करी पत्ता जिसका इस्तेमाल आप अपने घर में खाना बनाने में तड़के के रुप में करते हैं। ये खाने में स्वाद के साथ-साथ एक शानदार खुशबू भी लाता है। करी पत्ता जिसे आप मीठी नीम के नाम से भी जानते हैं, क्या आप जानते हैं कि इसके पत्तों का सेवन हर्बल दवाओं में भी किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। ये स्किन से जुड़ी समस्या और डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। ये हेयर फॉल, कोलेस्ट्रॉल, मॉर्निग सिकनेस कंट्रोल करने में और पाचन को सही करने में मदद करता है।
अपोलो स्पेक्ट्रा दिल्ली की डी ई पी. न्यूट्रिशियन डाइटीशियन एंड हेल्थ मैनेजमेंट डॉ. मिस.कृति गोयल बताती हैं कि, करी पत्ता खाना किसे नहीं पसंद, यह एक पारंपरिक मसाला है जो न केवल स्वाद बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। वहीं दूसरी तरफ इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। सबसे पहले अगर हम इसके फायदे की बात करें तो, करी पत्ता के सेवन से पाचन में सुधार, मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद, हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद और कैंसर को रोकने में मदद मिल सकती है। वहीं इसके सेवन से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। कुछ लोगों को करी पत्ता से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर चकत्ते या अन्य प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं। इसके अलावा, करी पत्ता का अधिक सेवन करने से पाचन समस्याएं हो सकती हैं। करी पत्ता का सेवन करने के लिए, मैं सलाह देता हूं कि ताज़ा करी पत्ता का सेवन करें, मात्रा को नियंत्रित करें और अन्य मसालों के साथ मिलाकर सेवन करें। गर्भावस्था के दौरान करी पत्ता का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
करी पत्ते (curry leaves) खाने से, समय से पहले बालों के सफेद होने से बचाया जा सकता है। इसके साथ ही ये बालों का झड़ना भी कंट्रोल करता है। इसके पत्तों का पेस्ट बना कर लगाने से बालों का झड़ना कंट्रोल करने के साथ ही डैंड्रफ को भी कम करने में मदद मिलती है।
करी पत्ते (curry leaves) में कार्बेजोल और एल्कलाइन गुण पाए जाते हैं। जो वजन का बढ़ना रोक कर वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर इसका सेवन रोज करें तो इसके कई लाभ मिलते हैं। आप इसे एक गिलास पानी में 10-12 पत्तियां डाल कर इसको पका लें। इसके साथ इसमें नींबू और शहद मिलाकर इसको पिएं। इससे आपका फैट बर्न होने के साथ ही वजन कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
ये LDL कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। और इसके साथ ही गुड कोलेस्ट्रॉल को नेचुरल तरीके से बढ़ाता है। साथ ही दिल की हेल्थ को सही रखने में सहायता करता है, जिससे सेहत में सुधार आता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकने में सहायता करता है।
करी पत्ता (curry leaves) में एमिलेज, लिपेस और प्रोटेज जैसे एंजाइम पाए जाते हैं। ये एंजाइम कार्बोहाइड्रेट्स को छोटे-छोटे टुकड़ो में बाट कर खाने को आसानी से पचाने में मदद करता है। इसके लगभग 8-10 पत्ते खाने से आपको खाना पचाने में सहायता मिलेगी।
करी पत्ते (curry leaves) को रोज खाने से आपकी स्किन हेल्दी होती है। करी पत्ते में विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो हमारे स्किन को निखारने के साथ ही पिम्पल की समस्या को सही करता है। इसमें कई पोषक तत्व होते है जो आपकी स्किन को खूबसूरत बनाने में मदद करता है।
करी पत्ते में बेहद फायदेमंद तत्व पाए जाते हैं। इसे कई तरह से खाया जा सकता है। कई लोग इसे सुबह खाली पेट खाते हैं। खाली पेट 8-10 पत्ती चबा कर खा सकते हैं। इसके 10-15 पत्ते पानी में उबालकर शहद और नींबू का रस मिला कर पी सकते हैं। इसके पत्तों की चटनी बना कर भी इसका सेवन कर सकते हैं। आप सब्जी और दाल में तड़का लगा कर भी इसको खा सकते हैं।
2. कई लोगों को इसको खाने से एलर्जी हो सकती है। अगर आपको भी इसको खाने से कोई समस्या हो रही है तो इसका सेवन करना बंद कर दें।
3. कड़ी पत्ता (curry leaves) के ज्यादा सेवन से पेट दर्द, गैस, अपच, सूजन, दस्त, या कब्ज़ की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
4. करी पत्ते सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, इस कारण से इसका ज्यादा सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
5. अगर आप करी पत्ते का पेस्ट या तेल अपने बालों में लगा रहे हैं, तो साबधानी से लगाइए। इसका तेल आपकी आंखों में लगने से जलन हो सकती है।
6. ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बाल झड़ सकते हैं, इस कारण इसे ज्यादा न खाएं।
7. प्रेगनेंट और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को ज्यादा करी पत्ता नहीं खाना चाहिए।
यह भी पढ़ें-प्रोटीन से भरपूर ये 7 ब्रेकफास्ट रेसिपीज मिनटों में हो सकती हैं तैयार, जानिए इनके फायदे
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।