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम कर देता है। इसका सेवन आपको पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं यह सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद होती है साथ ही जानेंगे इसे डाइट में शामिल करने का तरीका।

हेल्थ शॉट्स ने काली किशमिश के अज्ञात लाभों से जुड़ी जानकारी के लिए शाल्बी अस्पताल, जयपुर की न्यूट्रीशनिस्ट और सीनियर डायटीशियन, नेहा भाटिया से बात की। नेहा ने काली किशमिश के कुछ महत्वपूर्ण फायदे बताए हैं। तो चलिए जानते हैं यह आपकी सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद होती है (munakka benefits in hindi)।

एक्सपर्ट से जानें लगभग 100 ग्राम मुनक्का में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के माप

आयरन 1.8 मिग्रा
पोटैशियम 744 मि.ग्रा
सैचुरेटेड फैट 0.1 ग्राम
टोटल फैट 0.3 ग्राम
प्रोटीन 3.3 ग्राम
कुल कार्बोहाइड्रेट 79 ग्राम
डाइटरी फाइबर 4.5 ग्राम
कैल्शियम 62 मि.ग्रा
सोडियम 26 मि.ग्रा
शुगर 65 ग्राम

munakka me vitamin c hota hai
मुनक्का में काफी विटीमिन सी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है। चित्र: शटरस्टॉक

यहां जानिए आपकी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है मुनक्का का सेवन

1. ब्लड डिटॉक्सिफाई करे

काली किशमिश प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट का उत्कृष्ट स्रोत है, ऐसे में यह लीवर और किडनी के कार्यों को तेज कर देती हैं। इसके अलावा, यह हमारे शरीर से हानिकारक फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हुए बॉडी को पूरी तरह से डिटॉक्सीफाई करती है। बॉडी से टॉक्सिन्स के बाहर निकल आने पर त्वचा ग्लोइंग नजर आती है, साथ ही साथ स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं भी आपको परेशान नहीं करती।

2. बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करे

मुनक्का में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। बल्कि, यह हमारे शरीर में पाए जाने वाले कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल) खराब कोलेस्ट्रॉल के प्रतिकूल प्रभावों को रोकने में मदद करती है। मुनक्का में सॉल्युबल फाइबर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है, जो मूल रूप से एक कोलेस्ट्रॉल-विरोधी यौगिक है। काली किशमिश में मौजूद कार्बनिक एंटीऑक्सीडेंट का विशेष वर्ग पॉलीफेनोल्स, विभिन्न कोलेस्ट्रॉल-अवशोषित एंजाइमों को नियंत्रित करके हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें : पानी की ‘टाइमिंग’ भी तय करती है आपकी सेहत पर उसका असर, एक्सपर्ट से जानें कब कितना पानी पीना है सही

3. एनीमिया की स्थिति में कारगर है

एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति के लिए मुनक्के का सेवन बेहद कारगर हो सकता है। फल और अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में मुनक्का में अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है। आयरन रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन के लिए आवश्यक है। नियमित डाइट में मुनक्का को शामिल कर आप अपनी दैनिक आयरन की आवश्यकता को पूरा कर सकती हैं, इससे एनीमिया की स्थिति में भी राहत मिलेगी। काली किशमिश के सेवन से सांस की तकलीफ, थकान और पीली त्वचा जैसे एनीमिया के लक्षणों का इलाज करने में मदद मिलेगी।

lower-blood-pressure
हाई ब्लड को नियंत्रित करता है. चित्र : एडॉबीस्टॉक

4. हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में कारगर है

हाई ब्लड प्रेशर महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकता है। सुनिश्चित करें कि आप प्रतिदिन सुबह मुनक्का का सेवन कर रही हैं। इसमें पोटेशियम की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है। वहीं पोटेशियम एक सबसे प्रभावी मिनरल है, जो हमारे शरीर में सोडियम के स्तर को काफी कम कर सकता है। सोडियम ब्लड प्रेशर के बढ़ने का एक मुख्य कारण है। गंभीर समस्याओं से बचने के लिए इसे नियंत्रित करना जरूरी है।

5. पाचन क्रिया को संतुलित रखे

मुनक्का पॉलीफेनोल्स से भरपूर होता है, जो अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाने जाते हैं। मुनक्का में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो प्रीबायोटिक के रूप में कार्य कर करता है और स्वस्थ आंत माइक्रोबायोटा संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

6. याद्दाश्त में सुधार करता है

मुनक्का एंथोसायनिन, फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स से भरपूर होते हैं, जो मस्तिष्क में लिपिड पेरोक्सीडेशन क्षति को कम करने में मदद करते हैं। यह याददाश्त और सीखने की गतिविधि में सुधार करने में मददगार होते हैं। फ्लेवोनोइड सामग्री न्यूरोइन्फ्लेमेशन से होने वाले नुकसान को भी कम करती है और संज्ञानात्मक कार्य को बेहतर बनाने में मदद करती है। वहीं यह अल्जाइमर के लक्षण को भी बेहतर करते हैं।

memory problem
यादाश्त को बढ़ाने में मदद करता है मुनक्का। चित्र : एडॉबीस्टॉक

इन आसान तरीकों से कर सकते हैं मुनक्का को डाइट में शामिल

मुनक्का को डाइट में शामिल करने का सबसे अच्छा तरीका है इसे साधारण पानी में रात भर भिगोकर छोड़ दें और सुबह-सुबह इसके पानी को पिएं, साथ ही मुनक्का को भी खाएं।

इसके अलावा आप काली किशमिश को उबलते हुए दूध में डालकर सोने से पहले ले सकती हैं। यह आपके शरीर में पोषक तत्वों की गुणवत्ता को बढ़ा देता है और आपको एक अच्छी नींद प्राप्त करने में मदद करता है।।

इसे अपने डेजर्ट और होममेड कुकीज आदि में शामिल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें : Iron for women : अर्ली एजिंग से बचाती है आयरन की सही मात्रा, समझिए महिलाओं के लिए इसकी जरूरत

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख