दादी, मम्‍मी और अब साइंस ने भी माना बालों के लिए फायदेमंद है शिकाकाई, मैं बताती हूं प्रयोग का आसान तरीका

शिकाकाई बालों के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन इसके इस्तेमाल का सही तरीका जानना बहुत जरूरी है।
shikakai baalon se tel nikalta hai.
शिकाकाई है बालों के लिए नैचुरल कंडीशनर। चित्र- शटरस्टॉक।
विदुषी शुक्‍ला Published: 29 Sep 2020, 13:15 pm IST
  • 77

मुझे याद होगा किस तरह मेरी दादी एक भूरे रंग के पेस्ट से बालों को धोया करती थीं। उनके बाल सफेद हो जाने के बाद भी बेहद कोमल और चमकदार थे। शिकाकाई का वह पेस्ट जिससे दादी अपने बालों को धोती थी, आज भी हेयर केयर के लिए उतना ही लोकप्रिय है। आज के समय में हम सभी केमिकल वाले शैम्पू छोड़कर हर्बल उत्पादों की ओर बढ़ रहे हैं।

जब मैंने बालों की देख-रेख के लिए हर्बल चुनने का फैसला किया, तो शिकाकाई मेरी मां का पहला सुझाव था। मां ही नहीं, गूगल ने भी मुझे यही सुझाव दिया कि मैं कोमल और चमकदार बालों के लिए शिकाकाई का प्रयोग करूं। थोड़ी रिसर्च की तो शिकाकाई के गुण और इस्तेमाल के कई तरीकों को पढ़ा।

उलझे और रूखे बाल आपका लुक खराब कर रहे हैं, तो चमकदार बालों के लिए शिकाकाई को अपनाएं। चित्र: शटरस्‍टॉक

अब न तो मुझे कहीं शुद्ध शिकाकाई का पेस्ट मिलने वाला था, न मैं शैम्पू छोड़कर शिकाकाई को बाल धोने के लिये इस्तेमाल कर सकती थी। इसलिए शिकाकाई के फायदे पाने के लिए मैंने शिकाकाई का तेल घर पर ही बनाने का मन बनाया। आप को भी मैं उस तेल को बनाने का तरीका और उसके फायदे बताने वाली हूं।

भारत और एशिया के अन्य देशों में पाया जाने वाला शिकाकाई का कांटेदार पौधा बालों के लिए बहुत गुणकारी होता है। इसकी फलियों को सुखाकर या पीस कर बालों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

शिकाकाई के ये गुण बनाते हैं उसे बालों के लिए खास

शिकाकाई बालों की कंडीशनिंग का काम करता है। यह बालों को मॉइस्चराइज करता है और ड्राई बालों की मरम्मत करता है। शिकाकाई में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है, जो बालों के लिए हेल्दी होता है। इसके अलावा शिकाकाई बालों का ph लेवल नियंत्रित करता है। जिससे बालों का प्रकृतिक ऑयल सुरक्षित रहता है। इससे बाल ड्राई नहीं होते जिससे बालों में चमक आती है और बाल मुलायम बनते हैं।

बालों को सॉफ्ट और शाईनी बनाता है शिकाकाई। चित्र- शटरस्टॉक

1. बालों को सॉफ्ट और शाईनी बनाता है शिकाकाई

शिकाकाई में सैपोनिन्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों को शाईनी बनाते हैं। यही नहीं यह बालों को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं और पोषण देते हैं जिससे आपके बाल कोमल बनते हैं।

2. रूखी स्कैल्प से राहत देता है

शिकाकाई की तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण यह आपके स्कैल्प को राहत देने में कारगर है। अगर आपकी स्कैल्प ड्राई है और खुजली रहती है तो शिकाकाई आपके बालों के लिए बहुत लाभदायक है। शिकाकाई बालों को साफ करता है और सीबम को बढ़ाता है जिससे ड्राई स्कैल्प से राहत मिलती है।

बालों की सेहत के लिए शिकाकाई से बेहतर कुछ नहीं है। चित्र- शटरस्टॉक।

3. डैन्ड्रफ खत्म करने में भी होता है प्रयोग

आयुर्वेद में शिकाकाई बालों से डैन्ड्रफ खत्म करने के लिए प्रयोग किया जाता रहा है। सभी हर्बल एन्टी डैन्ड्रफ शैम्पू में शिकाकाई मौजूद होता है। इसका कारण है शिकाकाई की एन्टी फंगल प्रॉपर्टी। यही नहीं, यह स्कैल्प को ठंडक देता है और खुजली में आराम मिलता है।

4. बालों को सुलझाता है शिकाकाई

अगर आपके बाल रूखे हैं और अक्सर उलझ जाते हैं, तो शिकाकाई आपके हेयर केयर रूटीन का हिस्सा होना चाहिए। शिकाकाई बालों को सॉफ्ट बनाता है जिसके कारण बाल आसानी से सुलझ जाते हैं। यही नहीं, सुलझे कोमल बाल कम टूटते हैं, जिससे आपको बालों के ब्रेकेज की शिकायत भी नहीं होगी।

कैसे बनाएं शिकाकाई का तेल

इस तेल को बनाने के लिए आपको चाहिए नारियल तेल, विटामिन ई कैप्सूल, जैतून या बादाम का तेल और शिकाकाई पाउडर। अगर आपको शुद्ध शिकाकाई पेस्ट मिल जाता है तो इससे बेहतर क्या होगा, बस याद रखें पेस्ट में केमिकल मिलावट न हो।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
शिकाकाई का तेल
चमकदार बालों के लिए घरेलू उपाय-शिकाकाई का तेल। चित्र: शटरस्‍टॉक ।

किसी भी स्टील के बर्तन में दस से बारह चम्मच नारियल तेल लें। नारियल तेल भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है और यह अच्छे बेस ऑयल का काम करता है। इसमें ठीक आधी मात्रा में बादाम या जैतून का तेल मिलाएं। पानी से भरे एक बर्तन को गैस पर पर चढ़ाएं और पानी गर्म हो जाये तो उसमें तेल वाला बर्तन रख दें।

तेल को सीधे आंच पर गर्म न करें क्योंकि इससे उसके पोषक तत्व नष्ट हो जाएंगे। इसमें दो से चार चम्मच शिकाकाई पाउडर डालें और दस मिनट तक गर्म होने दें। इस तेल को रात भर के लिए बर्तन में ही छोड़ दें।

सुबह इस तेल को छान कर किसी कांच की शीशी में कर लें और दो कैप्सूल विटामिन ई के मिला लें। रात भर में शिकाकाई अच्छी तरह तेल में घुल जाएगा और छानने से आपको बालों में तेल लगाते वक्त पाउडर नहीं मिलेगा।

इस तेल को दो से तीन हफ्ते तक आप रख सकती हैं। फ्रिज में न रखें और हर बार लगाने से पहले 30 सेकंड माइक्रोवेव कर लें।
यह तेल आप आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं और शिकाकाई के लाभ पा सकती हैं।

  • 77
लेखक के बारे में

पहला प्‍यार प्रकृति और दूसरा मिठास। संबंधों में मिठास हो तो वे और सुंदर होते हैं। डायबिटीज और तनाव दोनों पास नहीं आते। ...और पढ़ें

अगला लेख