लॉग इन

महिलाओं के लिए फायदेमंद है सूखे नारियल का सेवन, मेरी मम्मी बताती हैं इसके कारण

नारियल कच्चा हो, सूखा हो या उसका पानी ही क्यों न हों, इसे स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी माना गया हैं। इसलिए मेरी मम्मी की फेवरिट सामग्री हैं सूखा नारियल।
नारियल हड्डियों को मजबूती देता है। चित्र: शटरस्टॉक
अदिति तिवारी Updated: 23 Oct 2023, 10:10 am IST
ऐप खोलें

मम्मियां सेहत को लेकर बहुत सजग और सतर्क रहती हैं। उनके पास कोई दवा नहीं होती, लेकिन अपने घरेलू उपचार (Home remedies) से वे आपको स्वस्थ रखती हैं। इस मामले में मेरी मम्मी की पसंदीदा सामग्री है नारियल (Coconut) । जिसके लिए वे मानती हैं कि यह मुझे स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रख सकता है। वे अक्सर हर मीठे या जरूरी व्यंजन में सूखा नारियल (Dry coconut) डालती हैं। उनका मानना हैं कि नारियल एक ऐसा खाद्य पदार्थ हैं जिसका हर रूप आपको स्वस्थ रख सकता हैं। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो यह आपके सौंदर्य और स्वास्थ्य (Health and beauty benefits ) दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है। 

बेहतरीन सामग्री हैं सूखा नारियल। चित्र: शटरस्‍टॉक

तो आइए जानते हैं सूखे नारियल के फायदे (Dry Coconut Health benefits)

मेरी मम्मी बताती हैं कि सूखा नारियल सबके लिए फायदेमंद हैं, लेकिन महिलाओं को इसका खास सेवन करना चाहिए। जी हां, महिलाओं के लिए यह रामबाण हैं। सूखे नारियल के नियमित सेवन से हृदय रोगों का जोखिम काम हो सकता हैं। साथ ही प्रेगनेंसी में भी इसका सेवन किया जा सकता हैं और यह यूटीआई (UTI) की समस्या से भी बचाता हैं। इतना ही नहीं सूखे नारियल के कुछ और लाभ भी हैं, जैसे- 

1. त्वचा के लिए है फायदेमंद 

अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो सूखे नारियल का नियमित सेवन जरूर करें। इसमें मौजूद हेल्दी ऑयल आपकी त्वचा को हाईड्रेटेड रखने में मदद करता हैं। यह आपकी त्वचा को जरूरी पोषण देता है। इससे आपकी स्किन कोमल और चमकदार होती हैं। इतना ही नहीं इसके सेवन से त्वचा का रूखापन कम होता है, जिससे आपकी स्किन को झुर्रियों से राहत मिलती हैं। 

स्किन को हाईड्रेटेड रखता हैं सूखा नारियल। चित्र : शटरस्टॉक

2. गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी 

सूखा नारियल गर्भावस्था की स्थिति में भी खाया जा सकता हैं। इसमें मौजूद फैटी एसिड आपके लिए फायदेमंद होते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट लगता हैं और आपके भ्रूण के विकास में भी मदद करता हैं। यह प्रेगनेंट महिलाओं की इम्युनिटी को बढ़ाता हैं। 

इतना ही नहीं सतनपान कराने वाली महिलाएं भी इसका सेवन कर सकती हैं। यह दूध के उत्पादन को बढ़ाता हैं और शिशु को जरूरी पोषण भी देता हैं। 

3. यूरिन इन्फेक्शन से बचाएं 

अगर आप यूरिन इन्फेक्शन से परेशान हैं तो मेरी मम्मी की इस फेवरिट समग्री का सेवन जरूर करें। सूखे नारियल में मौजूद पोषक तत्व बुरे बैक्टीरीया को पैदा होने से रोकता हैं। यह यूटीआई (UTI) जैसी गंभीर समस्याओं से भी राहत दे सकता हैं। 

4. आयरन की कमी दूर करता है 

सूखे नारियल में एंटीऑक्सीडेंट (anti-oxidant) की मात्रा ज्यादा होती है। इससे खून में आयरन अब्सॉर्प्शन बढ़ जाता हैं। साथ ही यह हृदय रोगों के जोखिम को कम करता हैं। सूखा नारियल खाने से हार्ट अटैक या हार्ट ब्लॉकएज की समस्या भी नहीं होती है। 

घर पर बनाएं हेल्दी कोकोनट मिठाई। चित्र : शटरस्टॉक

5. अर्थराइटिस से बचाता है

बढ़ती उम्र के साथ अर्थराइटिस की बीमारी आम समस्या हो गई हैं। मगर शायद आप नहीं जानती कि सूखे नारियल का सेवन इसका समाधान है। इसमें मौजूद कैल्शियम आपकी हड्डियों को मजबूत रखता हैं। इससे गठिया रोग होने का खतरा कम हो जाता हैं। 

यहां हैं अपने आहार में सूखा नारियल शामिल करने के आसान तरीके 

  1. मेरी मम्मी सूखे नारियल को सूखे मेवों का एक प्रकार मानती हैं। इसे हल्का रोस्ट करके आप स्मूदी या सीरियल में मिलाकर खा सकते हैं। इसे दही या कुकीज़ के ऊपर छिड़कें। नारियल की मिठास आपके व्यंजन में चीनी की कमी को पूरा कर सकती है। 
  2. इतना ही नहीं मेरी मम्मी हर हेल्दी मिठाई में सूखे नारियल का उपयोग जरूर करती हैं। इसकी मिठास के कारण यह चीनी का बेहतरीन विकल्प बन सकता हैं। सूखा नारियल और कोकनट शुगर आपकी मिठाई को एक हेल्दी टच देती है।
  3. यह पोटेशियम और आयरन की एक अच्छी मात्रा को बरकरार रखता है। बेकिंग के लिए इसका उपयोग करना सुविधाजनक है, क्योंकि यह सफेद चीनी का स्वस्थ विकल्प हैं।
  4. सूखे नारियल का सेवन चना दाल, नारियल पुरणपोली, मिसल पाव, चूरमा लड्डू, आदि व्यंजनों के साथ भी कर सकते हैं। 

तो लेडीज, ड्राई कोकोनट के स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए इसे जल्दी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

यह भी पढ़ें: याद्दाश्त बढ़ाने के लिए मेरी मम्मी करती हैं इन 4 सुपरफूड्स पर भरोसा

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए ! ...और पढ़ें

अगला लेख