न्यूट्रिशनल यीस्ट का प्रयोग इन दिनों तेजी से बढ़ा है। कुछ लोग इसे स्वास्थ्य लाभ के लिए अपने भोजन में जोड़ते हैं, जबकि कुछ लोग सिर्फ स्वाद के लिए जोड़ते हैं। यह पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वाद भी बढ़ाता है। वेजीटेरियन इसे खूब पसंद करते हैं। इसका उपयोग भोजन में कई तरह से किया जा सकता है। यदि अन्य आहार सप्लीमेंट की तरह आप इसे हेल्दी आहार के विकल्प के रूप में उपयोग कर रही हैं, तो ऐसा नहीं करें। आइये न्यूट्रिशनल यीस्ट (Nutritional Yeast) के बारे में जानते हैं सब कुछ।
न्यूट्रिशनल यीस्ट या पोषण संबंधी खमीर एक फ़ूड सप्लीमेंट है। यह कैप्सूल या गमी के रूप में उपलब्ध नहीं होता है। इसकी बजाय न्यूट्रिशनल यीस्ट अक्सर बड़े गुच्छे या दानों के रूप में आता है। यह सैक्रोमाइसेस सेरेविसिया से बना होता है। इसका उपयोग लोग हजारों वर्षों से बेकिंग और शराब बनाने में करते आ रहे हैं। यह बीयर, वाइन, साइडर और कई प्रकार की स्पिरिट बनाने के लिए भी जरूरी फर्मेंटेशन प्रक्रिया में मदद करता है।
संतुलित आहार पैटर्न का हिस्सा होने पर न्यूट्रिशनल यीस्ट स्वास्थ्य लाभ दे सकता है।
आमतौर पर लोग इसे उतना अधिक नहीं खाते हैं। इसे कुछ खाद्य पदार्थों के ऊपर छिड़क कर भोजन में शामिल किया जाता है। यह प्रोटीन और विटामिन बी का एक अच्छा स्रोत है। यह कुछ मात्रा में फाइबर भी प्रदान करता है।
इसमें विटामिन बी12 मौजूद होता है। यह शरीर को रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है। शरीर के ऊतकों तक ऑक्सीजन और अन्य पोषक तत्वों को पहुंचाने के लिए रेड ब्लड सेल्स की जरूरत होती है। इसकी कमी से एनीमिया हो सकता है। यह कम ऊर्जा, चक्कर आना और दिल की धड़कन का कारण बन सकता है।
यह शाकाहारी लोगों में विटामिन बी12 की कमी के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।
प्रेगनेंसी के दौरान बर्थ डिफेक्ट के जोखिम को कम करने के लिए 400 एमसीजी से 600 एमसीजी फोलिक एसिड मिलना जरूरी है।–यह फोलेट (विटामिन बी9) का सिंथेटिक रूप है। यह गर्भावस्था के पहले 12 हफ्तों के दौरान विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जब भ्रूण का मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी विकसित हो रही होती है। न्यूट्रिशनल यीस्ट में फोलेट की मात्रा अधिक होती है। 2 बड़े चम्मच यीस्ट में लगभग 212 एमसीजी फोलेट होता है।
अपनी फोलेट जरूरतों को पूरा करने के लिए केवल न्यूट्रिशनल यीस्ट पर निर्भर रहना सही नहीं है। अन्य खाद्य पदार्थों के साथ-साथ न्यूट्रिशनल यीस्ट का सेवन डॉक्टर से पूछकर ही करें ।
न्यूट्रिशनल यीस्ट में प्रति चम्मच लगभग 2 ग्राम फाइबर होता है। फाइबर पेट और पाचन स्वास्थ्य के लिए बढ़िया है। फाइबर के लिए न्यूट्रिशनल यीस्ट के साथ-साथ अन्य फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों – जैसे सब्जियों और साबुत अनाज भी खाना चाहिए।
प्रचुर मात्रा में फाइबर खाने से प्राकृतिक रूप से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। इसे सैचुरेटेड फैट जैसे अन्हेल्दी फैट से बदला जा सकता है। कुछ लोग पनीर के विकल्प के रूप में भी इसका उपयोग करते हैं। सामान्य तौर पर पनीर में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है। सैचुरेटेड फैट एलडीएल या कम डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन या खराब कोलेस्ट्रॉल के हाई लेवल से जुड़े होते हैं। इसलिए विकल्प के रूप में खमीर का उपयोग करके सैचुरेटेड फैट का सेवन कम किया जा सकता है।
विटामिन बी 6 का लो लेवल प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकता है। नियमित रूप से न्यूट्रिशनल यीस्ट का सेवन करने से पर्याप्त विटामिन बी 6 प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। यह प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने में मदद कर सकता है। आहार फाइबर आंत में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। हेल्दी इंटेस्टिनल माइक्रोबायोम कुछ संक्रमणों से बचाने में मदद कर सकता है।
काजू पनीर जैसे प्लांट बेस्ड पनीर बनाने, सॉस और डिप्स बनाने में इसका प्रयोग किया जा सकता है।
घर में बने सूप और स्टू में स्वाद बढ़ाने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।
पॉपकॉर्न, सब्जियां, एवोकैडो टोस्ट सीज़न करने, कम वसा वाले उबले आलू, सलाद या पिज़्ज़ा पर चीज़ के स्थान पर इसका प्रयोग किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें :- Melatonin for sleep : क्या गहरी नींद में मदद कर सकते हैं मेलाटोनिन सप्लीमेंट? एक्सपर्ट से जानते हैं इसका जवाब
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।