इम्युनिटी बढ़ाकर मौसमी संक्रमण से बचाता है लहसुन, जानिए इसे डाइट में शामिल करने का सही तरीका

कई बार लोग लहसुन की कलियों का सेवन तो करते हैं, परंतु असल में उन्हें इनके संभावित लाभ प्राप्त नहीं होते। आखिर इसकी क्या वजह हो सकती है? आपको बताएं कि लहसुन की कलियों के फायदे इन्हें खाने के तरीके पर भी निर्भर करते हैं।
garlic ke fayde jaanen
लहसुन एक डिटॉक्सीफाइंग एजेंट है, जो शरीर को मौसमी संकमण से बचाने में मदद करता है। चित्र : शटरस्टॉक
अंजलि कुमारी Published: 20 Nov 2023, 11:00 am IST
  • 111

लहसुन की छोटी कलियां अपने अंदर कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की गुणवत्ता समेटे होती हैं। इनकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इन्हें विंटर सुपर फूड के तौर पर जाना जाता है। ठंड के मौसम में नियमित रूप से दो लहसुन की कलियों का सेवन भी आपकी सेहत के लिए कमाल कर सकते हैं। हालांकि, कई बार लोग लहसुन की कलियों का सेवन तो करते हैं, परंतु असल में उन्हें इनके संभावित लाभ प्राप्त नहीं होते। आखिर इसकी क्या वजह हो सकती है? आपको बताएं कि लहसुन की कलियों के फायदे इन्हें खाने के तरीके पर भी निर्भर करते हैं। यदि आप इन्हें सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल करती हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए कमाल कर सकता है।

आयुर्वेदा एक्सपर्ट डॉ चैताली राठौड़ ने ठंड के मौसम में लहसुन की कलियों के फायदे बताने के साथ ही इन्हें खाने के सही तरीके भी बताए हैं। तो चलिए जानते हैं, लहसुन की छोटी कलियां हमारी सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद हो सकती हैं (garlic benefits)।

जानें लहसुन की कलियों के फायदे (garlic benefits)

1. सर्दी खांसी से राहत दे

लहसुन में एंटीमाइक्रोबॉयल और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज पाई जाती है, जो ठंड के मौसम में नजर आने वाली सर्दी-खांसी जैसी सामान्य समस्या को ट्रीट करने में मदद करती है। सेहत संबंधी सीजनल समस्याओं से छुटकारा दिलाने में लहसुन को मैजिकल इनग्रेडिएंट के रूप में जाना जाता है। यदि आपको सर्दी के मौसम में बार-बार सर्दी खांसी और गले में खराश की समस्या हो जाती है, साथ ही साथ छाती में कफ हो जाता है, तो आपको अपनी डाइट में लहसुन की दो कलियों को शामिल करना चाहिए।

ghav bharne ke asaan tareeke
लहसुन पाचन तंत्र से विषाक्त पदार्थों, रोग पैदा करने वाले परजीवियों को हटाने में मदद करते हैं। चित्र: शटरस्टॉक

2. इम्यूनिटी बूस्ट करती है

बदलते मौसम में इम्यूनिटी की मजबूती पर ध्यान देना बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर लहसुन आपकी मदद कर सकता है। लहसुन की कलियों में सल्फर कंपाउंड पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। नियमित रूप से लहसुन की कलियों का सेवन संक्रमण फैलने वाले वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने के लिए शरीर को तैयार करता है। जरूरी नहीं कि आप लहसुन को कच्चा खाएं, आप इन्हें अपने व्यंजनों में मिलाकर भी ले सकती हैं।

यह भी पढ़े: Smoked Eggplant Recipe: सेहत के लिए फायदेमंद है बैंगन, यहां है बैंगन की एक हेल्दी और टेस्टी रेसिपी

3. वेट लॉस में मदद करे

लहसुन की कलियां मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती हैं, इसके साथ ही यह आपकी बॉडी को डिटॉक्स करते हुए वेट लॉस को बढ़ावा दे सकती है। नियमित रूप से लहसुन का सेवन प्राकृतिक रूप से वेट मैनेजमेंट में आपकी मदद कर सकता है। खास कर सर्दियों में यह अधिक प्रभावी रूप से कार्य करती है। कच्चे लहसुन को कुचलकर या छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर शहर के साथ लें, बेहतर परिणाम के लिए इसे रोज सुबह लेने का प्रयास करें।

4. हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा दे

अगर आप हृदय रोग के मरीज हैं, तो लहसुन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आहार विशेषज्ञों का सुझाव है, कि रोजाना लहसुन का सेवन करने से हृदय और हृदय संबंधी बीमारियों जैसे स्ट्रोक, दिल के दौरे और अन्य बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। यदि आप स्वस्थ रहना चाहती हैं और अपने कोलेस्ट्रॉल स्तर, हाई ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल में सुधार करना चाहती हैं, तो रोजाना लहसुन खाना न भूलें।

lehsu ko chba kar khayen
हमें लहसुन की कलियों को सीधा निगलना नहीं चाहिए। चित्र:शटरस्टॉक

एक्सपर्ट से जानें लहसुन को डाइट में शामिल करने का सही तरीका

हमें लहसुन की कलियों को सीधा निगलना नहीं चाहिए। बल्कि लहसुन के एलिसिन कंपाउंड को एक्टिव करने के लिए लहसुन को कुचलना या काटना जरूरी है।

एलिसिन लहसुन के सर्वोत्तम यौगिकों में से एक है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने, हृदय स्वास्थ्य, कैंसर कोशिकाओं से लड़ने, बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने, उच्च रक्तचाप को संतुलित करने जैसे स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।

एलिइन ताजा लहसुन में पाया जाने वाला एक प्रकार का केमिकल है और एलिसिन का अग्रदूत है। लहसुन की कलियों को काटने या कुचलने पर एलिनेज़ नामक एंजाइम सक्रिय हो जाते हैं। यह एंजाइम एलिन को एलिसिन में बदल देते हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह भी पढ़े: चुटकी भर काले नमक से होगी कई स्वास्थ्य समस्याओं की छुट्टी, जानें इसके फायदे

  • 111
लेखक के बारे में

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख