शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए अधिकतर लोग सब्जियों को अपनी मील में शामिल करते हैं। इससे न केवल शरीर को पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है बल्कि शरीर में पनपने वाले रोगों का जोखिम भी कम हो जाता है। ऐसी ही एक खास सब्जि है बोक चॉय, जो क्रूसिफेरस सब्जियों की केटेगरी में आती है। चाइना की इस खास सब्जी को पाक चॉय भी कहा जाता है। फूल गोभी, बंद गोभी और ब्रोकली फैमिली की इस सब्जी को लोग कई प्रकार से अपनी मील में शामिल करते हैं। जानते हैं विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर बोक चॉय किस प्रकार से है फायदेमंद ( bok choy benefits)।
चाइना में पाई जाने वाली बोक चॉय चाइनीज कैबेज के रूप में जानी जाती है। चाइना में इसे पाक चॉय कहकर पुकारा जाता है। ये सब्जी चीन के अलावा मुख्यतौर से फिलीपीन्स, वियतनाम और ईस्ट एशियन रीजन्स में पाई जाती है। इसे लोग जूस या सैलेड के तौर पर खाना खूब पसंद करते हैं। बोक चॉय का बोटेनिकल नाम ब्रासिका रापा है। इसे खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
इस बारे में डायटीशियन नुपूर पाटिल का कहना है कि बोक चॉय में विटामिन और मिनरल की उच्च मात्रा पाई जाती है। इसे खाने से शरीर को निर्जलीकरण की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। इस सब्जी में अलानाइन, आग्रीनाइन, ल्यूसिन और ग्लूटामिक एसिड जैसे अमीनो एसिड पाए जाते हैं। इस सब्जी की पत्तियों में विटामिन, कॉपर और जिंक पाया जाता है। बोक चॉय में पाई जाने वाली मैगनीज़ की मात्रा से स्किन में कोलेजन बढ़ता है। इसके अलावा बैक्टीरियल इंफे्क्शन से भी शरीर की रक्षा करता है।
बोक चॉय में पाई जाने वाली विटामिन सी की मात्रा त्वचा में मेलेनिन के स्तर को नियंत्रित करके कोलेजन की मात्रा को बढ़ा देती है। दरअसल, इसमें मौजूद तत्व म्वचा की फ्री रेडिकल्स से रक्षा करते है। इसके सेवन से एग्ज़िमा, एक्ने, सनबर्न और सोरायसिस जैसी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।
बोक चॉय में पाई जाने वाली फाइटो न्यूट्रिएंटस की मात्रा शरीर को कैंसर के प्रभाव से मुक्त रखने में मदद करते हैं। एनआईएच की रिपोर्ट के अनुसार बोक चॉय में फ्लेवोनाइड, सेपोनिन और विटामिन जैसे बायोएक्टिव कंपाउड पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर में फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करके कैंसर के खतरे से बचाने में मदद मिलती है।
इस सब्जी में कैल्शियम, फासफोरस, जिंक, विटामिन के और मैगनीशियम पाया जाता है। जिंक और आयरन की मदद से कोलेजन सिथीसिज़ में मदद मिलती है। दरअसल, कोलेजन एक प्रकार का प्रोटीन होता है, जो घुटनों में मैटरिक्स बनाता है। इससे हड्डियों को मज़बूती मिलती है और ओस्टियोपिरोसिस का खतरा कम हो जाता है।
बोक चॉय की मदद से ब्लड प्रेशर को नेचुरली रेगुलेट करने में मदद मिलती है। ये फोलेट और विटामिन बी6 का बेहतरीन स्त्रोत है। इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, जिससे हृदय रोगों का जोखिम कम हो जाता है। दरअसल, बोक चॉय खाने से शरीर होमोसिस्टीईन के खतरे से बच जाता है, जो ब्लड वेसल को डैमेज करने का काम करती है।
इसमें पाई जाने वाली विटामिन ए की मात्रा शरीर में कैरोटीनॉइड्स, बीटा कैरोटीन और अल्फा कैरोटीन की कमी को पूरा करती है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी में सुधार आता है। इसके सेवन से मैक्यूलर डीजनरेशन और रेटीना पर मौजूद ऑक्सीडेटिव तनाव से मुक्ति मिल जाती है।
ये भी पढ़ें- Cotton Candy side effects : आंखों की समस्या, एलर्जी और कैंसर का जोखिम बढ़ा सकती है काॅटन कैंडी
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।