लॉग इन

हाथों को नर्म-मुलायम बनाने के लिए मां बनाती हैं ग्लिसरीन माॅइश्चराइजर, एक्सपर्ट बता रहीं हैं इसके फायदे

मौसम में ठंड की दस्तक होते ही उसका असर आपके हाथों की त्वचा पर नजर आने लगता है। पर मेरी मम्मी इससे बचने के लिए कोई केमिकल वाली क्रीम इस्तेमाल नहीं करतीं।
त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए थिक और हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर का उपयोग करें। चित्र शटरस्टॉक
निशा कपूर Published: 20 Sep 2022, 18:44 pm IST
ऐप खोलें

मौसम में किसी भी तरह का परिवर्तन सबसे पहले आपकी त्वचा पर नज़र आता है। बस अब कुछ ही दिनों बाद मौसम में होने वाला बदलाव आपकी स्किन पर नजर आना शुरू हो जाएगा। ड्राई स्किन, बेजान त्वचा, खुरदुरी हथेलियों से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। हालांकि चेहरे की त्वचा की देखभाल तो ज्यादातर लोग करते हैं, पर अपने हाथों को नजरंदाज कर जाते हैं। पर मेरी मम्मी टिप टू टो स्किन की देखभाल में विश्वास करती हैं। इसलिए मौसम में ठंड की दस्तक शुरू होने से पहले ही वे बना रहीं हैं ग्लिसरीन माॅइश्चराइजर (homemade glycerin moisturizer)। चलिए जानते हैं इसके फायदे।

ग्लिसरीन से तैयार क्रीम हाथों को मॉइश्चराइज करती है। चित्र शटरस्टॉक

जानिए मेरी मम्मी कैसे बनाती हैं ग्लिसरीन मॉइश्चराइजर

ग्लिसरीन माॅइश्चराइजर बनाने के लिए वे एक चम्मच ग्लिसरीन, दो चम्मच गुलाब जल, एक चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच बादाम का तेल लेती हैं।

इसके लिए सबसे पहले बादाम और नारियल को तेल मिक्स करके वे उन्हें अच्छी तरह गर्म करती हैं। उसके बाद इसे दूसरे बॉउल में डालकर ठंडा होने के लिए रख देती हैं। इस मिश्रण का तापमान सामान्य हो जाने के बाद वे इसमें गुलाब जल और ग्लिसरीन डालती हैं। बस मम्मी का होममेड ग्लिसरीन मॉइश्चराइजर तैयार है। इसे फ्रिज में स्टोर कर वे लंबे समय तक अपने हाथों पर इस्तेमाल करती हैं। हर रोज़ रात को वे इससे अपने हाथों की मालिश करती हैं।

पर क्या वाकई फायदेमंद है ये होममेड ग्लिसरीन मॉइश्चराइजर? ये जानने के लिए हमने सेलिब्रिटी कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ मोनिका कपूर को फॉलो किया। उन्होंने त्वचा के लिए ग्लिसरीन के आश्चर्यजनक लाभों के बारे में बताया।

यह भी पढ़े- प्रेगनेंसी की शुरुआत में हो रही है सीने में जलन और एसिडिटी, तो ये घरेलू उपाय दे सकते हैं राहत

डॉ कपूर कहती हैं कि, “मैं ग्लिसरीन के लाभों की बात करूं इससे पहले जानते हैं कि यह क्या है। ग्लिसरीन साबुन बनाने की प्रक्रिया का उप-उत्पाद है। यह चीनी और अल्कोहल, कार्बनिक यौगिक पौधे और पशु दोनों स्रोतों से प्राप्त होता है। इसे सौंदर्य और दवा उद्योग में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। ग्लिसरीन एक गैर-विषाक्त, गंधहीन और रंगहीन, प्राकृतिक मॉइश्चराइज है। जो एक बेहतरीन त्वचा कंडीशनर की तरह काम करता है और त्वचा में नमी बनाये रखने में मदद करता है।”

यहां जानिए आपकी त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद है ग्लिसरीन (Benefits of Glycerin)

1. त्वचा को करती है मॉइश्चराइज

ग्लिसरीन (Glycerin) से तैयार क्रीम हाथों को मॉइश्चराइज (moisturize) करती है। रोजाना इस क्रीम का प्रयोग करने से आपके हाथ हवा से मॉइश्चर को अवशोषित करने लगते हैं। मॉइश्चर अवशोषित करने के बाद हाथों से शुष्क त्वचा और पैच कम होने लगते हैं। ग्लिसरीन क्रीम लगाने के कुछ वक़्त बाद ही आपके हाथ मुलायम हो जाते हैं।

होम मैनीक्योर आपके हाथों को सुंदर बना सकते हैं। चित्र: शटरस्टॉक

2. हीलिंग इफेक्ट

ग्लिसरीन में कई गुण होते हैं, जो कोशिकाओं के विकास में सहायता करते हैं। जिसकी वजह से यदि आपको कोई स्किन संबंधी परेशानी है, तो वह दूर हो जाएगी। रोजाना ग्लिसरीन क्रीम का प्रयोग करने से इंफेक्टिड टिशू की ग्रोथ बंद हो जाती है।

3. स्किन को हानिकारक केमिकल से बचाती है

ग्लिसरीन क्रीम में मौजूद नारियल के तेल की वजह से त्वचा की एपिडर्मल लेयर मोटी हो जाती है। जिसकी वजह से केमिकल स्किन तक नहीं पहुंच पाते हैं और हाथों की त्वचा स्वस्थ रहती है।

यह भी पढ़े- सबसे ज्यादा आकर्षक बनाता है कॉन्फिडेंस, यहां हैं इसे बढ़ाने के 5 टिप्स

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

निशा कपूर

देसी फूड, देसी स्टाइल, प्रोग्रेसिव सोच, खूब घूमना और सफर में कुछ अच्छी किताबें पढ़ना, यही है निशा का स्वैग। ...और पढ़ें

अगला लेख