थकान, मेमोरी लॉस और मसल्स पेन से राहत दिलाते हैं अंडे, जानिए हर रोज कितने अंडे खाना है हेल्दी

अण्डों को ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक किसी भी मील में उबालकर या पकाकर शामिल किया जा सकता हैं। जानते हैं पौष्टिक तत्वों से भरपूर अंडे को खाने के कुछ फायदे।
Egg ka sevan karne se follicle phase majboot hote hain.
सभी के लिए अच्छी नहीं है अंडे की ज़र्दी। चित्र:शटरस्टॉक
ज्योति सोही Published: 26 Aug 2023, 14:00 pm IST
  • 141

महिलाओं के शरीर में कई प्रकार के उतार चढ़ाव आते रहते हैं। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में डेली 1 अंण्डा अवश्य शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को हेल्दी बनाए रखते हैं। इसमें विटामिन, प्रोटीन, फॉसफोरस, अमीनो एसिड और फोलेट पाया जाता है। इसे आप ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक किसी भी मील में उबालकर या पकाकर शामिल कर सकते हैं। जानते हैं पौष्टिक तत्वों से भरपूर अंडे को खाने के फायदे (benefits of egg)।

कितनी मात्रा में अंडे खाएं

अगर आप कोई एथलीट है और दिन के कुछ घंटे खेलों के लिए निकालते हैं, तो ऐसे में आपको दिनभर में 4 से 6 अण्डों का सेवन कर सकते है। वहीं अन्य महिलाएं दिन भर में 1 या 2 अण्डों का ही सेवन करें। इसके अलावा गर्मी में ज्यादा अण्डों का सेवन भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। 40 पार कर चुकी महिलाओं के लिए अण्डा खाना बेहद ज़रूरी है।

न्यूट्रीशनिस्ट डॉ. आशा अरोड़ा के अनुसार अंडा सेहत के लिए फायदेमंद है। अगर आप अंडे का सफेद भाग अपनी डाइट में शामिल करती हैं, तो इससे अपने मसल्स से लेकर स्किन तक सभी चीजें हेल्दी और स्वस्थ रहती है। वहीं अंडे का पीला भाग अत्यधिक मात्रा में खाने से कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में महिलाओं को दिनभर में एक अण्डा अवश्य खाना चाहिए। अगर आप किसी खेल से जुड़ी हुई हैं, तो डाइटीशियन के निर्देशानुसार अंडे का सेवन करें।

जानते हैं महिलाओं को अण्डा खाने से हो सकते हैं क्या क्या फायदे

1. ब्रेन हेल्थ को करे बूस्ट

एनसीबीआई के मुताबिक अंडे में पाए जाने वाला विटामिन बी6 ब्रेन संबधी समस्याओं को दूर करता है। इसके नियमित सेवन से ब्रेन में होमोसिस्टीन के स्तर को कम करके वृद्धों में मानसिक तौर पर दर्ज की जाने वाली गिरावट को धीमा किया जा सकता हैं। इसमें मौजूद एमिनो एसिड से शरीर में अल्जाइमर रोग का खतरा कम होने लगता है। इसके अलावा फोलेट और विटामिन बी 12 की संपूर्ण मात्रा पाए जाने से शरीर तनाव से भी बचा रहता है।

Jaante hai eggs ke benefits
अंडे में कई स्वस्थ पोषक तत्व भी होते हैं। ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन आंखों के लिए अच्छे होते हैं। चित्र : एडोबी स्टॉक

2. शरीर को एनर्जेटिक बनाए

मांइड को एक्टिव रखने के अलावा अंडे की मदद से शरीर में उर्जा का संचार किया जा सकता है। इसे खाने से शरीर में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन्स की कमी पूरी हो जाती है। आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहते हैं और बार बार होने वाली थकान से राहत मिल जाती है। नियमित तौर पर इसका सेवन शरीर को कई बीमारियों के प्रकोप से बचाने में मदद करता है।

3. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

अंडा एचडीएल यानि हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है, जिसकी गिनती गुड कोलेस्ट्रॉल में की जाती है। शरीर में इसका स्तर बढ़ने से हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। ऐसे में आप नियमित तौर पर एक अण्डा या फिर पूरे सप्ताह में दो से लेकर छह अंडे खा सकते हैं। इससे शरीर एक्टिव और हेल्दी बना रहता है। वहीं अण्डों का ज्यादा सेवन हृदय रोगों को कारण भी बनने लगता है।

4. बार बार भूख लगने की समस्या होगी हल

प्रोटीन और हेल्दी फैट्स के चलते अंडे का सेवन करने से आपको लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती है। सेंट ल्यूइस युनिवर्सिटी के अनुसार अंडे को डेली डाइट में शामिल करके आप बार बार भूख लगने की समस्या पर काबू पा सकते हैं। इससे आपको वेटलॉस में भी मदद मिलती है। इस सुपरफूड को खाने से महिलाएं मोटापे और ओवरइटिंग की परेशानी से बच सकती हैं।

ande pakane ka sahi tarika
लो ब्लड प्रेशर में अंडे का सेवन करना चाहिए। चित्र: शटरस्टॉक

5. मसल्स को बनाए मज़बूत

अंडे का रोज़ाना सेवन करने से मसल्स को मज़बूती मिलने लगती है। इससे महिलाओं की मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन से भी राहत मिल जाती है। वे महिलाएं जिनकी उम्र 40 वर्ष से ज्यादा है। उन्हें रोज़ाना अंडा अवश्य खाना चाहिए। इसे खाने से चोटिल होने का खतरा भी कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें- वेट लॉस में मददगार है सोंठ, पर ज्यादा खाने से खराब हो सकता है पाचन, जानिए इस खास मसाले के बारे में सब कुछ

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
  • 141
लेखक के बारे में

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख