लॉग इन

सर्दियों में जरूर खाएं हरा लहसुन, कई बीमारियों का है कारगर इलाज

मौसम (Season) का बदलाव कई चुनौतियां लेकर आता है। पर इसी मौसम में कुछ ऐसे प्रकृति के उपहार भी हमें मिलते हैं, जो इन समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं।
हरी लहसुन में सल्फर कंपाउंड पोषक तत्व पाया जाता है। चित्र: शटरस्टॉक
श्याम दांगी Published: 29 Jan 2022, 11:00 am IST
ऐप खोलें

सर्दियों में मिलने वाला हरा लहसुन (Green Garlic) कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मददगार है। डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा मित्तल कहती हैं कि हरा लहसुन स्वास्थ्य के लिए गुणकारी हैं और औषधि का काम करता है। वहीं, सर्दियों के मौसम में हरे लहसुन का सेवन स्वाद और हेल्थ के दोगुना लाभकारी है। 

क्यों खास है हरा लहसुन 

दरअसल, हरी लहसुन में सल्फ्यूरिक कंपाउंड समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह अपने एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण शरीर में एंटीऑक्सिडेंट की भूमिका निभाता है। इसके सेवन से स्ट्रोक, कैंसर, सर्दी-फ्लू और हाई ब्लडप्रेशर (Blood Pressure) जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। तो आइए जानते हैं सर्दियों में हरा लहसुन खाना कितना फायदेमंद है।   

सर्दी-फ्लू का कारगर इलाज 

सर्दी का मौसम सर्दी और फ्लू समेत अनेक बीमारियां लेकर आता है। ऐसे में सर्दी-फ्लू से बचने के लिए अपनी डाइट में हरा लहसुन शामिल किया जा सकता है। इसके नियमित सेवन आपको इन बीमारियों से दूर रखने मददगार है।   

हार्ट डिजीज से बचाता है  

दुनिया भर में हार्ट डिजीज के मामलों लगातार इजाफा हो रहा है। यहां तक कम उम्र के लोगों को हार्ट डिजीज अपना शिकार बना रही है। इससे खुद को बचाए रखने के लिए हरे लहसुन का सेवन करना फायेदमंद है। दरअसल, हरा लहसुन में रक्त को पतला करने और कोलेस्टॉल को कम करने जैसे गुण पाए जाते हैं। इसके रेगुलर सेवन से हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियां जैसे स्ट्रोक, ब्लडप्रेशर का खतरा कम हो जाता है।  

हरी लहसुन के सेवन से हार्ट बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। चित्र: शटरस्टॉक

कैंसर की असामान्य कोशिकाओं की रोकथाम

हार्ट डिजीज के अलावा यह कैंसर की असामान्य कोशिकाओं की बढ़ोत्तरी को नियंत्रित करने में मददगार है। इससे कैंसर की रोकथाम में मदद मिलती है। जिन परिवारों में कैंसर एक जेनेटिक बीमारी है, उन्हें हरा लहसुन का नियमित सेवन करना चाहिए।  

एंटीबायोटिक का काम करता है  

हरा लहसुन अंदरूनी और बाहरी घावों को ठीक करता है। इसमें एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है। जो शरीर में एक पावरफुल कम्पाउंड का काम करता है। हरा लहसुन के जबरदस्त एंटीबायोटिक है, जिससे घावों को भरने में मदद मिलती है।  

कैसे करें हरे लहसुन का सेवन   

  1. हरा लहसुन स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। ऐसे में विभिन्न तरह के भोजन का इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। जो आपके खाने का स्वाद भी बढ़ाएगा और आपको सेहतमंद भी रखेगा।  
  2. ज्यादातर लोग सर्दियों में विभिन्न सब्जियों जैसे मूली, आलू, गोभी के पराठा खाना बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में आप इनमें हरा लहसुन काट करके के उपयोग कर सकते हैं। इससे पराठों का स्वाद दोगुना हो जाएगा।  
  3. आप दाल तड़के में राई तथा जीरा के साथ में हरा लहसुन का उपयोग भी कर सकते हैं। इससे दाल बेहद टेस्टी लगेगी।  
  4. दाल, सब्जियों के अलावा कटा हुआ हरा लहसुन रायते में भी उपयोग कर सकते हैं। यह रायता को बेहद टेस्टी बना देते हैं, जो घर में सभी को पसंद आएगा।  
  5. हरा लहसुन का बारीक काटकर कचूमर में इस्तेमाल कर सकते हैं।  
  6. आप ऑमलेट में प्याज का भरपूर उपयोग करते है। इसमें हरे लहसुन को अच्छी तरह काटकर इस्तेमाल किया जा सकता है। एक तरफ यह हेल्थ के लिए फायदेमंद है। वहीं इससे बेहद टेस्टी ऑमलेट तैयार होता है।  
  7. हरे लहसुन का इस्तेमाल मिर्च की चटनी में भी किया जा सकते हैं। इसके लिए हरे लहसुन के साथ धनिया, खड़ी मिर्च और नमक मिलाकर स्वादिष्ट चटनी बना सकते हैं।  
  8. हरे लहसुन को बारीक काटकर थोड़े तेल में कुरकुरा होने तक तल लें। अब इसका उपयोग सूप, सलाद और स्टर-फ्राई में किया जा सकता है।  
  9. ठंड के दिनों में हरे लहसुन की पेस्टो और रिसोटो रेसिपी भी बेहद पसंद की जाती है। एक बार खाने के बाद आप भी इसके कायल हो जायेंगे।  

यह भी पढ़ें: क्या आप भी चाय के साथ नमकीन या ड्राईफ्रूट लेते हैं , आपकी सेहत के लिए जहर हो सकता है ये गलत फूड कॉम्बिनेशन

श्याम दांगी

...और पढ़ें

अगला लेख