गुड़ सबसे पुरानी और सबसे हेल्दी मिठाई है। इसकी मुंह में घुल जाने वाली मिठास के कारण आज भी गांव-देहात में इसे मिठाई कहा जाता है। पर क्या आप जानती हैं कि गुड़ सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होता, बल्कि यह आपको कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है। खासतौर से अगर इसके साथ चने खाए जाएं, तो इनके स्वास्थ्य लाभ डबल हो जाते हैं। आइए एक आयुर्वेद विशेषज्ञ से जानते हैं गुड़ चना खाने (Benefits of gud chana) के फायदे। साथ में यह भी कि गर्मियों (How to eat jaggery in summer season) में कैसे लिया जाए इस सुपरफूड का लाभ।
गुड़ और चाना का हर रोज सेवन करने से शरीर को मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है। इससे वेट लाॅस में मदद मिलती है। इसके अलावा गुड़ और चना के सेवन से पेट के आसपास का अतिरिक्त फैट भी घट जाता है। गुड़ आयरन का एक बेहतरीन स्रोत है। रोजाना इसके सेवन से आयरन और हीमोग्लोबिन की कमी भी पूरी हो जाती है।
दस सालों का अनुभव रखने वाले व बाजपेई आयुर्वेदिक अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ उत्कर्ष बाजपेई कहते हैं कि गुड़ और चने का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है। इससे आपकी मांसपेशियां भी मजबूत हो सकती हैं। यह न सोचें कि गुड़ का सेवन केवल सर्दियों में ही किया जाता है, आप किसी भी मौसम में इसके पोषक तत्वों का लाभ ले सकती हैं।
यह भी पढ़ें फिर से बढ़ने लगा है कोरोनावायरस का प्रकोप, जानिए बचाव के लिए क्या सलाह दे रहे हैं विशेषज्ञ
आज के दौर में अधिक लोगों को पेट की समस्या रहती है। पेट में गैस, कब्ज आदि की समस्या से परेशान लोगों के लिए गुड़ और चने का सेवन फायदा पहुंचा सकता है। फाइबर की मात्रा गुड़ और चने में अधिक होने के कारण शरीर को डाइजेस्टिव सिस्टम चलाने वाले एंजाइम मिल जाते हैं। जिससे कब्ज, गैस सहित पेट की अन्य समस्याओं में आराम मिल जात है। सुबह के वक्त पेट भी अच्छे से साफ होता है।
गुड़ और चना का बेहतर कॉम्बिनेशन आपकी सेहत को कई तरीके से फायदा पहुंचा सकता है। इसके नियमित सेवन से मांसपेशियों को आराम मिलता है। गुड़ में पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जिससे मांसपेशियों को फायदा पहुंचता है। इसके साथ चयापचय को भी बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकता है।
गुड़ और चना का सेवन नियमित करने से वजन कम होता है। बात दें कि एक दिन में एक व्यक्ति को 46 से 56 ग्रमा प्राटीन की ज़रूरत होती है। 100 ग्राम चना खाने से 19 ग्राम प्राटीन शरीर को मिल जाता है। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है और कमजोरी भी महसूस नहीं होती।
डॉ उत्कर्ष बताते हैं कि गुड़ और चना खाने से दिमाग भी तेज होता है। दांतों को मजबूती पहुंचाता है, दस ग्राम गुड़ में चार मिलीग्राम फॉस्फोरस होता है और चने में 168 मिलीग्राम प्रति 100 ग्राम होता है। इंसान के शरीर को 700 ग्राम फॉस्फोरस की जरूरत होती है। जिससे दांतों को मजबूती मिलती है।
डॉ उत्कर्ष बताते हैं कि गर्मियों में गुड़ खाने के लिए अक्सर मना किया जाता है। लोगों का मानना है कि गुड़ की तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए गर्मियों में इसे खाने से नकसीर की समस्या का जोखिम रहता है।
आयुर्वेदाचार्य कहते हैं कि गुड़ को गर्मियों में फ्रिज में रख दें, जिससे गुड़ ठंडा हो जाए। इस बाद गुड़ का सेवन किया जाए तो कोई दिक्कत नहीं होगी। सामान्य तापमान में शरीर को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। भरपूर ऊर्जा भी मिलेगी। गर्मियों के मौसम में गुड़ खाने के लिए रात में एक ग्लास पानी के साथ एक टुकड़ा स्वादानुसार मिला लें। सुबह उठ कर गुड़ मिले हुए पानी को पी लें। ऐसा करने से गुड़ की तासीर सामान्य हो जाती है। शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है, नुकसान भी नहीं करता।
यह भी पढ़ें खतरनाक हो सकता है आम के साथ दही खाना, जानिए क्या है इस समर सुपरफ्रूट को खाने का सही समय और तरीका
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।