scorecardresearch

गुड़ स्किन के लिए कमाल कर सकता है, इन 6 तरीकों से बनाएं गुड़ के फेस मास्क

गुड़ त्वचा के लिए कई रूपों में फ़ायदेमंद होता है, यह त्वचा में ग्लो लता है, एंटीटैन के रूप में कार्य करता है और एक्ने को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। यह कोलेजन उत्पादन को भी बढ़ावा देता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है।
Published On: 31 Mar 2025, 02:29 pm IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Coffee face mask ke fayde
कॉफी में एंटीऑक्सीडेंटस के रूप में कैफिक एसिड पाया जाता है। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा में कोलेजन बूस्ट होने लगता है। चित्र: अडोबी स्टॉक

गुड का इस्तेमाल केवल चीनी के स्वस्थ विकल्प के रूप में नहीं किया जाता, बल्कि आप इसे कई अन्य तरह से भी इस्तेमाल कर सकती हैं। क्या आप जानती हैं यह फेस स्क्रब और मास्क के रूप में इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है? जी हां, गुड़ त्वचा के लिए कई रूपों में फ़ायदेमंद होता है, यह त्वचा में ग्लो लता है, एंटीटैन के रूप में कार्य करता है और एक्ने को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। यह कोलेजन उत्पादन को भी बढ़ावा देता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है। आपको यह सुनकर हैरानी हो सकती है, पर ये पूरी तरह से मुमकिन है (Jaggery face mask)।

यह प्राकृतिक स्वीटनर ज़रूरी मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट और आयरन, कैल्शियम सहित विटामिन सी जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है। तो फिर देर किस बात की आइए जानते हैं, आखिर गुड त्वचा के लिए किस तरह फायदेमंद होता है (Jaggery face mask)। साथ ही जानेंगे इसे त्वचा पर इस्तेमाल करने के कुछ स्वस्थ तरीके।

जानिए गुड त्वचा के लिए किस तरह फायदेमंद होता है (Jaggery face mask)

“गुड में आयरन, कैल्शियम और विटामिन सी जैसे महत्वपूर्ण मिनरल और विटामिन की गुणवत्ता पाई जाती है। ये पोषक तत्व आम तौर पर ब्लड सर्कुलेशन (आयरन) में सुधार करते हैं, कोलेजन उत्पादन (विटामिन सी) को बढ़ावा देते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस (विटामिन ई) से सुरक्षा प्रदान कर त्वचा स्वास्थ्य का समर्थन करता है।”

त्वचा विशेषज्ञ डॉ. रैना नाहर बताती हैं, “गुड़ में प्राकृतिक क्लींजिंग एजेंट के रूप में कार्य करने की इसकी क्षमता होती है, जो टॉक्सिक पदार्थों को रिमूव कर अप्रत्यक्ष रूप से त्वचा स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाती है।”

शुगर टेक पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में यह भी कहा गया है कि ग्लाइकोलिक एसिड (अल्फा-हाइड्रॉक्सिल एसिड, AHA) की उपस्थिति के कारण गुड़ में एंटी-एजिंग गुणवत्ता होती है। जो त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाती है।

coffee degi glowing skin
गुड़ से बना फेस मास्क देगी ग्लोइंग स्किन। चित्र:शटरस्टॉक

जानिए त्वचा के लिए गुड़ के क्या लाभ हैं (benefits of Jaggery face mask):

गुड़ कई रूपों में त्वचा स्वास्थ्य में योगदान कर सकता है। यहां बताया गया है कि यह आपके लिए किस तरह मददगार साबित हो सकता है:

1. मिनरल से भरपूर: गुड में भरपूर मात्रा में मिनरल्स पाए जाते हैं, जैसे आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम। ये सभी स्वस्थ ब्लड फ्लो और हाइड्रेशन को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं, इस प्रकार यह त्वचा की बनावट में सुधार कर सकते हैं।
2. कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा दे: गुड़ में विटामिन सी होता है, जो कोलेजन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एक प्रोटीन है, जो स्किन इलास्टिसिटी को लंबे समय तक बनाए रखता है।
3. एंटी-एजिंग लाभ प्रदान करता है: गुड में मौजूद विटामिन ई की गुणवत्ता त्वचा को कई महत्वपूर्ण लाभ प्रदान कर सकती है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ मॉलिक्यूलर साइंसेज में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया कि यह त्वचा को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से प्रोटेक्ट करते हुए त्वचा पर समय से पहले एजिंग के निशान नजर आने से रोकती है।
4. टॉक्सिंस को कम करता है: जर्नल डाइटरी शुगर, साल्ट एंड फैट इन ह्यूमन हेल्थ, 2020 में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार गुड़ फेफड़ा, पेट और आंतों को साफ करने में मदद करता है। यह त्वचा के लिए गुड़ के सबसे अच्छे लाभों में से एक है, क्योंकि यह बॉडी को अंदर से डिटॉक्स करते हुए टॉक्सिक पदार्थों के निर्माण को कम करने और त्वचा को साफ रखने में मदद करता है।

अब जानते हैं त्वचा पर गुड का उपयोग कैसे करना है?

