त्वचा की समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है चमेली का तेल, आयुर्वेद विशेषज्ञ भी करती हैं इसकी सिफारिश

जैस्मिन यानी चमेली का तेल कई तरह के स्किन प्रॉब्लम को दूर करता है। यह न सिर्फ स्किन से दाग-धब्बों को दूर करता है, बल्कि चमकदार भी बनाता है। एलर्जी से बचने के लिए इसे किसी करियर आयल के साथ मिलाकर लगाना सही होता है।
chameli ke tel se skin par chamak aati hai.
जब चमेली का तेल त्वचा पर लगाया जाता है, तो यह गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है।चित्र : अडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Published: 15 Feb 2024, 20:00 pm IST
  • 126
मेडिकली रिव्यूड

फूल हमारी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। यह कई स्किन प्रॉब्लम को दूर कर देता है। ऐसा ही एक फूल है जैस्मिन यानी चमेली। इसकी न सिर्फ खुशबू दमदार है, बल्कि इससे तैयार तेल स्किन के लिए भी फायदेमंद है।चमेली के एसेंशियल आयल का उपयोग अरोमाथेरेपी में किया जाता है। यह स्मूद और सुखदायक खुशबू के लिए इस्तेमाल लिया जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन को चमकदार ( (jasmine oil for skin) बनाता है।

कैसे काम करता है जैस्मिन आयल (How does Jasmine or Chameli oil work)

चमेली या जैस्मिन आयल चमेली के पौधे के सुगंधित सफेद फूलों से प्राप्त होता है। यह एक नाजुक सुगंध छोड़ने के लिए जाना जाता है। यह बालों के साथ-साथ स्किन को भी जरूरी पोषक तत्वों से लैस करता है। जब चमेली का तेल त्वचा पर लगाया जाता है, तो यह गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है। उसके प्राकृतिक तेल को फिर से भर देता है। यह तनाव को दूर करने, तनाव मुक्त करने, शरीर को आराम देने (jasmine oil for skin) और मूड को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

यहां हैं चमेली के तेल से स्किन को मिलने वाले 4 फायदे (Jasmine oil 5 benefits for skin)

1 विटामिन ए और विटामिन ई से भरपूर (Vitamin A and Vitamin E of Jasmine oil)

चमेली का फूल विटामिन ए और विटामिन ई से भरपूर (jasmine oil for skin) होता है। इसलिए यह स्किन के लिए न्यूट्रिशन और चिकित्सीय गुणों से भरपूर होता है। यह तेल शरीर की मालिश और त्वचा की देखभाल दोनों के लिए बढ़िया तरीके से काम करता है। रिलैक्स करने की क्वालिटी के कारण यह अरोमाथेरेपी के लिए भी सबसे बढ़िया तेल है।

jasmine oil vitamin A aur E se bharpoor hota hai.
चमेली का फूल विटामिन ए और विटामिन ई से भरपूर होता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

2 सीबम को करता है रेगुलराइज (Jasmine oil regularize sebum)

अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण यह त्वचा के प्राकृतिक तेल या सीबम को रेगुलराइज करने में मदद करता है। इससे स्किन आयल फ्री और प्राकृतिक रूप से नमीयुक्त रहती है। यह खुले छिद्रों को बंद किए बिना त्वचा को गहराई से साफ करता है। इस तरह यह मुंहासों और फुंसियों से राहत दिलाता है। यह स्कैल्प को खुजली, रूखेपन और रूसी से मुक्त रखने में भी मदद करता है। यह बालों के रोमों को और मजबूत बनाता है। यह टूटने से बचाता है और बालों की स्वस्थ लंबाई बनाए रखता है।

3 स्किन इलास्टिसिटी बढ़ाता है (Jasmine oil increases Skin elasticity)

चमेली का तेल एंटीऑक्सिडेंट से समृद्ध होता है। यह त्वचा को स्ट्रेस और हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है। यह तेल त्वचा की लोच बढ़ाने और त्वचा के पीएच स्तर को बनाए रखकर उसे टोन करने में भी मदद करता है। यह ड्राई स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है। यह स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए पोषण देता है। इसे मेकअप से पहले प्राकृतिक प्राइमर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

4 दाग धब्बों को दूर करता है (Jasmine oil for anti pigmentation)

चमेली का तेल स्किन टेक्सचर को निखारने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट स्किन को शायनी बनाते हैं। ये उम्र के कारण हुए फाइन लाइंस, सं एक्सपोजर और अन्य प्रकार के हाइपरपिग्मेंटेशन की उपस्थिति को भी कम कर सकते हैं।

Ayurvedic hair oil
चमेली का तेल स्किन टेक्सचर को निखारने में मदद कर सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

 सीधे त्वचा पर लगाया जा सकता है (is Jasmine oil applied on skin directly)?

त्वचा पर चमेली के तेल का उपयोग करने से पहले इसे किसी करियर आयल जैसे जोजोबा आयल, अलमंड आयल या नारियल तेल के साथ पतला करना जरूरी है। यदि किसी को आयल से एलर्जी है, तो यह स्किन की जलन के जोखिम को कम (jasmine oil for skin) करता है। इस तरह से यह तेल को स्किन पर लगाने का सुरक्षित उपाय है।

यह भी पढ़ें :-Neckline wrinkles : मोबाइल और गैजेट्स बढ़ा रहे हैं आपकी गर्दन में झुर्रियां, जानिए इनसे कैसे बचना है

  • 126
लेखक के बारे में

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।...और पढ़ें

अगला लेख