लॉग इन

लहसुन का जरूरत से ज्यादा सेवन भी पड़ सकता है सेहत पर भारी, जानिए कब आपको लहसुन नहीं खाना है

लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। लेकिन क्या इसका रोज सेवन करना सही है?
जानिए अपनी डेली डाइट में आपको कितना लहसुन लेना चाहिए। चित्र शटरस्टॉक।
ईशा गुप्ता Published: 14 Jan 2023, 18:30 pm IST
ऐप खोलें

सब्जी हो या दाल लहसुन का तड़का गजब का स्वाद लाने में मदद करता है। साथ ही अगर इसके स्वास्थ्य लाभों की बात की जाए तो, आयुर्वेद में लहसुन को औषधि माना जाता है। खाली पेट लहसुन के सेवन से जोड़ों के दर्द के साथ कई समस्याओं से राहत मिलती है। इसके अलावा अगर लहसुन का इस्तेमाल जोड़ों के दर्द के मसाज ऑयल बनाने के लिए भी किया जाता है। आहार विशेषज्ञों द्वारा भी आवश्यक मात्रा में लहसुन का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या इसका रोज सेवन करना सही है? क्या जरूरत से ज्यादा लहसुन का सेवन सेहत को नुकसान पहुचा सकता है? आपके इन्ही प्रश्नो पर बात करते हुए आज इस विषय पर हम गहनता से बात करेंगे, और जानेंगे कि लहसुन का कितना सेवन आपके लिए फायदेमंद है।

पहले जानिए कितनी मात्रा में करना चाहिए लहसुन का सेवन

कुछ लोगों को खाली पेट लहसुन का सेवन करने के साथ अपने सभी मील में लहसुन लेने की आदत होती है। जिस प्रकार किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसानदायक होता है। ठीक उसी प्रकार लहसुन का ज्यादा सेवन भी आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।

एनसीबीआई (NCBI) के मुताबिक नियमित रूप से 3 से 4 ग्राम यानी 1 से 2 लहसुन की कलियों का ही सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही अगर आप लहसुन का सेवन भूनकर या पका कर करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा।

यह भी पढ़े – Makar Sankranti 2023 : कुछ मीठा बनाना है, तो ट्राई करें तिल के खोये वाले सॉफ्ट लड्डू की ये ट्रेडिशनल रेसिपी

इन 5 कारणों से लहसुन का अत्यधिक सेवन आपके लिए हो सकता है नुकसानदायक

यह आपकी त्वचा को डेमेज करके स्किन बर्न का कारण बन सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

1. स्किन इरीटेशन का कारण बने

लहसुन और इसके सप्लिमेंट्स का सेवन सेहत के लिए बेहतर हो सकता है, लेकिन अगर आप कच्चे लहसुन को त्वचा पर इस्तेमाल करती हैं। तो यह आपकी त्वचा को डेमेज करके स्किन बर्न का कारण बन सकता है। इसके साथ ही स्किन इरीटेशन की समस्या भी झेलनी पड़ सकती है।

2. मुह की बदबू का कारण

आपके ध्यान दिया होगा कि लहसुन का सेवन करने के बाद मुह से बदबू आने लगती है। खासकर के अगर आपने लहसुन को कच्चा या ज्यादा मात्रा में लिया हो।

आहार विशेषज्ञों के मुताबिक लहसुन में पाए जानें वाला सल्फर कम्पाउंड लम्बे समय तक मुह से बदबू आने का कारण बन सकता है। तो इसलिए लहसुन को पकाकर खाने की सलाह दी जाती है।

3. सर्जरी वालें रखें परहेज

वेबमेड सेंट्रल की एक अन्य रिसर्च में सामने आया है कि लहसुन का अत्यधिक सेवन ब्लड प्रेशर के साथ लो ब्लड शुगर और ब्लीडिंग से सीधा जुड़ा होता है। इसलिए सर्जरी से करीब 2 और 3 सप्ताह पहले लहसुन छोड़ देने की सलाह दी जाती है।

जरूरत से ज्यादा सेवन भी सेहत को नुकसान पहुचा सकता है।। चित्र: शटरकॉक

4. पाचन तंत्र पर असर डालें

पाचन को बेहतर बनाए रखने के लिए लहसुन फायदेमंद माना गया है, लेकिन वही जरूरत से ज्यादा सेवन भी सेहत को नुकसान पहुचा सकता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक प्याज और शतावरी की तरह ही लहसुन में भी फ्रुक्टेन की अधिक मात्रा पायी जाती है। फ्रुक्टेन एक प्रकार का कार्ब है, जिसका अत्यधिक सेवन सूजन, गैस और पेट दर्द का कारण बन सकता है।

5. हार्ट बर्न की समस्या बढ़ाएं

अगर आप एसिडिटी की समस्या से ग्रस्त रहती हैं, तो लहसुन का रोज सेवन आपकी सेहत पर पूरा प्रभाव डाल सकता है। पबमेड सेंट्रल के मुताबिक लहसुन का रोज सेवन गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स का कारण बन सकता है। यह एक प्रकार कि स्थिति है, जिसमें पेट का एसिड बढ़ जाता है, जिससे हार्टबर्न और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह भी पढ़े – उम्र के साथ यादाश्त हो रही है कमजोर, तो मेमोरी शार्प बनाने वाले इन 9 फूड्स को जरूर करें डाइट में शामिल

ईशा गुप्ता

यंग कंटेंट राइटर ईशा ब्यूटी, लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े लेख लिखती हैं। ये काम करते हुए तनावमुक्त रहने का उनका अपना अंदाज है। ...और पढ़ें

अगला लेख