scorecardresearch

क्या वाकई फर्टिलिटी बढ़ा सकती हैं अमरूद की पत्तियां? हमने रिसर्च और विशेषज्ञों से जाना इस सवाल का जवाब

अमरूद का सेवन करने से शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी पूरी होती है। तो अमरूद की पत्तियां शरीर में फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार साबित होती हैं। जानते हैं अमरूद की पत्तियां किस प्रकार से शरीर के लिए है फायदेमंद।
Published On: 1 Oct 2023, 11:00 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
amarud ki pattiyaan khaane ke fayde
जानते हैं फर्टिलिटी समेत अमरूद की पत्तियां किस प्रकार से हमारे शरीर के लिए है फायदेमंद । चित्र: शटरस्‍टॉक

लो कैलोरी और उच्च फाइबर की मात्रा से समृद्ध अमरूद शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है। वहीं इसकी पत्तियों को भी हर्बल टी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, जो कई शारीरिक समस्याओं से शरीर को बचाए रखती है। अमरूद का रोज़ाना सेवन करने से शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी पूरी होती है। साथ ही वेटलॉस में भी सहायक होता है। वहीं एनसीबीआई के रिसर्च की मानें, तो अमरूद की पत्तियां शरीर में फर्टिलिटी बढ़ाने में भी मददगार साबित होती हैं। जानते हैं फर्टिलिटी समेत अमरूद की पत्तियां किस प्रकार से हमारे शरीर के लिए है फायदेमंद (guava leaves improve fertility) ।

पंचकूला के क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की न्यूट्रिशनिस्ट हरप्रीत कौर के अनुसार अमरूद फर्टिलिटी को बूस्ट करने का बेहतरीन तरीका है। इसका सेवन करने से महिलाओं में ओव्यूलेशन और फर्टिलिटी को बढ़ावा मिलता है। इसे आप फल के तौर पर खा सकते है। इसके अलावा अमरूद की पत्तियों को उबालकर हर्बल चाय के तौर पर पींए। इससे महिलाओं और पुरूषों में इनफर्टिलिटी की समस्या दूर हो जाती है।

इस बारे में छाया परिक्षक एवं नाड़ी विशेषज्ञ, भोपाल के वैध चंद्रशेखर के अनुसार अमरूद की पत्तियां की तासीर ठण्डी होती है। अगर आपको ताजे़ पत्ते मिलते हैं। तो उनका लेप बनाकर पेट के निचले हिससे पर लगाने से पीरियड क्रैंपस से राहत मिल जाती है। इसके अलावा अमरूद के पत्तों का चूरन बनाकर रोज़ाना आधा चम्मच उसका सेवन करने से शरीर की गर्मी खत्म होती है और ल्यूकोरियां की समस्या हल हो जाती है। इससे महिलाओं के शरीर में फर्टिलिटी बढ़ने लगती है और कंसीव करने में आसानी होती है।

अमरूद की पत्तियों के फायदे

1. पीरियड क्रैंपस से राहत

एनसीबीआई के एक रिसर्च के मुताबिक वे महिलाएं, जो पीरियड साइकिल के दौरान पेट और कमर में ऐंठन से परेशान रहती हैं। उनके लिए अमरूद की पत्तियों का रस और इन्हें पानी में उबालकर पीने से फायदा होता है। इस घरेलू नुस्खे की मदद से पेट के निचले हिस्से में होने वाल पीरियड क्रैंपस से बचा जा सकता है। एक रिसर्च के मुताबिक 197 महिलाओं ने अमरूद की पत्तियों के 6 ग्राम रस को पीरियड्स के दिनों में लिया और उन्हें क्रैंपस से राहत मिल गई।

amrood ki pattiyon ke fayde
अमरूद की पत्तियों का रस और इन्हें पानी में उबालकर पीने से पेट के निचले हिस्से में होने वाल पीरियड क्रैंपस से बचा जा सकता है।। चित्र : एडॉबीस्टॉक

2. पाचनतंत्र को बनाए मज़बूत

डाइटरी फाइबर से भरपूर अमरूद को खाने से देर तक भूख नहीं लगती है। इसके अलावा बार बार होने वाली क्रेविंग्स से भी बचा जा सकता है। एक अमरूद दिनभर की 12 फीसदी फाइबर की आवश्यकता को पूर्ण कर देता है। वहीं एंटी माइक्रोबियल गुणों से भरपूर अमरूद की पत्तियों का रस भी डज्ञइजेस्टिव सिस्टम को स्थिर बनाए रखता है। अमरूद के पत्तों का रस नियमित तौर पर पीने से गट हेल्थ को फायदा मिलता है। आपका शरीर बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचा रहता है।

3. हार्ट हेल्थ का रखे ख्यालरहें

अमरूद का सेवन करने से शरीर में पोटेशियम और सॉल्यूबल फाइबर की कमी पूरी हो जाती है नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक अमरूद की पत्तियों के रस से हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करके शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाया जा सकता है। इससे हृदय रोगों और स्ट्रोक का खतरा कम होने लगता है।

amrood ke fayde
अमरूद की पत्तियों के रस से पाचन तंत्र की ज्यादातर समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। चित्र: शटरस्टॉक

4. डाईबिटीज़ के रिस्क को घटाए

अमरूद के पत्तों की चाय का सेवन करने से टाइप 2 डाइबिटीज़ का खतरा कम होने लगता है। नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ हेल्थ के अनुसार मील्स के बाद ग्वावा लीफ टी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल 10 फीसदी तक कम होने लगता है। अमरूद के पत्तों से तैयार चाय का सेवन रोज़ाना कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- हेल्दी खाने के बाद भी नहीं हो रही बच्चों की ग्रोथ, तो इन 6 तरीकों से बढ़ाएं पोषक तत्वों का अवशोषण

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ज्योति सोही
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख