दादी-नानी का आजमाया हुआ नुस्खा है मुल्तानी मिट्टी, मजबूत बालों के लिए तैयार करें ये 3 DIY मुल्तानी मिट्टी हेयर मास्क

मुल्तानी मिट्टी सभी टाइप के बालों के लिए फायदेमंद है। यह गहराई से सफाई करता है, बालों को पूरी तरह से कंडीशन करता है, रूखापन और झड़ना कम करता है। इसके प्राकृतिक गुण अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाते हैं, जिससे स्कैल्प का स्वास्थ्य अच्छा होता है।
Multani mitti balo ko dandryff free kar unhe healthy banati hai
केराटिन का उपयोग बालों को सुंदर बनाने वाले कई उत्पादों में किया जाता है। चित्र : शटरस्टॉक
संध्या सिंह Updated: 6 Apr 2024, 11:32 am IST
  • 135

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल आपके चेहरे को ठंडक देने और चमकदारी बनाने के लिए किया जाता है। कई घरेलू नुस्खों में आपने भी मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल अपने चेहरे की चमक को बढ़ाने के लिए किया होगा। गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी को लोग उसके ठंडक वाले प्रभाव और तेल को सोखने वाले गुण के लिए पसंद करते है। लेकिन अगर आपको नहींं पता है तो आज जान लिजिए कि मुल्तानी मिट्टी आपके चेहरे के साथ साथ आपके बालों के लिए भी कमाल कर सकती है। चलिए जानते है आपको इसे कैसे इस्तेमाल करना है।

हेयर फॉल की समस्या को कम करती है मुल्तानी मिट्टी

बालों को गहराई से कंडीशन करती है

मुल्तानी मिट्टी सभी टाइप के बालों के लिए फायदेमंद है। यह गहराई से सफाई करता है, बालों को पूरी तरह से कंडीशन करता है, रूखापन और झड़ना कम करता है। इसके प्राकृतिक गुण अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाते हैं, जिससे स्कैल्प का स्वास्थ्य अच्छा होता है। नियमित उपयोग से बालों की टेक्शचर और चमक बढ़ती है, जिससे यह हेयर केयर रूटीन का एक अच्छा उत्पाद माना जाता है।

बालों के स्ट्रैन को मजबूती देती है

आवश्यक खनिजों और पोषक तत्वों से भरपूर मुल्तानी मिट्टी रूसी और पपड़ी को खत्म करके स्कैल्प को सही करने में मदद करती है। यह रोम छिद्रों को मजबूत करती है। इसके प्राकृतिक गुण स्कैल्प को आराम देते हैं, जलन और खुजली को कम करते हैं। यह आपके बालों को पुनर्जीवित करने का काम करती है।

मुल्तानी मिट्टी आपके बालों की जड़ों को पोषण और मजबूत बनाने में मदद करता है। चित्र: शटरस्टॉक

बालों को हुए नुकसान को ठीक करता है

आज कम लोग अपने बालों में कैमिकल ट्रीटमेंट बहुत करवाते है।जो आपके बालों पर बहुत अधिक कहर कर रहें है। यदि आप क्षति के उपचार और मरम्मत के लिए प्राकृतिक और ओर्गैनिक तरीके को ढुंढने का प्रयास कर रहें है, तो मुल्तानी मिट्टी एक बढ़िया विकल्प है। यह आपके बालों की जड़ों को पोषण और मजबूत बनाने में मदद करता है।

ऑयली स्कैल्प से राहत दिलाती है

मुल्तानी मिट्टी ऑयली स्कैल्प की समस्याओं के लिए बहुत अच्छा समाधान करती है। अपने अवशोषक गुणों के कारण, यह प्रभावी रूप से अतिरिक्त तेल को अवशोषित करती है, और स्कैल्प को स्वस्थ करती है। तेल उत्पादन को नियंत्रित करके, यह चिकनापन रोकती है और बालों को लंबे समय तक ताज़ा रखती है। मुल्तानी मिट्टी का नियमित उपयोग स्कैल्प के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।

बालों के लिए आप मुल्तानी मिट्टी के ये मास्क ट्राई कर सकते है

1 मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा हेयर मास्क:

  1. इसके लिए आपको सबसे पहले ताजे एलोवेरा जेल में 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाने है।
  2. इस मास्क के मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। ये मास्क आपको अपने पूरे बालों पर अच्छा तरह लगाना है।
  3. इस मास्क को 30 मिनट के लिए अपने बालों पर सूखने दें उसके बाद धो लें।
multani mitti ke fayade
मुल्तानी मिट्टी में शुष्क त्वचा को ठीक करने के सभी गुण होते हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक

2 मुल्तानी मिट्टी और मेथी हेयर मास्क :

  1. इस मास्क को बनाने के लिए आपको मेथी के दानों को रात भर भिगोकर रखना है और सुबह इसका पेस्ट बना लेना है।
  2. मेथी के पेस्ट में 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं।
  3. इस मास्क को अपनी जड़ों पर लगाते हुए अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
  4. अपने सिर को धोने के पहले इस मास्क को अच्छी तरह से सुखने देना है।

3 मुल्तानी मिट्टी और नारियल का दूध हेयर मास्क:

  1. इस मास्क को बनाने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी को पर्याप्त मात्रा में नारियल के दूध को मिलाना है।
  2. पूरे बालों में अच्छे से मास्क लगने के लिए जड़ो से लेकर बालों तक मास्क लगाएं।
  3. इसे धोने से पहले आपको बालों में मास्क को सूखने देना है ताकि बालों में सारे पोषक तत्व अच्छे से चले जाएं।

ये भी पढ़े- घर में भी दे सकती हैं बालों को प्रोटीन ट्रीटमेंट, यहां हैं इसके 4 तरीके

  • 135
लेखक के बारे में

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख