अगर आप भारतीय परिवार में बड़े हुए हैं, तो आपको सरसों के तेल के बारे में अलग से कुछ बताने की ज़रूरत नहीं है। टेस्टी अचार बनाने से लेकर खाने की रेसिपी बनाने तक, सरसों का तेल आपकी रसोई में ज़रूरी चीज़ों में से एक है।
लेकिन, सरसों के तेल का इस्तेमाल सिर्फ़ खाना बनाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह कई और चीजों के लिए भी इस्तेमाल होता है। बहुत समय से, कई लोगों ने सरसों के तेल का इस्तेमाल किया है और तेल लगाने के अलग-अलग फ़ायदे देखे हैं। हमारी दादी नानी अपने बालों में सरसों के तेल का ही इस्तेमाल करते थे।
यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, आपको सर्दी-जुकाम से बचाता है, बालों की जड़ों को मज़बूत बनाता है, त्वचा को पोषण देता है। आज आपको बताते है कि सरसों के तेल का इस्तेमाल बलों के लिए कैसे अलग अलग तरीके से किया जा सकता है।
सरसों का तेल बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। जरूरी फैटी एसिड, विटामिन और खनिजों से भरपूर, यह बालों बढ़ने मेंं मदद करता है, बालों के झड़ने को रोकता है और स्कैल्प को पोषण देता है। तेल के एंटीफंगल और जीवाणुरोधी गुण स्कैल्प के स्वास्थ्य को बनाए रखने और रूसी को रोकने में मदद करते हैं।
इसके अलावा, तेल में मौजूद ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड बालों के स्ट्रैंड को मजबूत करती है, दोमुंहे बालों को कम करती है और प्राकृतिक चमक प्रदान करती है। स्कैल्प में सरसों के तेल की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार हो सकता है, जिससे बालों के विकास और पूरे बालों की जीवन शक्ति बढ़ सकती है।
सरसों का तेल 2 बड़े चम्मच
नारियल का तेल 2 बड़े चम्मच
कैसे करें इस्तेमाल
सरसों के तेल और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिलाएं।
मिश्रण को गुनगुना होने तक गर्म करें।
इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
10-15 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें।
इसे कम से कम एक घंटे या रात भर के लिए लगा रहने दें।
इसके बाद लास्ट में हल्के शैम्पू से धो लें।
सरसों का तेल 2 बड़े चम्मच
जैतून का तेल 2 बड़े चम्मच
कैसे करें इस्तेमाल
सरसों के तेल और जैतून के तेल को बराबर मात्रा में मिलाएं।
मिश्रण को हल्का गर्म करें।
इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
10-15 मिनट तक गोलाकार गति में मसाज करें।
इसे कम से कम एक घंटे या पूरी रात अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
फिर इसके बाद हल्के शैम्पू से अच्छी तरह धो लें।
सरसों का तेल 2 बड़े चम्मच
एलोवेरा जेल 2 बड़े चम्मच
कैसे करें इस्तेमाल
सरसों के तेल को एलोवेरा जेल के साथ मिक्स करें।
इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएम।
हल्के से मालिश करें और इसे 30 मिनट से एक घंटे तक लगा रहने दें।
इसके बाद जब आपका मन करें बालों को हल्के शैंपू से धो लें।
ये भी पढ़े- Ghamoriya Home Remedies: घमौरियों ने कर दिया है परेशान, तो तुरंत राहत के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।