Dhanteras : फैंसी क्रॉकरी से ज्यादा फायदेमंद हैं धातु के बर्तन, जानिए सेहत के लिए 4 धातुओं के लाभ

हमारी दादी-नानी बोन चाइना या कांच की क्रॉकरी इस्तेमाल नहीं करतीं थीं, बल्कि उनकी रसोई में हर अवसर के लिए किसी खास धातु का बर्तन होता था। इस धनतेरस जानिए क्यों खास हैं स्टील, तांबा, पीतल, चांदी और सोने के बर्तन।
benefits of metal utensil
विभिन्न धातु के बर्तनों के स्वास्थ्य लाभ. चित्र : शटरस्टॉक

हर वर्ष धनतेरस (Dhanteras) के साथ दिवाली के त्योहार (Festive season) की शुरुआत होती है। इस वर्ष धनतेरस कुछ लाेग 22 को तो कुछ लोग 23 अक्टूबर (Dhanteras date) को मना रहे हैं। खैर धनतेरस का योग और मुहूर्त जो कुछ भी हो, लोग इस अवसर पर विभिन्न धातुओं की खरीदारी करते हैं। फिर चाहें वे स्टील, तांबा और पीतल के बर्तन हों या चांदी और सोने के आभूषण। असल में हर धातु का अपना एक खास गुण होता है और आयुर्वेद में इसे सेहत के लिए लाभकारी बताया गया है। तो आइए जानते हैं क्यों खास हैं आपके लिए विभिन्न धातुओं के बर्तनों का इस्तेमाल।

धनतेरस के दिन ही राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस (Ayurveda day) भी मनाया जाता है। ताकि हर किसी को अपनी सेहत और आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया जा सके क्योंकि सेहत ही सबसे बड़ा धन है। इसलिए, इस धनतेरस नए और अलग – अलग धातु के बर्तन जैसे सोना, चांदी, तांबा, पीतल, स्टील ज़रूर खरीदें क्योंकि धन को आकर्षित करने के साथ – साथ ये आपकी सेहत को भी लाभ पहुंचाएंगे। जी हां, इन वस्तुओं को खरीदने से और इनमें भोजन करने का आयुर्वेद में खास महत्व है।

चलिये जानते हैं कि आपके स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है अलग – अलग धातुओं के बर्तनों का इस्तेमाल

1 चांदी के बर्तनों में खाने के फायदे

चांदी के बर्तन में खाना खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। शोध बताते हैं कि चांदी के बर्तन में खाना रखने से कीटाणु मर जाते हैं। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण खाने को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ द्वारा 2007 में किए गए अध्ययन के अनुसार चांदी के बर्तन में खाना खाने से आपका पाचन स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है क्योंकि चांदी आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। यह आपके पाचन को भी सुचारू रखता है और शरीर में मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है।

2 सोने के आभूषण पहनना और सोने की चम्मच

आपने कई बार देखा होगा कि खाने में चांदी और सोबे के वर्क का इस्तेमाल किया जाता है। यह इसलिए, क्योंकि चांदी की तरह सोना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसके बर्तनों में खाना खाने या सोना पहनने से आपका हार्ट चक्रा अलाइन रहेगा। इससे आपको मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं जैसी एंग्जाइटी को कम करने में मदद मिलेगी।

Bartan ka health par asar
आपके बर्तन भी करते है स्वास्थ्य पर असर। चित्र:शटरस्टॉक

‘हेल्थ बेनेफिट्स ऑफ वियरिंग गोल्ड’ ऑनलाइन जर्नल के अनुसार सोने की अंगूठी या चेन पहनने से शरीर के सभी हिस्सों में समग्र रक्त परिसंचरण और ऑक्सीजन प्रवाह को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

3 तांबे के बर्तन में खाने और पानी पीने के फायदे

आजकल आपको हर कोई तांबे की बॉटल में पानी पीता हुआ दिख जाएगा। लोग तांबे के बर्तन पानी पीने के फ़ायदों के बारे में जानने लगे हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन के अनुसार तांबा हड्डियों को मजबूती देने में मदद करता है। साथ ही, हार्ट रेट को संतुलित करने में मदद करता है।

4 हानिरहित हैं स्टील के बर्तन

स्टील के बर्तन सभी के घरों में इस्तेमाल होते हैं। इनकी सबसे अच्छी बात यह होती है कि इनमें जंग नहीं लगती है और यह सालों – साल चलते हैं। यह प्लास्टिक के मुकाबले बहुत ज़्यादा हाइजीनिक होते हैं और किसी भी प्रकार के केमिकल्स का रिसाव नहीं करते हैं। इनकी शेल्फ लाइफ बहुत ज़्यादा होती है।

स्टील में आयरन भी मिक्स होता है, जिसकी वजह से यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह भी पढ़ें : हैंड हाइजीन के लिए जरूरी है सैनिटाइजर, पर दिवाली पर रहें कुछ चीजों से सावधान 

  • 140
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख