लॉग इन

आपकी गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है चाय, टी लवर्स को जानने चाहिए चाय के बारे में ये जरूरी फैक्ट्स

जब भी आप एसिडिटी या गैस जैसी समस्याओं के बारे में बात करते हैं, तो ज्यादातर लोग आपको चाय छोड़ देने का सुझाव देते होंगे। पर टी लवर्स के लिए यह दुनिया के जटिलतम कामों में से एक है। तो चलिए जानते हैं चाय पीने का सही तरीका।
चाय छोड़ने की बजाय सही तरीके और सही मात्रा में चाय पीने से गट हेल्थ को फायदा पहुंचता है। चित्र : शटर स्टॉक
स्मिता सिंह Published: 1 Mar 2023, 18:00 pm IST
ऐप खोलें

एक कप चाय या कॉफ़ी दिन भर की थकान उतार सकता है। काम के समय आ रही बेवक्त की नींद को भगा सकती है चाय। कुछ चाय तो वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करती है। आप चाय- कॉफ़ी की शौक़ीन हैं। पर आपको गैस या एसिडिटी जैसी पेट की कोई समस्या होती है, तो सबसे पहले आप चाय-कॉफ़ी छोड़ देती हैं। आपको इस बात की आशंका रहती है कि इन पेय पदार्थ से आपका हाजमा खराब हो सकता है। इससे हाइपर एसिडिटी की समस्या हो सकती है। पर अब डरने की कोई जरूरत नहीं है। एक्सपर्ट कहते हैं कि चाय- कॉफ़ी के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ लिया जाए, तो गट हेल्थ प्रॉब्लम (tea Coffee for gut health) ठीक (Best way to drink tea) हो सकती है।

गट हेल्थ (Gut Health) के लिए छोड़ने की बजाय चाय कॉफ़ी की लें संतुलित मात्रा

गट हेल्थ नुट्रिशनिष्ट अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट में पायल कोठारी कहती हैं कि चाय कॉफ़ी उतनी हानिकारक नहीं हैं जितनी हम समझते हैं। अति हो जाने या गलत ढंग से इसे बनाकर पीने से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। कब्ज या गट हेल्थ से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या से परेशान होने पर चाय या कॉफ़ी छोड़ने की जरूरत नहीं है। चाय छोड़ने की बजाय इसे संतुलित मात्रा (Best way to drink tea) में लेना चाहिए। सही तरीके से बनाई चाय आपको फायदा पहुंचा सकती है।

चाय के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर खानपान (Nutritious food) 

हम अक्सर स्वाद को तवज्जो देते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को दरकिनार कर तले भुने और डिब्बाबंद फूड्स को प्रश्रय देते हैं। इनके कारण हमें जब एसिडिटी होती है, तो सारा दोष चाय-कॉफ़ी पर मढ देते हैं। पायल कहती हैं कि यदि आप दिन भर में 2 कप चाय पी रही हैं और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन ले रही हैं, तो इससे नुकसान की बजाय फायदा ही होगा। सबसे पहले अपने खाने-पीने के तरीके को बदलना होगा।

क्यों होती है एसिडिटी (Acidity) या गैस (Gas Problem) की समस्या

एसिडिटी या गैस की समस्या तब होती है, जब हम लंबे समय तक भूखे रहते हैं। या किसी ख़ास न्यूट्रीएंट की कमी से भी गट हेल्थ को नुकसान पहुंचता है। चाय के साथ-साथ समय पर नाश्ता-भोजन लेना होगा।

किसी ख़ास न्यूट्रीएंट की कमी से भी गट हेल्थ को नुकसान पहुंचता है। चित्र शटरस्टॉक।

अपने भोजन में और अधिक पोषक तत्वों को जोड़ना होगा। इससे आपको 1-2 दिन में फायदा नजर नहीं आएगा। आपको कम से कम 15 दिन इंतज़ार करना होगा, तभी सकारात्मक नतीजे आपको दिखेंगे।

जरूरी मिनरल्स (Minerals for gut health) को अपने अपने खान-पान में जोड़ें

अगर आपने चाय छोड़ दी है, तो दुबारा से इसे पीना शुरू कर सकती हैं। इसके लिए पायल अपना उदाहरण देती हैं। उन्होंने गट को हेल्दी रखने के लिए कई सालों तक चाय नहीं पीई। लेकिन इसका उन्हें कोई फायदा नजर नहीं आया। तब उन्होंने सुबह-शाम की चाय के साथ-साथ अपने आहार में पोषक तत्वों से भरपूर फ़ूड को जोड़ा। शरीर के लिए जरूरी मिनरल्स को भी अपने अपने खान-पान में एड करना शुरू किया । जो उनकी आंत के लिए फायदेमंद और सही था, उन फूड्स को अपने आहार में शामिल किया। नियमित रूप से ऐसा करने पर उनका गट हेल्थ सही हो गया। एसिडिटी और गैस की समस्या नहीं रही।

कैसी चाय है आंत के लिए फायदेमंद

आंतों के लिए कई तरह की अलग-अलग हर्बल चाय फायदेमंद होती है। इससे पाचन की समस्या जैसे कि गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी से राहत दिलाती है। ग्रीन टी आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है। कई शोध बताते हैं कि ग्रीन टी पॉलीफेनोल्स और कैटेचिन से भरपूर होती है। यह गट को मजबूत बनाती है और शरीर को बेहतर बनाने में मदद करती है।

ब्लैक टी यानी बिना दूध वाली चाय गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है। चित्र : अडोबी स्टॉक

यदि सामान्य चाय को भी ब्लैक टी यानी बिना दूध वाली चाय या 1 स्पून दूध के साथ तैयार कर पिया जाये तो यह गट हेल्थ के लिए सही होगा।

यह भी पढ़ें :- सुबह उठते ही सूजा हुआ दिखता है चेहरा? तो जानिए क्या हैं इन्फ्लेमेशन के कारण और उपचार

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख