Corn to lose weight : वेट लॉस के लिए कई विदेशी फूड्स से ज्यादा फायदेमंद है अपनी देसी मक्की, जानिए कैसे

जब आप वेट लॉस की तैयारी करती हैं, तो यकीनन इसके लिए बहुत सारे डाइट प्लान चेक करती होंगी। पर क्या आपको पता है कि अपने देसी फूड किसी भी तरह की वेट लॉस डाइट से बेहतर है।
bhutta khane ke fayde
देसी भुट्टा खाने के स्वास्थ्य लाभ। चित्र : शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 20 Oct 2023, 09:32 am IST
  • 133

मकई या मक्की (Maze) भारत में व्यापक रूप से उपलब्ध और एक लोकप्रिय फसल है। जिसे अनाज के रूप में रोटी बनाने से लेकर, स्नैक्स के रूप में बारबेक्यू में भी खाया जाता है। आपके इसे साग, पकौड़ों, सूप और चाट जैसे कई व्यंजनों में भी शामिल कर सकती हैं। इसकी इतनी ज्यादा वैरायटी और स्वाद उपलब्ध हैं कि सभी इसे खाना पसंद करते हैं। पर क्या आप जानती हैं कि आपकी पसंदीदा मक्की वेट लॉस (Corn for weight loss) में भी आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे।

bhutte ke fayde
भुट्टा विटमिन और मिनरल्स का अच्छा सोर्स है। चित्र : शटरस्टॉक

उच्च फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप जैसे फूड कॉम्बिनेशन के विवाद के साथ, और यह ग्लाइसेमिक इंडेक्स पर उच्च और कैलोरी में उच्च होने के कारण, लोग यह मान सकते हैं कि सामान्य रूप से मक्की हाई कैलोरी और स्वास्थ्य के लिए खराब है।

पर इस मामले में वे गलत होंगे। यदि आपका उद्देश्य वजन कम करना है, तो देसी मक्की आपके आहार में एक बढ़िया ऑप्शन है। कम मात्रा में सेवन करने पर मक्की वेट लॉस फ्रेंडली है। लेकिन अगर आपको मधुमेह है या कोई बीमारी है, तो कृपया किसी भी रूप में मक्की खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

जानिए वेट लॉस में किस तरह मददगार है मक्की या कॉर्न

1. मक्की में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है

साबुत गेहूं और सफेद चावल दोनों की तुलना में प्रति 100 ग्राम मकई में कम कैलोरी होने के अलावा, यह प्रोटीन में भी अधिक होता है। यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो प्रोटीन लंबे समय से आपके आहार में एक बढ़िया ऑप्शन के रूप में जाना जाता है। प्रोटीन मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देता है और शरीर को आसानी से वेट लॉस में मदद करता है।

यह भी पढ़े- सावधान! ये 5 संकेत बताते हैं कि आपके लिए बढ़ता जा रहा है हार्ट स्ट्रोक का जोखिम

2. ये लो कैलोरी फूड है

एक आम धारणा है कि मक्की में कैलोरी अधिक होती है, लेकिन एक भुट्टे में एक सेब के समान कैलोरी होती है। पर जब हम इसके पकौड़े बनाते हैं या इसमें मक्खन एड करते हैं तो यह फैट के रूप में हमारी कमर और पेट पर जमने लगती है।

3. हाई फाइबर फूड है मक्की

मक्की फाइबर में बहुत अधिक है। ऐसे कई अध्ययन हैं, जो उच्च फाइबर आहार को पेट के आसपास चर्बी जमा होने से रोकने और पेट की चर्बी को कम करने में मदद करते हैं। फाइबर आपको अधिक समय तक भरा रखता है और आपको अधिक खाने से रोकता है, जो आपके वजन घटाने की यात्रा में भी आपकी मदद करता है।

Corn
मक्की या मकई आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। चित्र-शटरस्टॉक

4. यह विटामिन और खनिजों का खजाना है

वजन घटाने के लिए आपको उन्हीं खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो विटामिन और खनिज प्रदान करने में सक्षम हों। ताकि आप पतले होने के लिए अपनी सेहत से समझौता न करें। मक्की इन सब में खास है। यह मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे खनिजों में हाई है और विटामिन सी, विटामिन बी 1 और विटामिन बी 9 जैसे विटामिनों का स्राेत है।

5. खाने में आसान

मेरा दृढ़ विश्वास है कि वजन घटाने के लिए हम जो भोजन नियमित रूप से खाते हैं, वह होना चाहिए:

* आसानी से उपलब्ध
* तर्कसंगत
* तैयार करने में आसान

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

और मक्की इन सभी पर खरी उतरती है।

यह मकई को नियमित रूप से इसका सेवन करने वालों के लिए एक स्थायी विकल्प बनाता है।

6. इसे कई तरह से पकाया और खाया जा सकता है

मक्की को कई तरह से पकाया और खाया जा सकता है। कॉर्न खिचड़ी, कॉर्न ऑन द कॉब, कॉर्न पोरिज, मक्के के आटे की रोटी से लेकर कॉर्न सब्ज़ी और कॉर्न सलाद तक, मक्की को कई तरह से खाया और खिलाया जा सकता है।

यह भी पढ़े- प्रेगनेंसी की शुरुआत में हो रही है सीने में जलन और एसिडिटी, तो ये घरेलू उपाय दे सकते हैं राहत

  • 133
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख