बरसात के मौसम में पाए जाने वाले फल जामुन का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे होते है। जामुन बच्चों से लेकर बड़ों का मनपसंदीदा फल होता है। यह फल कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है, जो कि हमारी सेहत के लिए कई रूपो में फायदेमंद हो सकते है। पर मेरी मम्मी जामुन घर में आने के साथ ही कुछ जरूरी हिदायतें (how to eat jamun fruit) देना शुरू कर देती हैं। हालांकि उन्हें भी जामुन खाना बहुत पसंद है, पर वे इन्हें खाने के प्रति बहुत सचेत रहती हैं। क्या सचमुच मम्मी की ये बातें सही हैं? आइए चेक करते हैं जामुन के बारे में कुछ जरूरी तथ्य। साथ ही उन्हें खाने का सही समय और सही तरीका।
जामुन हीमोग्लोबिन बढ़ाने, हार्ट हेल्थ, पाचन क्रिया को संतुलित रखने, वजन कम करने तथा त्वचा से जुड़ी समस्याओं कारगर होते हैं। परंतु कभी-कभी जानकारी की कमी के कारण यही फल आपकी सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। इसलिए इसे खाने का सही तरीका और सही समय मालूम होना अधिक जरूरी है। यदि आपको भी जामुन खाना उतना ही पसंद है, तो नीचे दी गई बातों पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है।
बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और इसी के साथ जामुन का सीजन भी। स्वाद और पोषक तत्वों से भरपूर इस फल का इंतजार सभी को होता है। परंतु गलत समय और गलत तरीके से इसका सेवन आपकी सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। इसलिए इस फल को खाने का सही तरीका हमें मालूम होना चाहिए।
मम्मी ने हमेशा बताया है कि जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीने से परहेज रखना चाहिए। क्योंकि जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीना कई स्वास्थ्य जोखिमों को आमंत्रण देने जैसा है। ऐसे में जामुन खाने के 30 से 40 मिनट बाद ही पानी पिएं अन्यथा डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
मेरी मम्मी कहती हैं कि खाली पेट जामुन खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। वहीं जामुन स्वाद में खट्टा होता है, इसलिए खाली पेट जामुन खाना एसिडिटी, पेट दर्द और पेट की जलन जैसी समस्याओं का कारन बन सकता है। ऐसे में खाना खाने के बाद ही जामुन का सेवन करें।
न्यूट्रीफाई बाई पूनम डाइट एंड वैलनेस क्लिनिक एंड अकैडमी की डायरेक्टर पूनम दुनेजा कहती है की जामुन खाने के तुरंत बाद हल्दी से युक्त पदार्थों का सेवन करने से बचें अन्यथा यह बॉडी के साथ रिएक्ट कर के आपके पेट में जलन पैदा कर सकता है। ऐसे में जामुन खाने के कम से कम 30 मिनट बाद हल्दी का सेवन करने की सलाह है। आपको बता दें कि जामुन और हल्दी बॉडी में रिएक्ट कर सकते हैं। जिसके कारण आपको लंबे समय तक असहज महसूस होता रहेगा साथ ही यह पेट से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकता है।
बचपन से मम्मी कहती आ रही हैं, कि जामुन खाने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए, क्योंकि यह आपके कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। वहीं डाइटिशन पूनम दुनेजा ने बताया की जामुन खाने के तुरंत बाद दूध पिने से खासकर डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच और पेट दर्द होने की संभावना बनी रहती है। ऐसी परिस्थिति में जामुन खाने के तुरंत बाद दूध तथा दूध से बने पदार्थों से से परहेज रखें। साथ ही इस बात का ध्यान रहे कि जामुन खाने से कम से कम 30 मिनट बाद ही दूध पियें।
ज्यादातर लोगों को खाने के साथ अचार पसंद होता है। परंतु कभी-कभी यही अचार कुछ फूड कांबिनेशंस के साथ लेने से आपकी सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। साथ ही मेरी मम्मी की माने तो जामुन और अचार का मेल सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदेह होता है। अचार स्वाद में खट्टा होता है इसलिए यह जामुन के साथ रिएक्ट करके आपके पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में जामुन खाने के 1 घंटे तक अचार से परहेज रखना बहुत जरूरी है।
यदि बात जामुन खाने के समय की करें, तो इसे दिन भर में कभी भी खा सकती हैं। परंतु बस इस बात का ध्यान रहे कि इस दौरान आपका पेट खाली नहीं रहना चाहिए। हालांकि, अभी तक किसी तरह के साइंटिफिक शोध में यह सारी बातें सामने नहीं आई हैं। परंतु प्राचीन काल से चली आ रही यह बात सही हो सकती है। साथ ही मां अपने एक्सपीरियंसेज के अनुसार यह सारी बातें कह रही हैं।
यह भी पढ़ें : क्या आप भी झाइयों से परेशान हैं? तो यहां जानिए झाइयों को हटाने और हल्का करने के 6 असरदार तरीके
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।