ड्राई फ्रूट्स से होने वाले फायदों को तो लगभग हर कोई जानता है। इसी कारण लोग अपनी डाइट में तरह-तरह के मेवे शामिल करते हैं। बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स कई तरह से शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इन्हीं में से एक है जिसे गुणों की खान कहा जाता है वो है मखाना। मखाना को बहुत से लोग अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। इसे कमल के बीज और फॉक्स नट्स के नाम से भी जाना जाता है। ज्यादातर वेट लॉस करने वाले लोग इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। ये एक ऐसा सुपरफूड हैं, जो डायबिटीज, हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों से बचाने में सहायता करता है। भले ही इसके कई फायदे हैं लेकिन हर चीज को सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। जरूरत से (Makhana side effects) ज्यादा खाने से इसके कई नुकसान भी हैं।
श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट दिल्ली की चीफ डायटिशियन डॉ. प्रिया पालीवाल बताती हैं कि, मखाना एक पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ है, लेकिन इसका अधिक सेवन करने से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। मखाने में उच्च मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, इसका अधिक सेवन करने से किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है, क्योंकि कैल्शियम और फॉस्फोरस की अधिक मात्रा किडनी में जमा हो सकती है और पथरी बना सकती है।
इसके अलावा, (Makhana side effects) मखाने में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका अधिक सेवन करने से पेट में दर्द, गैस, और दस्त की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, मखाने में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका अधिक सेवन करने से गुर्दे की समस्या हो सकती है, क्योंकि प्रोटीन की अधिक मात्रा गुर्दे पर दबाव डाल सकती है।
इसलिए, मखाने का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है, ताकि आप इसका सेवन सुरक्षित और स्वस्थ तरीके से कर सकें।
अगर आप ज्यादा मखाना खाते हैं, तो इस कारण से आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। क्योंकि मखाने में हाई फाइबर कंटेंट होता है इस वजह से ब्लोटिंग, कब्ज और पेट खराब होने जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मखाना वेट लॉस के लिए भले ही हेल्दी ऑप्शन है, लेकिन क्या आपको पता हैं कि इसे ज्यादा खाने से वजन घटने की जगह बढ़ सकता है। अगर आप इसे घी और नमक के साथ खाते हैं तो आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए इसे कम मात्रा में ही खाना चाहिए।
ज्यादा मात्रा में मखाना खाने (Makhana side effects) से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। कई लोग इसे मीठे के साथ खाते हैं, तो यह ब्लड शुगर को बढ़ा देता है। यही कारण है कि इसे कम मात्रा में और मीठे के बिना खाना चाहिए।
लोग इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नमक डाल कर खाना पसंद करते हैं। यही कारण है कि मखाने में सोडियम की मात्रा भी बढ़ जाती है। इस वजह से हाई सोडियम कंटेंट वॉटर रिटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है।
मखाने की तासीर ठंडी होने के कारण इसे ज्यादा खाने से शरीर में रूखापन होने लगता है। इसकी वजह से स्किन ड्राई हो जाती है और आपको गले में जलन भी हो सकती है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, जिससे आप इससे होने वाले नुकसान से बच सकती हैं।
अधिक मात्रा में मखाना खाने से कई लोगों को (Makhana side effects) एलर्जिक रिएक्शन हो सकता हैं। इसे खाने के बाद कई लोगों को चकत्ते, खुजली या सूजन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आपको मखाने से एलर्जी है तो आप इसका सेवन ना करें।
3 साल से छोटे बच्चों को बहुत ही कम मात्रा में मखाना खिलाना चाहिए। उन्हें एक दिन में 5 पीस या इससे कम मखाना (Makhana side effects) ही खिलाना चाहिए। 5 से 10 साल के बच्चों के लिए ये मात्रा थोड़ी बढ़ाई जा सकती है। वे एक दिन में 15-20 पीस मखाना खा सकते हैं। 10 साल से ऊपर और वयस्क एक दिन में 10 से 15 ग्राम तक मखाना खा सकते हैं।
मखाने को आप सीधे खा सकती (Makhana side effects) हैं। इसके अलावा अगर आप इसे भूनकर खाना पसंद करती हैं तो आप इसे कम घी में हल्का सा भूनकर खा सकती हैं। इसे आप दूध, शहद, स्नैक के रूप में या फल के साथ भी मिला कर खा सकती है, जिससे इसका स्वाद और पोषण बढ़ जाता है। लेकिन इसके साथ ही इस बात का भी ख्याल रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें ताकि आप इसके स्वास्थ्य लाभ का फायदा ले सकें।
यह भी पढ़ें-4-7-8 breathing technique : क्या है 4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक जो नींद और मेंटल हेल्थ में कर सकती है सुधार
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।