लॉग इन

सर्दियों में भी ले रहीं हैं सेब का सिरका, तो जान लें इसके साइड इफेक्ट

एप्पल साइडर वेनेगर ड्रेसिंग, फ्लेवर और प्रीज़रवेशन के लिए सामान्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है। यह कई स्वास्थ्य समस्याओं के घरेलू उपचार के रूप में भी लोकप्रिय हो रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।
वजन घटाने के लिए प्रत्येक भोजन के साथ दो चम्मच सेब का सिरका लिया जा सकता है। चित्र : शटरस्टॉक
संध्या सिंह Updated: 20 Oct 2023, 10:04 am IST
ऐप खोलें

एप्पल साइडर विनेगर (ACV) एक प्रकार का सिरका है, जिसे क्रश्ड सेब, यीस्ट (yeast) और चीनी से बनाया जाता है। इसका उपयोग सलाद में ड्रेसिंग, अचार और मैरिनेड के लिए सामान्य तौर पर किया जाता है। कई बार व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए भी हम सिरका का इस्तेमाल करते हैं। जबकि सेब का सिरका वेट लॉस के लिए काफी लोकप्रिय हो रहा है। पर शायद आप नहीं जानती कि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन यानी ओवर यूज आपके लिए जोखिम कारक भी हो सकता है। आइए जानते हैं सेब का सिरका (Side effects of apple cider vinegar) के कुछ स्वास्थ्य जोखिम।

एसीवी के बारे में कुछ खास बातें

एप्पल साइडर विनेगर मुख्य रूप से सेब का रस होता है, एप्पल साइडर विनेगर को सेब के रस को फर्मेंट करके बनाया जाता है। अल्कोहल बैक्टीरिया द्वारा एसिटिक एसिड बन जाता है। यही विनेगर को खट्टा स्वाद और तेज गंध देता है। गले में खराश और वैरिकाॅज़ वेंस जैसी समस्याओं के इलाज के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

कई सालों से लोग इसे कीटाणुओं से लड़ने से लेकर अपच को रोकने के लिए घरेलू उपचार के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज हम आपको बताते है कि इतने गुणों वाले एप्पल साइडर विनेगर के आपके स्वास्थ्य पर बहुत बूरा असर पड़ सकता है यदि आपने इसे सही मात्रा में इस्तेमाल नहीं किया तो

एप्पल साइडर विनेगर के दुष्प्रभावों के बारे में जानने के लिए हमने बात की डाइट और न्यूट्रिशन स्पेशलिस्ट शीनम नारंग (diet by sheenam) से। उन्होंने बताया कि “चूंकि एप्पल साइडर विनेगर में बहुत अधिक एसिड होता है, इसका बहुत अधिक सेवन करने या इसे सीधे पीने से आपके एसोफैगस (oesophagus) में जलन हो सकती है, वह नली जो आपके गले और पेट को जोड़ती है। अनडाइल्यूटेड ACV दांतों के इनेमल को भी नष्ट कर सकता है।

एप्पल साइडर विनेगर और कई दवाएं, जैसे कि डिगॉक्सिन और डाइयुरेटिक आपस में प्रतिक्रिया कर के आपके शरीर में नकारात्मक प्रभाव डाल सकते है। इसका उपयोग संक्रमण और मस्सों को ठीक करने के लिए किया जाता है, इसके परिणामस्वरूप त्वचा में जलन के मामले सामने आए हैं।

यदि आप एप्पल साइडर विनेगर सुरक्षित रूप से लेना चाहते हैं तो सिमित मात्रा में ही इसका सेवन करें, इसे पतला करें और यदि आपको कुछ समस्याएं हैं तो इससे बचें।”

यह भी पढ़े – मेकअप रिमूव करने से लेकर फटी एड़ियों का उपचार करने तक, जानिए कैसे करना है नारियल तेल का इस्तेमाल

यहां जानिए एप्पल साइडर विनेगर के साइड इफेक्ट

1. गैस्ट्रोपैरिसिस का खतरा

एप्पल साइडर विनेगर के इस्तेमाल से आप ज्यादा कैलोरी लेने से बचते है। लेकिन इससे गैस्ट्रोपेरसिस भी हो सकता है! इस स्थिति में पेट की नसें ठीक से काम नहीं करती हैं जिससे पेट को खाली करना मुश्किल हो जाता है। टाइप 1 मधुमेह रोगियों में यह स्थिति आम है और सिरका का सेवन इसके लक्षणों को और बढ़ा सकता है।

एप्पल साइडर विनेगर का सेवन दांतों में सड़न पैदा कर सकता है।। चित्र : शटरस्टॉक

2. दांतों की सड़न हो सकती है

एप्पल साइडर विनेगर का सेवन दांतों में सड़न पैदा कर सकता है। आपके दांतों में पीलेपन ला सकता हैं, यह दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है, खासकर यदि आप नियमित रूप से अनडाइल्यूटेड विनेगर का सेवन कर रहे हैं।

3. पोटेशियम का स्तर कम कर हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है

पोटेशियम की कमी से हाइपोकैलिमिया हो सकता है। यह एप्पल साइडर विनेगर के अधिक सेवन के कारण होता है। यह हड्डियों को नाजुक और टूटने का खतरा बना देता है। इसलिए ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित लोगों को एप्पल साइडर विनेगर से पूरी तरह बचना चाहिए।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

4. त्वचा में जलन हो सकती है

लोग त्वचा को स्वस्थ बनाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करते है, लेकिन इससे आपकी त्वचा जल सकती है। यह इसकी अम्लीय प्रकृति (acidic nature) के कारण है जो कई लोगों के लिए समस्या बन सकती है।

यह अपच का कारण बन सकता है। इससे नॉज़िया, सूजन, उल्टी और गैस हो सकती है।चित्र शटरस्टॉक।

5. पाचन संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं

एप्पल साइडर विनेगर भूख कम करने में मदद करता है, लेकिन यह अपच का कारण बन सकता है। इससे नॉज़िया, सूजन, उल्टी और गैस हो सकती है।

यह भी पढ़े – वीकेंड पर पसंदीदा वेब सीरीज देखते थक गईं हैं आंखें, तो इन 5 घरेलू नुस्खों से दें राहत

संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख