आपकी इम्युनिटी के लिए कमाल कर सकते हैं 5 सदाबहार इंडियन सुपरफूड्स
हमारा शरीर पूरी तरह हमारे खान-पान पर निर्भर करता है। कहा भी गया है- जैसा अन्न वैसा तन। यदि हम पोषक तत्वों से भरपूर भोजन खायेंगे, तो बीमारियों से दूर रहेंगे। सर्दी, फ्लू और अन्य संक्रमणों से बचाव और मुकाबला करने में मदद मिलेगी। पौष्टिक खाद्य पदार्थ खाने से हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत हो सकती है। आयुर्वेद डॉक्टर रेखा के इन्स्टाग्राम पोस्ट से जानते हैं कि हम अपने इम्यून सिस्टम को कैसे बूस्ट कर (How to boost immunity) सकते हैं।
इम्यून सिस्टम को कैसे बढ़ावा (How to boost immunity) दिया जा सकता है
फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और फलियों से भरपूर हाई फाइबर आहार लाभकारी माइक्रोब्स के विकास और रखरखाव में मदद करते हैं। हेल्दी माइक्रोब्स फाइबर को शॉर्ट चेन फैटी एसिड में तोड़ देते हैं। इससे प्रतिरक्षा सेल गतिविधि को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। इसलिए हम अपने आहार में ऐसे 5 खाद्य पदार्थ को शामिल करना चाहिए, जो हमारे इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करे।
डॉक्टर रेखा के अनुसार, यहां हैं 5 फ़ूड, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं
1. हर तरह के शरीर को सूट करता है आंवला (Indian Gooseberry)
विटामिन सी का सबसे बड़ा स्रोत है आंवला। असाइ बेरी (Acai Berry) या संतरे की तुलना में इसमें अधिक विटामिन सी होते हैं। यह पानी में घुलनशील विटामिन है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। इसमें विटामिन ई और ए भी होता है। आंवला पचाने में आसान होता है। यह हर तरह के शरीर को शूट करता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है। यह लीवर के स्वास्थ्य को बढ़ाता है। यह हार्ट और किडनी के लिए भी फायदेमंद है।
2. एनर्जी बूस्टर खजूर (Dates) को आहार में शामिल करें
डॉ. रेखा बताती हैं कि खजूर को राजाओं का फल कहा जाता है। यह ओजस या जीवन शक्ति बनाता है। यह शरीर के ऊतक प्रणालियों को मजबूत करता है। इसमें प्रोटीन के अलावा, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज, आयरन भी मौजूद होते हैं। खजूर प्रकृति में ठंडा होता है। फाइबर से भरपूर खजूर हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। यह एनर्जी बूस्टर भी है। खजूर खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े – मुंह के छाले, पैरों में जलन सहित ये 5 लक्षण बताते हैं पोषक तत्वों की कमी, जानिए कैसे करनी है दूर
3. श्रेष्ठ आहार घी (Ghee) इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है
घी सबसे श्रेष्ठ आहार है। घी में आवश्यक फैटी एसिड जैसे मोनोअनसैचुरेटेड ओमेगा 3 फैटी एसिड, ब्यूटिरिक एसिड होते हैं। वसा में घुलनशील विटामिन जैसे विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन के और विटामिन बी 12 भी होते हैं। यही वजह है कि इसे रसोई का अद्भुत सामग्री माना जाता है। ये सभी पोषक तत्व इन्फ्लेमेशन दूर कर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। घी आंत के स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। यह भी सीधे रूप से प्रतिरक्षा के निर्माण से जुड़ा हुआ है।
4. एंटीऑक्सिडेंट गुण वाला सोंठ (Dry Ginger)
ड्राई जिंजर यानी सोंठ में नेचुरल कंपाउंड जिंजरोल पाया जाता है। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल गतिशीलता को लाभ पहुंचाता है। यह एंटी इन्फ्लेमेट्री और एंटी बैकटीरियल गुणों वाला होता है। इसके एंटीऑक्सिडेंट गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने की क्षमता रखते हैं।
5. खून की कमी दूर कर इम्युनिटी बूस्ट करती है किशमिश (Raisins)
यह ब्लड की गुणवत्ता और प्रतिरक्षा में सुधार करता है। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। यह कैंसर के जोखिम को कम करता है। किशमिश स्वाभाविक रूप से मीठी होती है। इसमें नेचुरल शुगर और हाई कैलोरी होती है। इसे जब जरूरत के अनुसार सही मात्रा में खाया जाता है, तो यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। यह कब्ज दूर करती है। यह खून की कमी को दूर करती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाती है। दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी किशमिश खाना चाहिए।
यह भी पढ़े – मेटाबॉलिज्म है आपकी सेहत का किंग, जानिए इसे कैसे बढ़ाना है