scorecardresearch facebook

वेट लॉस में मददगार है अजवाइन की चाय, जानिए यह कैसे काम करती है और क्या है इसके सेवन का सही तरीका

अजवाइन के इस्तेमाल को लेकर सालों से अलग-अलग नुस्खे चले आ रहे हैं। आयुर्वेदिक गुणों से भरे इस मसाले के इस्तेमाल से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। कई लोग इसे सुबह-सुबह खाली पेट इसका पानी भी पीते हैं।
रोजाना अजवाइन की चाय पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिसकी मदद से शरीर पर जमा एक्स्ट्रा फैट घटाने में मदद मिलती है। चित्र - अडोबीस्टॉक
Updated On: 11 Feb 2025, 02:05 pm IST

अगर आप दूध वाली चाय के साथ दिन की शुरुआत करते हैं तो ये आपकी हेल्थ के लिए अच्छी नहीं है। आप दूध वाली चाय को एक बेहद ही शानदार चाय के साथ रिप्लेस कर सकते हैं। जो आपकी हेल्थ को कई शानदार फायदे देगी और आपको कई रोगों से भी दूर रखेगी। ये चाय है, अजवाइन की चाय। इस चाय के सेवन से आपका वजन तो तेजी से कम होगा ही साथ ही दूसरे फायदे भी मिलेंगे। अजवाइन में फाइबर, पोटेशियम और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अजवाइन के सेवन से पाचन से जुड़ी परेशानी, मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने और सांस संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है। लेकिन, फायदों के साथ इसके कुछ नुकसान भी हैं तो आइये जानते हैं अजवाइन की चाय से क्या फायदे और क्या नुकसान है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. दीपक जोशी बताते हैं कि, सुबह खाली पेट अजवाइन की चाय पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत करने, वजन कम करने, और रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, अजवाइन की चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। लेकिन इसे अधिक मात्रा में पीने से नुकसान हो सकता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए। 

अजवाइन की चाय पीने के शानदार फायदे (ajwain tea various health benefits)

1- पाचन सुधारे (Improve Digestion)

जब आप सुबह खाली पेट अजवाइन वाली चाय का सेवन करते हैं, तो ये आपके पाचन को सही रखने में सहायता करती है। अजवाइन नेचुरल तरीके से आपके पाचन को सही बनाए रखती है। ये डाइजेस्टिव एजाइम्स स्टिम्यूलेट करती हैं, जिससे गैस, ब्लोटिंग, अपच, पेट संबंधित परेशानियों को भी सही करने में सहायता करती है। पाचन को भी बूस्ट करती है। जिन्हें गैस और एसिडिटी की समस्या रहती है उन्हें सुबह अजवाइन वाली चाय पीने से राहत मिलती है। और कब्ज की समस्या को भी दूर रखती है।

2- वजन घटाए (Lose weight)

अजवाइन की चाय का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। ज्यादा वजन वाले लोगों को सुबह अजवाइन की चाय जरूर पीनी चाहीए इससे आपका वजन कम होता है। अगर आपका वजन ज्यादा है तो आपको दूध की चाय नहीं पीनी चाहिए। अजवाइन की चाय पीने से कुछ ही समय में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

Period Cramp
पीरियड्स के दौरान पेट और कमर में दर्द होने की समस्या होती है. चित्र : अडॉबीस्टॉक

3- पीरियड्स के दर्द में राहत (Relief from Period Pain)

पीरियड्स या ठंड के समय अगर आप भी पेट दर्द से परेशान हैं, इस दर्द में अजवाइन की चाय बेहद फायदेमंद होती है। पीरियड्स के दौरान अगर आप पेट दर्द से परेशान हैं, तो दिन में 2-3 कप अजवाइन वाली चाय का सेवन करें इससे आपको पेट दर्द में आराम मिलेगा। इससे पीरियड्स के समय एसिडिटी, ब्लोटिंग, अपच और उलटी जैसी परेशानी में भी आराम मिलेगा।

4- अस्थमा में फायदेमंद (Beneficial in Asthma)

अजवाइन की तासीर गर्म होती है, इसलिए अस्थमा के मरीजों के लिए ये दवा का काम करती है। अजवाइन की चाय के सेवन से अस्थमा के मरीज को फायदा होता है। अजवाइन ब्रोन्कोडायलेटर के रूप में काम करता है। अगर अस्थमा का मरीज रोजाना नियमित तौर पर अजवाइन का सेवन करता है तो इससे अस्थमा से जुड़ी परेशानी में राहत मिलती है।

5- तनाव घटाने में मददगार (helpful in Reducing Stress)

अजवाइन की चाय को पीने से तनाव को कम करने में मदद मिलती है। इसको पीने से बॉडी को एनर्जी मिलती है, जिसके कारण शरीर की थकान दूर होती है। अजवाइन की चाय पीने से नींद में भी सुधार होता है। रात को सोने से पहले इसके सेवन से सिरदर्द की समस्या में भी आराम मिलता है।

अजवाइन की चाय पीने से शरीर में जमा फैट कम होता है। चित्र : एडॉबीस्टॉक

कितने कप पीनी चाहिए अजवाइन की चाय

अजवाइन की चाय एक दिन में कितनी पीना चाहिए इसकी कोई तय डोज नहीं है। ये मौसम और आप पर निर्भर करता है की एक दिन में अजवाइन की कितनी चाय का सेवन करना चाहिए। लेकिन, हो सके तो दिन में 2-3 कप से ज्यादा इसका इस्तेमाल ना करें। अगर आप गर्मी के दिनों में इसका सेवन कर रहे हैं, तो इसे एक दिन में 1-2 कप ही पीना चाहिए और आगर आप इसे ठंड में पी रहे हैं तो 2-3 कप ही पीयें। इसकी चाय ज्यादा पीने से आपको उल्टी, मितली, डायरिया की समस्या हो सकती है और अगर आप कोई दवाई खाते हैं तो इसे पीने से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें।

अजवाइन की चाय पीने से होने वाले नुकसान (Disadvantages of Drinking Ajwain Tea)

  • अगर आप प्रेग्नेंट हैं, शिशु को ब्रेस्टफीड कराती हैं तो अजवाइन की चाय पीने से परहेज करें।
  • हाइपर एसिडिटी होने पर और अगर आपको अजवाइन से एलर्जी हो तो ये चाय पीने से परहेज करें। अजवाइन की चाय पीने के फायदे तो हैं, लेकिन इसके नुकसान भी हैं।
  • अजवाइन की चाय से उल्टी, मतली, और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
  • इससे एलर्जी होने पर सर्दी, रैशेज, या पित्त की समस्या हो सकती है।
  • अजवाइन में थाईमोल होता है जिससे उल्टी, चक्कर, और बेहोशी की समस्या हो सकती है।
  • इस चाय को ज्यादा मात्रा में पीने से पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • यह सीने में जलन का कारण भी बन सकती है।
  • अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो अजवाइन की चाय ज्यादा नहीं पीना चाहिए।

यह भी पढ़ें- बैड कोलेस्ट्रॉल से बचने के लिए रात को सोने से पहले करें इन हेल्दी पेय पदार्थों का सेवन

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
रूबी शुक्ला
रूबी शुक्ला

रूबी शुक्ला युवा हिंदी कंटेट क्रिएटर हैं। वे स्किन केयर, हेयर केयर, हेल्दी लाइफस्टाइल और पारंपरिक उपचार पद्धति के बारे में लिखती हैं।

अगला लेख