जब स्किनकेयर की बात आती है तो गुड़ के कई लाभ हैं। यहां बताया गया है कि त्वचा पर गुड का उपयोग कैसे किया जा सकता है:

1. गुड़ और शहद का फेस मास्क

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

1 बड़ा चम्मच गुड़ पाउडर
1 छोटा चम्मच शहद
1 छोटा चम्मच दही

इस तरह तैयार करें ये फेस मास्क

  • गुड, शहद और दही को एक साथ मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और 15 मिनट तक लगाए रखें।
  • फिर आखिर में गुनगुने पानी से त्वचा को साफ कर लें।
  • इस मास्क की मदद से आप गुड के तमाम फायदों का लाभ उठा सकती हैं। इसमें मौजूद शहद और दही की त्वचा को नमी प्रदान करते हैं, और पर्याप्त पोषण देते हैं।

2. गुड़ और बेसन का स्क्रब

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

1 बड़ा चम्मच गुड़ पाउडर
1 बड़ा चम्मच बेसन
1 छोटा चम्मच नींबू का रस

इस तरह तैयार करें

  • सभी सामग्री को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • त्वचा पर अप्लाई करें और कुछ मिनट तक धीरे-धीरे स्क्रब करें।
  • स्क्रबिंग के बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें।
  • यह फेस मास्क त्वचा को कोमल तरीके से एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ टैन रिमूव करने में भी आपकी मदद कर सकता है।
Skin texture kaise karein improve
स्किन के टैक्सचर को उचित बनाए रखने के लिए त्वचा की कोशिकाओं की रेपयरिंग से लेकर यूवी रेज़ से उसका बचाव करना बेहद ज़रूरी है। चित्र : अडॉबीस्टॉक

3. गुड़ और एलोवेरा जेल मास्क

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

1 बड़ा चम्मच गुड़ पाउडर
1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल

इस तरह तैयार करें

  • सभी सामग्री को आपस में एक साथ मिलकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • अब इसे अपनी त्वचा पर अप्लाई करें और 15 मिनट तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद साधारण पानी से अपना चेहरा धो लें।
  • इस फेस मास्क से आप गुड़ के सभी महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त कर सकती हैं। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को आराम पहुंचाते हैं।

4. गुड़, शहद और हल्दी का फेस पैक

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

1 बड़ा चम्मच गुड़ (कद्दूकस किया हुआ या पिघला हुआ)
1 छोटा चम्मच शहद
1 बड़ा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच नींबू का रस

इस तरह तैयार करें

  • अगर गुड़ बहुत सख्त है, तो उसे थोड़ा पिघला लें या फिर पाउडर वाला गुड़ इस्तेमाल करें।
  • इसमें शहद, हल्दी और नींबू का रस मिलाएं, और एक चिकना पेस्ट बना लें।
  • मास्क को अपने चेहरे पर समान रूप से अप्लाई करें, आंखों के आसपास के क्षेत्र पर न लगाएं।
  • इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • आखिर में गुनगुने पानी से साफ कर लें और थपथपाकर सुखा लें।
  • अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए हल्का मॉइस्चराइजर अप्लाई करें।
  • यह फेस मास्क सीबम उत्पादन को संतुलित करके तैलीय और मुंहासे वाली त्वचा पर अच्छा काम करता है। साथ ही त्वचा को डिटॉक्सीफाई कर एक्ने ट्रिगर को रोकता है।

5. गुड़ और बादाम तेल से बना फेस मास्क

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

1 बड़ा चम्मच गुड़ (कद्दूकस किया हुआ या पिघला हुआ)
1 बड़ा चम्मच दूध या दही
1 छोटा चम्मच बादाम तेल

इस तरह तैयार करें

  • सभी सामग्रियों को मिलाकर अपने चेहरे पर अच्छी तरह अप्लाई करें।
  • 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से त्वचा को साफ कर लें।
  • मुलायम और कोमल त्वचा के लिए सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें।
sandalwood benefits for skin
चंदन एक कूलिंग एजेंट है जो आपकी त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

6. गुड़ और चंदन का फेस मास्क

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

1 बड़ा चम्मच गुड़
1 छोटा चम्मच चंदन पाउडर
1 छोटा चम्मच गुलाब जल

इस तरह तैयार करें

  • सभी सामग्री को आपस में मिलाते हुए एक मुलायम पेस्ट तैयार करें, और इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
  • इसे धोने से पहले 15 मिनट तक लगाए रखें।
  • प्राकृतिक चमक पाने के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें।
  • यह मास्क त्वचा में चमक लाने में मदद करता है, साथ ही त्वचा को आराम पहुंचाता है।

गुड़ में मौजूद मिनरल और विटामिन की गुणवत्ता इसे त्वचा के लिए बेहद फ़ायदेमंद बनाती है। यह त्वचा को कई महत्वपूर्ण लाभ पहुंचता है, जैसे कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देना, त्वचा को डिटॉक्सीफाई करना और साथ ही इसमें प्राकृतिक ग्लो जोड़ना। आप इसे फेस मास्क और स्क्रब के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं, या इसका सेवन भी किया जा सकता है। हालांकि, सर्वोत्तम परिणामों के लिए, इसे उचित स्किनकेयर रूटीन और स्वस्थ जीवनशैली के साथ डाइट में शामिल किया जाना चाहिए।

नोट: त्वचा पर गुड अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपको इससे किसी तरह की एलर्जी या साइड इफेक्ट्स नहीं होते।

यह भी पढ़ें : लड़कियां चेहरे पर अदरक रगड़ रही हैं, क्या वाकई त्वचा के लिए फायदेमंद है ये सोशल मीडिया वायरल ट्रेंड?

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख